इंदौर के राजमोहल्ला में बड़ा हादसा: सड़क सफाई कर रही महिला सफाईकर्मी पर बस की छत से गिरा 1 क्विंटल का पार्सल, कंधे-पसली में फ्रैक्चर; ट्रांसपोर्ट गोदाम सील

इंदौर के राजमोहल्ला इलाके में रविवार सुबह एक हादसा हो गया। सड़क की सफाई कर रही महिला सफाईकर्मी के ऊपर करीब 1 क्विंटल वजन का पार्सल गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

महिला सुनीता बाली वार्ड क्रमांक 69 में नगर निगम के जोन-2 के तहत सफाई का काम कर रही थीं। इसी दौरान हंसचाल ट्रेवल्स की बस के ऊपर रखा लगेज अचानक उनके ऊपर गिर गया।

स्थानीय लोगों ने पहुंचाई मदद हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने महिला को उठाकर तुरंत वर्मा यूनियन अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों ने कंधे और पसली में फ्रैक्चर बताया है।

पार्सल चढ़ाते समय छूटा सामान महिला ने पुलिस पूछताछ में बताया कि बस के ऊपर सामान चढ़ा रहे व्यक्ति के हाथ से पार्सल छूटकर गिर गया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और इंडियन ट्रांसपोर्ट का गोदाम सील कर दिया।

नगर निगम ने की पुष्टि नगर निगम अधिकारी ने बताया कि प्रातःकालीन सफाई व्यवस्था के दौरान सुनीता घायल हुई हैं। एआरओ को मौके पर बुलाकर गोदाम सील की कार्रवाई की गई है और जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *