गोविंदा की मैरिड और लव लाइफ की जबरदस्त चर्चा हो रही है. हाल ही में उन्होंने अपनी को-स्टार और रूमर्ड गर्लफ्रेंड रानी स्वर्णकार संग मुंबई में लालबागचा राजा के दर्शन किए थे. दोनों की इस अपीयरेंस पर जमकर बवाल हुआ. सोशल मीडिया पर एक्टर को ट्रोल किया गया. कश्मीरा शाह ने भी क्रिप्टिक पोस्ट किया. यूजर्स को गोविंदा का पत्नी सुनीता आहूजा के बजाय रानी संग बप्पा के दर्शन करना खटका.

गोविंदा ने रानी संग क्यों किए गणपति दर्शन
तोड़ी चुप्पी इस पूरे विवाद पर अब गोविंदा का रिएक्शन आया है.संग बातचीत में एक्टर ने कहा- मैं लालबागचा राजा अपनी आने वाली फिल्म रूपा के लिए दुआ मांगने गया था. इससे पहले मैं करिश्मा कपूर के साथ मंदिर गया हूं. जो कि मेरे लिए गुड लक साबित हुआ. मेरी फिल्में बड़ी हिट निकली. मैं रवीना टंडन के साथ भी मंदिर गया हूं. इसी तरह रानी के साथ भी गया. मैं बप्पा से प्रार्थना की. क्योंकि मैं लंबे वक्त के बाद किसी फिल्म पर काम कर रहा हूं. लोग सोच रहे हैं फिल्म बस शुरू ही हुई है. लेकिन इतनी चर्चा क्यों हो रही है. हम फेमस हो रहे हैं तो आपकी क्या दिक्कत है?
गोविंदा और रानी को गणपति दर्शन में साथ देखने के बाद उन्हें सपोर्ट करने वाले लोग भी खिलाफ हो गए हैं. इस पर गोविंदा ने कहा- इसमें किसी की गलती नहीं है. ये मेरे खिलाफ स्ट्रैटिजी के तहत प्लान किया गया मूवमेंट है. ये सब आगे और चलेगा. इन लोगों का इंटेशन था कि पहले मुझे परिवार से दूर करेंगे, फिर समाज में मेरी इमेज को बदनाम करेंगे. पहल भी मेरे खिलाफ ये साजिश हुई है. लेकिन वो लोग कभी कामयाब नहीं हुए. ऊपर वाले ने मेरा साथ दिया. मैंने कभी काम के सिवा दूसरी चीजों पर फोकस नहीं किया है. मैं काम करता रहूंगा. लोगों को दिक्कत है कि गोविंदा कैसे काम के लिए बाहर निकला. 7 साल से जब चुप था तो किसी को दिक्कत नहीं थी. आज वो लोग बोल रहे हैं जिनका मेरे मुद्दे से कोई लेना देना नहीं है. ये सब बातें शोभा नहीं देतीं.
एक्टर ने कहा कि उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है. अगर मेरा और रानी का कोई अफेयर चल भी रहा हो, तब भी ये लोगों का विषय नहीं है. मैं काम कर रहा हूं. मैं अपने प्रोफेशनल रिलेशनशिप को मैंटेन कर रहा हूं. उसमें ये लोग चाहते हैं मैं काम ना कर पाऊं. मुझे डरा रहे हैं. ताकि मुझे फाइनेंसर ना मिले. ये सब क्राइम के लिए उकसा रहे हैं. ईश्वर ना करें किसी के साथ कोई क्राइम हुआ तो इसके जिम्मेदार ये सब लोग होंगे. मुझे अकेला करने की साजिश है. लेकिन वो इसमें कभी कामयाब नहीं होंगे.गोविंदा के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी अपकमिंग मूवी रूपा है. उसकी हीरोइन संग एक्टर के अफेयर की चर्चा है ने भी कई दफा इंटरव्यू में एक्टर पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर रखने का आरोप लगाया है. हालांकि गोविंदा ने इन आरोपों से इनकार किया है.