आयुष्मान खुराना-अपारशक्ति मुबंई में खरीदा नया घर! कीमत जानकर उड़ जायेंगे होश

आयुष्मान खुराना  इन दिनों अपनी फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’  को लेकर खाफी चर्चा में हैं. अपने मनमुताबिक अलग-अलग जॉनर की फिल्में करने वाले आयुष्मान आज बॉलीवुड के सफल एक्टर में से एक माने जाते हैं. बेहद कम समय में अपने अभिनय का सिक्का जमाने वाले इस फेमस एक्टर की फिल्म के बारे में आज हम बात नहीं कर रहे हैं, आज बात उनकी पर्सनल लाइफ की है. प्रोफेशनल फ्रंट पर धमाका करने वाले एक्टर ने पर्सनल फ्रंट पर भी नए साल में धमाका किया है.

37 साल के आयुष्मान खुराना ने खरीदा 19 करोड़ का घर
आयुष्मान खुराना की सफलता ही है कि मात्र 37 साल की उम्र में एक्टर ने मुंबई में एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीद लिया है. इस अपार्टमेंट में 4 कारों की पार्किंग स्पेस है. इस अपार्टमेंट की कीमत सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे. आयुष्मान अपने जिस नए घर में वाइफ ताहिरा कश्यप और बच्चों के साथ शिफ्ट होने जा रहे हैं, उसकी कीमत 19 करोड़ रुपये है. मनी कंट्रोल के रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई के अंधेरी वेस्ट के लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में हाउसिंग कॉम्पलेक्स ‘विंडो ग्रांड रेसिडेंसेस’ की बिल्डिंग में 4 हजार स्कवायर फीट में फैले इस अपार्टमेंट के लिए एक्टर ने 96.50 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी दी है. इस अपार्टमेंट की डील पिछले साल 29 नवंबर को हो गई थी.

आयुष्मान की बिल्डिंग में है कैटरीना-विक्की का घर
इस बिल्डिंग में आयुष्मान खुराना के अलावा बॉलीवुड के नए-नवेले कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने भी घर लिया है. इसके साथ ही अनुष्का शर्मा और विराट कोहली भी यहीं रहते हैं. अर्जुन कपूर ने 20 करोड़ का अपार्टमेंट यही लिया है ताकि अपनी लेडी लव मलाइका अरोड़ा के करीब रह सकें.

आयुष्मान-अपारशक्ति की फिल्में
वर्क फ्रंट की बात करें तो पिछली बार आयुष्मान खुराना  फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ में नजर आए थे. इस फिल्म में वाणी कपूर के साथ उनकी केमिस्ट्री को बहुत पसंद किया गया. अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों ने बहुत सराहा था. वहीं, अपारशक्ति खुराना  पिछली बार कॉमेडी फिल्म ‘हेलमेट’ में नजर आए थे. हालांकि, फिल्म को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला.

अपारशक्ति ने भी खरीदा करोड़ों का अपार्टमेंट
आयुष्मान खुराना के भाई अपारशक्ति खुराना  ने भी उसी कॉम्प्लेक्स में एक अपार्टमेंट खरीदा है जिसके लिए उन्होंने 7.25 करोड़ रुपये की राशि चुकाई है. अपारशक्ति  का यह अपार्टमेंट 1,745 स्क्वॉयर फुट में स्थित है. इसके लिए उन्होंने 36.25 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी भरी है. इस अपार्टमेंट का रजिस्ट्रेशन पिछले साल 7 दिसंबर को हुआ था. अपार्टमेंट में अपारशक्ति  को 2 गाड़ियों की पार्किंग सुविधा मिली है.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *