गोविंदा और पत्नी सुनीता आहूजा के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है. बीते कुछ वक्त से दोनों एक-दूसरे के खिलाफ खुलकर बयानबाजी भी कर रहे हैं.

गोविंदा-सुनीता आहूजा का नहीं हो रहा तलाक
गोविंदा और पत्नी सुनीता आहूजा के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है. बीते कुछ वक्त से दोनों एक-दूसरे के खिलाफ खुलकर बयानबाजी भी कर रहे हैं. इन सबके बीच अब बड़ी खबर सामने आई है. सुनीता आहूजा बुधवार को बांद्रा फैमिली कोर्ट पहुंचीं. उनके साथ बेटा यशवार्धन आहूजा भी थे. कोर्ट परिसर में मीडिया की मौजूदगी के बावजूद सुनीता ने ज्यादा कुछ नहीं कहा. जब फोटोग्राफरों ने पूछा कि कोर्ट में क्या हुआ, तो उन्होंने हल्के अंदाज में जवाब दिया, ‘बर्थडे मनाने आए थे.’
एक-दूसरे पर लगाए आरोप
अब गोविंदा के मैनेजर ने कंफर्म कि है कि सुनीता आहूजा ने तलाक का केस वापस ले लिया है. पिछले कुछ समय से गोविंदा और सुनीता के बीच सोशल मीडिया पर आरोप-प्रत्यारोप चल रहे हैं. दोनों एक-दूसरे पर कई विवादास्पद बयान दे चुके हैं, जिससे परिवारिक मामलों को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं. सुनीता आहूजा अक्सर पैपराजी बातचीत करती हैं और तस्वीरें क्लिक करवाती हैं, लेकिन कोर्ट से निकलते समय उन्होंने ज्यादा बात नहीं कीं. यशवार्धन ने मां को कार तक सुरक्षित पहुंचाया.
2024 में कोर्ट में डाली याचिका
इस घटना ने एक बार फिर गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर चर्चा छेड़ दी है. दोनों की शादी साल 1987 में हुई थी और उनके दो बच्चे बेटी टीना और बेटा यशवार्धन हैं. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिसंबर 2024 में बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक से जुड़ी याचिका का जिक्र पहले भी हो चुका है. उस समय गोविंदा के वकील ने साफ कहा था कि मामला सुलझ रहा है और पुरानी बातें दोहराई जा रही हैं. दोनों पक्षों ने समय-समय पर अफवाहों से इनकार भी किया है.
हाल के महीनों में दोनों ने सोशल मीडिया और इंटरव्यू में एक-दूसरे के खिलाफ तीखे बयान दिए. सुनीता ने गोविंदा के कुछ व्यवहार पर सवाल उठाए, जबकि गोविंदा ने जवाब में लिमिट में रहने की बात कही. इस मामले को लेकर अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.