गोवा केसिनो के मालिक श्रीनिवास नायक गोली बारी में बाल बाल बचे ,दो शूटर श्रीनिवास नायक के ऑफिस से बाहर निकलने का इंतजार कर रहे थे।
जैसे ही नायक ऑफिस से निकलकर अपनी कार में बैठने जा रहे थे, हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी।जवाबी कार्रवाई में श्रीनिवास नायक के सुरक्षा गार्ड ने भी क्रॉस फायरिंग की।
इसके बाद दोनों हमलावर कथित तौर पर हाईवे पार कर मौके से फरार हो गए।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश के लिए कार्रवाई तेज कर दी गई है।