उज्जैन के राजीव नगर में शादी समारोह बना रणक्षेत्र: मामूली विवाद पर कुर्सियां-बर्तन चले, महिलाओं समेत मेहमानों में जमकर मारपीट; वीडियो वायरल, शिकायत का इंतजार

उज्जैन के राजीव नगर (चिमनगंज क्षेत्र) में एक शादी समारोह हिंसक झड़प में बदल गया। मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। यह घटना 27 अप्रैल की है। एक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान, फोटोग्राफर ने कैमरे के सामने आ रही एक महिला को हटने के लिए कहा। इस बात पर महिला नाराज हो गई और दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते यह बहस दोनों पक्षों के बीच बड़े झगड़े में बदल गई।

रात 1 बजे बढ़ा विवाद

रात करीब एक बजे विवाद इतना बढ़ गया कि मेहमानों ने एक-दूसरे पर कुर्सियां, बर्तन, पानी के कैन और अन्य सामान फेंकना शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जिसे जो वस्तु हाथ लगी, उसी से हमला किया गया। इस अचानक हुए बवाल से गली-मोहल्ले के लोग भी घबरा गए।

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग आपस में मारपीट करते और कुछ बीच-बचाव करते दिख रहे हैं। यह झगड़ा रिसेप्शन स्थल के सामने रसोई क्षेत्र तक भी फैल गया।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

देखिए शादी में मारपीट की तस्वीरें…

लोक एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकने लगे।

जिसके हाथ में जो आया उसने फेंक मारा।

 

महिलाएं भी आगे रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *