चंदौली के होटल में तिलक समारोह में बवाल: दूल्हे की ‘प्रेमिका’ ने की एंट्री, 5 साल के रिश्ते और यौन शोषण का आरोप; पुलिस दखल के बाद मामला थाने पहुंचा


Warning: Undefined variable $post in /home2/a1785fee/public_html/wp-content/themes/newscard/functions.php on line 276

Warning: Attempt to read property "ID" on null in /home2/a1785fee/public_html/wp-content/themes/newscard/functions.php on line 276

Warning: Undefined variable $variable in /home2/a1785fee/public_html/wp-content/themes/newscard/functions.php on line 292

चंदौली के एक होटल में हो रहे तिलक समारोह में दूल्हे की प्रेमिका पहुंच गई। मौके पर काफी बवाल हुआ। पुलिस ने भी मामले में हस्तक्षेप किया।

अमित कुमार, चंदौली: चंदौली के एक निजी होटल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब होटल में चल रहे तिलक समारोह के बीच एक युवती की एंट्री होती है। मामला, शुक्रवार देर रात का है। युवती ने न सिर्फ कार्यक्रम को रुकवा दिया बल्कि मौके पर उसने जोरदार हंगामा मचाया। युवती ने अपने आप को दूल्हे का प्रेमिका बताया और 5 साल के रिलेशनशिप की दुहाई दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया और काफी देर तक पंचायत चला, जिसके बाद पुलिस ने युवती को हाइवे पर छोड़ दिया। मामले में युवती ने मीडिया का सहारा लेते हुए युवक (दूल्हा), पुलिस प्रशासन और कुछ भाजपा नेताओं पर गंभीर आरोप लगाया है। फिलहाल यह मामला जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

क्या है पूरा मामला ?

दरसअल, शुक्रवार की देर रात अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-19 के पास स्थित एक निजी होटल में तिलक की रस्म चल रही थी। इस दौरान मऊ जिले की रहने वाली एक युवती अचानक चल रहे रस्मों के बीच पहुंची और कार्यक्रम को रुकवा दिया। युवती ने अपने आप को दूल्हा बने अंकित सिंह की प्रेमिका बताकर मौके पर जोरदार हंगामा किया। युवती ने कहा कि उनका रिश्ता पिछले 5 सालों से चल रहा है और युवक यानी दूल्हे ने उससे शादी करने का वादा किया था। उधर युवती की बात सुन युवक के परिजनों के होश उड़ गए। वहीं युवती लगातार विरोध जताती रही।

दूल्हे पर यौन शोषण का केस

भारी बवाल के बीच युवती ने एक और सनसनीखेज आरोप लगाया। युवती के अनुसार उसने पहले ही युवक के खिलाफ यौन शोषण का मुकदमा दर्ज कराया था और युवक जेल भी जा चुका है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। बताया, हाल में युवक जमानत पर बाहर आया है और बाहर आते ही शादी रचा रहा।

पुलिस दोनों पक्षों को लाई थाने

उधर, हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। समझाने-बुझाने के उद्देश्य से पुलिस टीम दोनों पक्षों को लेकर थाने पहुंची। घंटों पंचायत चला। पुलिस के मुताबिक मामला पहले से ही कोर्ट में विचाराधीन है, इसलिए आगे की कार्रवाई न्यायालय के आदेश के अनुसार ही होगी। उधर, युवती ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया।

पुलिस और भाजपा नेताओं पर आरोप

युवती ने चंदौली पुलिस और मऊ के कुछ भाजपा नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए। युवती का आरोप है कि पुलिस ने उसकी शिकायत को नजरअंदाज किया और उसे ऐसे ही हाइवे पर छोड़ दिया। साथ ही युवती ने मऊ जिले के कुछ स्थानीय भाजपा नेताओं पर कॉम्प्रोमाइज का दवाब बनाने का आरोप लगाया है।

बताया जा रहा है कि युवक यानी दूल्हा, रसूखदार परिवार से है। इसलिए कई बड़े लोग युवक के सपोर्ट में है। एक तरफ जहां मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत जिले में महिला तथा बालिकाओं की सम्मान तथा स्वावलम्बन का प्रचार प्रसार किया जा रहा। वहीं दूसरी ओर मऊ के इस युवती के साथ अन्याय की बात पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *