वायरल होने की सनक में बीच सड़क लेट गई इंफ्लुएंसर, विजयनगर में ज़ेब्रा क्रॉसिंग पर रील बनाने का वीडियो वायरल; पुलिस ने लिया संज्ञान

इंदौर के विजय नगर इलाके में सोशल मीडिया पर एक युवती का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में युवती ट्रैफिक सिग्नल पर वाहनों के रुकने के दौरान उनके आगे सड़क पर बनी ज़ेब्रा क्रॉसिंग पर लेटकर फोटो और वीडियो शूट करवाती दिखाई दे रही है। इस दौरान पीछे वाहनों की कतार भी नजर आ रही है।

वायरल वीडियो में युवती की पहचान प्रकृति गौर के नाम से बताई जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, वीडियो सामने आने के बाद एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस युवती की जानकारी जुटा रही है। पहचान की पुष्टि होने के बाद ट्रैफिक में बाधा डालने और नियमों के उल्लंघन को लेकर नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।इंदौर में सड़क पर रील बनाने को लेकर पहले भी कार्रवाई हो चुकी है। ऐसे मामलों को लेकर पुलिस लगातार नजर रख रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *