इंदौर में 1 मई से जनगणना 2027 का मकान सूचीकरण अभियान शुरू, 3865 ब्लॉकों में 5022 कर्मचारी जुटे; घर-घर 33 सवालों के जवाब 30 मई तक होंगे दर्ज


Warning: Undefined variable $post in /home2/a1785fee/public_html/wp-content/themes/newscard/functions.php on line 276

Warning: Attempt to read property "ID" on null in /home2/a1785fee/public_html/wp-content/themes/newscard/functions.php on line 276

Warning: Undefined variable $variable in /home2/a1785fee/public_html/wp-content/themes/newscard/functions.php on line 292

आगामी जनगणना 2027 के पहले चरण के तहत नगर निगम सीमा क्षेत्र में 1 मई से मकान सूचीकरण का व्यापक अभियान शुरू हो गया है। इस दौरान घर-घर पहुंचकर परिवारों से 33 महत्वपूर्ण सवालों की जानकारी जुटाई जाएगी।

नगर निगम कमिश्नर व प्रमुख जनगणना अधिकारी क्षितिज सिंघल के निर्देश पर यह अभियान 1 मई से 30 मई तक संचालित किया जाएगा। अभियान के सुचारू संचालन के लिए नगर निगम के 22 जोनल कार्यालयों में कार्यरत अधिकारियों को चार्ज अधिकारी बनाया गया है।

पूरे शहर को 3865 मकान सूचीकरण ब्लॉकों में विभाजित किया गया है, जहां घर-घर जाकर जानकारी एकत्रित की जाएगी। इसके लिए 4269 प्रगणकों की नियुक्ति की गई है, जो सीधे नागरिकों से संपर्क कर आवश्यक जानकारी जुटाएंगे। वहीं, इन कार्यों की निगरानी और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए 753 पर्यवेक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस तरह पूरे अभियान में कुल 5022 कर्मचारी तैनात किए गए हैं।

अभियान से पहले सभी प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण 16 अप्रैल से 27 अप्रैल तक तीन चरणों में आयोजित किया गया, जबकि अनुपस्थित कर्मचारियों के लिए 28 से 30 अप्रैल तक विशेष प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किए गए।जनगणना कार्य के प्रचार-प्रसार के लिए नगर निगम द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल ने नागरिकों से अपील की है कि वे जनगणना कार्य में लगे कर्मचारियों का सहयोग करें और सही जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि यह महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *