जिम में एक्सरसाइज करते-करते नागांव मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शाहीन रहमान को आया कार्डियक अरेस्ट, धड़ाम से गिरे और हुई मौत; CCTV में कैद खौफनाक VIDEO

जिम में एक्सरसाइज करते-करते मौत का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है. वीडियो में दिख रहे शख्स की पहचान डॉक्टर शाहीन रहमान के रूप में हुई है. डॉ. शाहीन रोजाना की तरह गुरुवार शाम जिम करने पहुंचे थे, वो घुटने के बल बैठ कर एक्सरसाइज कर ही रहे थे, इसी बीच अचानक वो मुंह के बल गिरे और उनकी मौत हो गई.

यह पूरी घटना जिम में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. जो अब सामने आई है. वीडियो में आप दिख रहा है कि डॉक्टर शाहीन के साथ और भी कुछ लोग जिम में मौजूद हैं. इसी बीच डॉक्टर अचानक गिरते हैं और उनकी मौत हो जाती है.

नागांव मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर थे डॉ. शाहीन

शुरुआती जानकारी में डॉक्टर के मौत के पीछे कार्डियक अरेस्ट को वजह बताया जा रहा है. हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर कुछ सामने नहीं आया है. मिली जानकारी के अनुसार दिल दहला देने वाली यह घटना असम के नौगांव की है. डॉ. शाहीन रहमान नागांव मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर थे. रहमान सोशल मेडिसिन विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर थे. उनकी इस असामयिक मौत से परिवार में कोहराम मचा है.

मालूम हो कि बीते कुछ सालों से हार्ट अटैक के ऐसे ही दिल दहलाने वाले वीडियो वायरल हुए हैं. जिसमें खेलते-खेलते, नाचते-गाते, चलते-फिरते या फिर बात करते-करते अचानक लोगों की मौत हो जाती है. इन वायरल वीडियो को देखकर हर कोई चिंतित नजर आता है. पहले कहा जाता है कि हार्ट अटैक जैसी बीमारी 50-60 से अधिक उम्र वालों को होती है. लेकिन अब तो 9-10 साल के बच्चे भी इसकी जद में आ रहे हैं. इस मामले में हमारी हेल्थ टीम ने डॉक्टर से बात की. जिसमें उन्होंने युवाओं में बढ़ते हार्ट डिजीज के कुछ अहम कारण बताएं.

युवाओं में क्यों बढ़ रहा है हार्ट डिजीज?

आज के समय में न सिर्फ बुजुर्गों को बल्कि युवाओं को भी हार्ट डिजीज का खतरा रहता है, जिसके पीछे कई कारक जिम्मेदार हैं, जैसे धूम्रपान या वेपिंकाफी ज्यादा नसीले पदार्थ का सेव दिल की धड़कन से जुड़ी जन्मजात समस्याएपरिवार में दिल की बीमारी का

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *