मुंबई के नायगांव स्टेशन पर महिला से दरिंदगी: लोकल ट्रेन में छेड़छाड़ का विरोध करने पर 20 वर्षीय युवती को ट्रैक पर धकेला, ट्रेन की चपेट में आने से बायां हाथ कटकर हुआ अलग; CCTV फुटेज के आधार पर 53 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, हत्या के प्रयास की धारा जुड़ी

मुंबई के नायगांव रेलवे स्टेशन पर महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर मामला सामने आया है। 20 वर्षीय युवती के साथ लोकल ट्रेन में कथित छेड़छाड़ की गई। विरोध करने पर आरोपी ने नायगांव स्टेशन पर उसे धक्का दे दिया, जिससे वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच रेलवे ट्रैक पर गिर गई। ट्रेन की चपेट में आने से उसका बायां हाथ कोहनी के नीचे से कटकर अलग हो गया। सिर में भी गंभीर चोट आई, जिसके चलते उसे 16 टांके लगाने पड़े।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से 53 वर्षीय आरोपी जितेंद्र गिरजप्पा हिरमुखे को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में हत्या के प्रयास की धारा भी जोड़ी गई है। फिलहाल आरोपी न्यायिक हिरासत में है और युवती का मुंबई के कूपर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *