अमेरिका में मिडटर्म वोटिंग से पहले ईरान पर हमला, केश्म द्वीप पर 5 धमाके; सुप्रीम कोर्ट बोला- एक जगह अनिश्चितकाल तक धरना नहीं, राहुल गांधी ने PM मोदी को दी खुली चुनौती- बहस कीजिए

अमेरिका में मिडटर्म चुनाव के लिए वोटिंग हुई, लेकिन इसके कुछ घंटे पहले ही उसने ईरान पर हमला किया। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि प्रदर्शन सिर्फ एक का नहीं, बल्कि सभी का अधिकार है। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे जानिए कि राहुल गांधी ने पीएम मोदी को एकबार फिर बहस की चुनौती दी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे ऑकलैंड में खेला जाएगा।अमेरिका में मिडटर्म चुनाव के नतीजे आएंगे।

ईरान के केश्म द्वीप पर हमले का यह वीडियो वायरल है।

अमेरिका में मिडटर्म चुनाव के लिए वोटिंग हुई। इसके कुछ घंटे पहले अमेरिका ने ईरान पर हमला किया। ईरान के अहम इलाके केश्म द्वीप को निशाना बनाया। यहां पांच जोरदार धमाके हुए। बंदर लेंगेह शहर में विस्फोट हुए।

ईरानी मीडिया ने धमाकों के पीछे अमेरिका या इजराइल का हाथ होने की पुष्टि नहीं की है। हालांकि उसने दावा किया कि हमने अमेरिका के दो MQM-170 जासूसी ड्रोन मार गिराए हैं।

मिड टर्म चुनाव क्या हैं…

अमेरिका में राष्ट्रपति के चुनाव के ठीक दो साल बाद मिडटर्म चुनाव कराए जाते हैं। इसमें संसद की सीटों और कुछ राज्यों में गवर्नर के पदों के लिए मतदान होता है।

इन चुनावों में अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की सभी 435 सीटों और उच्च सदन सीनेट की 35 सीटों पर वोट डाले जाते हैं।

फिलहाल ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी के पास संसद के दोनों सदनों में बहुमत है। अगर पार्टी इनमें से किसी एक सदन में भी बहुमत खो देती है, तो ट्रम्प के लिए अपने एजेंडे से जुड़े कानून पास कराना मुश्किल हो जाएगा।

 

सुप्रीम कोर्ट बोला- एक जगह अनिश्चितकाल तक धरना नहीं दे सकते, रोजगार-कारोबार का ध्यान रखना भी जरूरी

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में अक्टूबर में हुए CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शनों से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई की। जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की बेंच ने कहा…

  • कोई भी संगठन प्रदर्शन के लिए किसी सार्वजनिक जगह पर अनिश्चितकाल तक कब्जा नहीं कर सकता। प्रदर्शन के लिए निर्धारित स्थलों पर भी समयसीमा तय होनी चाहिए, ताकि दूसरे संगठनों को भी अपनी बात रखने का मौका मिल सके।
  • आप हमेशा के लिए किसी जगह पर कब्जा नहीं कर सकते। वहां किसान, पत्रकार, मजदूर और दूसरे प्रदर्शनकारी कहां जाएंगे? सभी को प्रदर्शन करने का अधिकार है।

CJP को एक दिन की अनुमति मिली, 17 दिन तक बैठे रहे

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने दिल्ली पुलिस की ओर से कहा- कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए सिर्फ एक दिन की अनुमति दी गई थी, लेकिन प्रदर्शनकारी 17 दिन तक वहां बैठे रहे थे।

राहुल गांधी ने मंगलवार को X पर वीडियो शेयर किया।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एकबार फिर पीएम मोदी को बहस का चैलेंज दिया। उनके वीडियो पोस्ट की 3 बातें…

1. मोदी जी 24 घंटे हो गए, मैंने आपको चैलेंज दिया है। आप कहते हो कि विपक्ष देशद्रोही है, किसी भी स्टेज पे आप जगह चुनिए, डिबेट कीजिए मेरे साथ।

2. देशद्रोही कौन है? विदेशी फोर्सेस का कनेक्शन किसका है? किस प्रकार का कनेक्शन है? जल्दी से जल्दी कीजिए, डरिए मत। फाइनेंशियल सिस्टम पर, फाइनेंशियल स्ट्रक्चर पर सवाल उठेंगे।

3. US डील कैसे हुई, क्यों हुई, इतनी जल्दी क्यों हुई, सिर्फ आपने क्यों की, कैबिनेट को क्यों नहीं बताया, अडाणी का केस बंद क्यों हुआ, एपस्टीन – ऐसी बहुत सारी चीजें हैं जिस पर खुलकर डिस्कशन होगा। आ जाइए, डरिए मत।

शाह बोले- सरकार हर चर्चा के लिए तैयार

राहुल के बयान पर गृहमंत्री अमित शाह ने कहा- नरेंद्र मोदी सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है, संसद चलने दो। हम विशेष सत्र बुलाकर SIR पर चर्चा के लिए तैयार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *