इंदौर । कार्डियक अरेस्ट से TI के 24 वर्षीय बेटे की मौत।

एक थाना प्रभारी के बेटे की कार्डियक अरेस्‍ट से मौत हो गई।वह सुबह न्यूज पेपर पढ़ रहा था। इस दौरान उसे अचानक खांसी आई और तबीयत बिगड़ गई। परिवार के लोगों ने उसे बिस्तर पर लेटा डॉक्टर को बुलाया। डॉक्टर ने फौरन अस्पताल ले जाने की सलाह दी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक MPPSC की तैयारी कर रहा था।

मिली जानकारी के  मुताबिक मृतक का नाम हर्ष भदौरिया (27) निवासी नवरत्न बाग है। हर्ष के पिता महेन्द्र सिंह भदौरिया महू थाने के टीआई हैं। हर्ष सोमवार सुबह ड्राइंग रूम में बैठकर न्यूज पेपर पढ़ रहा था। तभी उसकी तबीयत बिगड़ने लगी।

रास्ते से घर आए पिता:-महेन्द्र सिंह भदौरिया सुबह महू के लिए निकल गए थे। जब उन्हें बेटे हर्ष की तबीयत बिगड़ने की जानकारी लगी तो वह रास्ते से लौट आए। बेटे को लेकर वे ही एमवाय के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे थे। लेकिन, डॉक्टरों ने यहां उसे मृत घोषित कर दिया। हर्ष उनका इकलौता बेटा था।

MPPSC की तैयारी कर रहा था:-परिवार के मुताबिक हर्ष पढ़ाई के बाद MPPSC की तैयारी कर रहा था। इसमें उसने एक पेपर भी दे दिया था। जबकि दूसरा पेपर कुछ दिन बाद होना था। हर्ष के दादा भी शहर में पुलिस डिपार्टमेंट में बड़े पद पर रहे हैं। वहीं उसके ताऊ आर्मी से रिटायर्ड हैं। पिता महेन्द्र सिंह भदौरिया भी पंढरीनाथ, खुडैल, हीरानगर और सदर बाजार थाना प्रभारी रह चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *