रेलवे स्टेशन हो, हाईवे का ढाबा या शादी का पंडाल… प्यास लगते ही ज्यादातर लोग बिसलेरी की बोतल उठाते हैं। कंपनी भी कहती है- हर बूंद में गुणवत्ता, जिस पर आप भरोसा कर सकते हैं। फिलहाल इस भरोसे पर सवाल उठ रहे हैं।खाद्य सुरक्षा नियामक FSSAI के मुताबिक बिसलेरी पानी के सैंपल में खतरनाक ब्रोमेट तय सीमा से ज्यादा और PAH भी पाया गया है। 22 नवंबर 2026 को FSSAI ने कंपनी के खिलाफ कानूनी केस चलाने की मंजूरी दे दी। हालांकि बिसलेरी कंपनी ने पानी सुरक्षित होने का दावा किया है।
सवाल-1: बिसलेरी में खतरनाक केमिकल मिलने का पूरा मामला क्या है?जवाब: कहानी की शुरुआत 14 महीने पहले होती है…30 सितंबर 2025 को FSSAI की टीम ने बिसलेरी के गोवा प्लांट से पानी के 6 सैंपल लिए। ये सितंबर 2025 में तैयार हुए एक बैच के थे।
कंपनी ने 22 नवंबर 2025 को इस नतीजे के खिलाफ अपील की। जिसके बाद सैंपल दोबारा जांच के लिए रेफरल लैब भेजा गया।
FSSAI के मुताबिक रेफरल लैब ने भी सैंपल को असुरक्षित बताया और इस बार वजह थी पॉलीसाइक्लिक एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन यानी PAH की मौजूदगी। FSSAI के मानकों के हिसाब से पैकेज्ड पानी में PAH बिल्कुल नहीं होना चाहिए।
इसी आधार पर रविवार, 22 नवंबर 2026 को FSSAI ने बिसलेरी इंटरनेशनल के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी दी, यानी अब कंपनी पर कानूनी केस चल सकेगा।23 नवंबर को बिसलेरी ने कहा कि उसके प्रोडक्ट्स के 90 से ज्यादा क्वालिटी टेस्ट होते हैं। उनका पानी पूरी तरह सुरक्षित है।
कंपनी के मुताबिक, उसने उसी सैंपल की जांच FSSAI से मंजूर एक और लैब में करवाई। वहां ब्रोमेट सीमा के भीतर निकला। इस रिपोर्ट को कंपनी ने 2 फरवरी 2026 को FSSAI में जमा किया।

बिसलेरी के बयान की कॉपी। कंपनी के मुताबिक FSSAI को जांच रिपोर्ट सौंपने के बाद उनका न कोई जवाब आया न कोई नोटिस, इसलिए उन्होंने मामले को क्लोज मान लिया था।सवाल-2: सैंपल में मिला ब्रोमेट क्या है और शरीर पर क्या असर करता है?
जवाब: ब्रोमेट एक केमिकल है, जो बहुत कम मात्रा में
पानी में घुल जाता है। इसका इस्तेमाल कपड़ों की रंगाई, यानी डायिंग में होता है। पहले ब्रेड और पाव के आटे में डाला जाता था, ताकि आटा मजबूत हो और ब्रेड ज्यादा फूले। बेक करने के बाद भी इसके अंश ब्रेड में रह जाते हैं, इसलिए भारत, यूरोप और ब्रिटेन ने खाने में इसके इस्तेमाल पर रोक लगा दी।
बिसलेरी की बोतल में कैसे पहुंचा ब्रोमेट
वॉटर प्यूरिफिकेशन के लिए पानी में ओजोन गैस (O3) डालते हैं, जो कीटाणुओं को मारती है। लेकिन पानी में ब्रोमाइड होता है, जो ओजोन से रिएक्ट करके ब्रोमेट बनाता है।
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) के मुताबिक एक लीटर पीने के पानी में 10 माइक्रोग्राम से ज्यादा ब्रोमेट नहीं होना चाहिए। 1 माइक्रोग्राम, 1 ग्राम का 10 लाखवां हिस्सा होता है।एक साथ ज्यादा ब्रोमेट पेट पर जाने सेः उल्टी, दस्त, पेट दर्द, चक्कर, सुस्ती, किडनी फेल होना और सुनने की क्षमता चली जाना। ऐसे ज्यादातर मामले गलती से हेयर केमिकल पी लेने के रहे हैं।
लंबे समय तक ब्रोमाइट के सेवन सेः किडनी की कोशिकाओं को नुकसान, DNA को नुकसान, और कैंसर का खतरा बढ़ना।इंटरनेशनल एजेंसी फॉर रिसर्च ऑन कैंसर (IARC) ने ब्रोमेट को कार्सिनोजेन, यानी कैंसर पैदा करने वाला तत्व बताया है। चूहों पर हुई रिसर्च में ब्रोमेट से किडनी, थायरॉइड और पेट का कैंसर हुआ। इंसानों में अभी यह सीधे साबित नहीं हुआ है, इसलिए पानी ब्रोमेट की मात्रा नियंत्रित करने के लिए कहते हैं।
सवाल-3: PAH क्या है और शरीर के लिए कितना खतरनाक है?जवाबः कोयला, पेट्रोल, डीजल, प्लास्टिक, या दूसरी चीजों के अधूरे जलने पर PAH बनता है। गाड़ियों और इंडस्ट्रीज से निकलने वाले धुए, खराब मिट्टी, ज्यादा तापमान में पके खाने में भी PAH हो सकता है।
यह कोई एक केमिकल नहीं, 100 से ज्यादा केमिकल कम्पाउंडस का समूह है। हालांकि सभी PAH खतरनाकPAH फैमिली के एक सदस्य बेंजो (ए) पाइरीन को IARC ने कैंसर कारक बताया है। ऐसे कुछ और भी PAH हैं।कुछ PAH प्रजनन, मनुष्यों के विकास और इम्यून सिस्टम पर असर डाल सकते हैं।
बिसलेरी की बोतल में कैसे पहुंचा PAH
ब्रोमेट की तरह PAH प्यूरिफिकेशन के दौरान नहीं बनता, लेकिन प्रोसेस में चूक से पानी में रह जाता है। अगर स्रोत से आए पानी में PAH वाला इंडस्ट्रियल वेस्ट मिला हो, प्यूरिफिकेशन के फिल्टरों की मरम्मत नहीं हुई हो, जिससे वो PAH सोख न पाएं, पैकेजिंग के लिए इस्तेमाल हो रही प्लास्टिक बोतलें PAH से दूषित हो या स्टोरेज के दौरान PAH से संपर्क हुआ हो तो पानी दूषित हो जाता है।सवाल-4: साफ दिखने वाला बोतलबंद पानी सुरक्षित है या नहीं, कैसे जानें?
जवाब: पानी में पाए जाने वाले हानिकारक रसायन
खुली आंखों से नहीं दिखते। पानी पीने पर इनका अलग स्वाद या गंध भी नहीं आती, इसलिए इनकी पहचान नहीं की जा सकती। FSSAI खुद कहता है कि सिर्फ पानी के साफ दिखने से उसे सुरक्षित नहीं माना जा सकता है।फिर भी कंज्यूमर्स को कुछ जांच करनी चाहिए…
बोतल की मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट कंफर्म करने के बाद ही पानी लें।
अगर बोतल का लेबल फीका, कटा-फटा या गलत तरीके से चिपका हो तो उसे न खरीदें।
सीलबंद बोतल ही लें। बोतल के कैप के नीचे लगी हुई सुरक्षा रिंग पूरी तरह ठीक और कसी हुई हो। बोतल में कोई दरार, लीकेज या डेंट न हो।

बोतल खोलते ही सड़े अंडे जैसी, केमिकल या मिट्टी जैसी अजीब गंध न आए। स्वाद सामान्य पानी जैसा हो। अगर प्लास्टिक जैसा या कड़वा स्वाद आए तो न पीएं।
धूप या गर्मी वाली जगह रखा पानी न खरीदें।इसके अलावा बोतल पर ब्रांड के FSSAI लाइसेंस
बिसलेरी के भारत और UAE में 143 से ज्यादा प्लांट, 6000 डिस्टूब्यूटर्स और 7500 डिस्ट्रिब्यूटिंग ट्रक हैं। कंपनी के मुताबिक पानी की मैन्यूफेक्चरिंग के दौरान 90 तरह के टेस्ट होते हैं, इसलिए यह पीने के लिए सुरक्षित है।
सवाल-5: इस पूरे मामले में आगे क्या होगा?
जवाब: FSSAI ने बिसलेरी के खिलाफ मुकदमा चलाने की इजाजत दे दी है। अब यह मामला कोर्ट जाएगा, जहां बिसलेरी को पक्ष रखने का मौका मिलेगा। फैसला आने पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम की धारा 59 के तहत अगर दूषित भोजन से किसी को हानि या मृत्यु नहीं हुई है, तो 3 महीने की कैद और 3 लाख तक का जुर्माना लग सकता है। बिसलेरी दो टेस्ट में अलग-अलग रिपोर्ट और नोटिस न भेजे जाने की दलीलें देकर कोर्ट में केस मजबूत करेगी। के मुताबिक अब FSSAI पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर बनाने वाले बाकी कंपनियों के सैंपल्स की भी जांच करेगी।