🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓
🌻 शनिवार, ३० मई २०२६🌻
*सूर्योदय: 🌅 ०५:४१*
*सूर्यास्त: 🌄 १९:०८*
*चन्द्रोदय: 🌝 १८:२८*
*चन्द्रास्त: 🌜 २९:१५+*
*अयन 🌖 उत्तरायण*
*ऋतु: ☀️ग्रीष्म*
*शक सम्वत: 👉 १९४८ (पराभव)*
*विक्रम सम्वत: 👉 २०८३ (रौद्र)*
*युगाब्द (कलि संवत) 👉 ५१२७*
*मास 👉 ज्येष्ठ (अधिक)*
*पक्ष 👉 शुक्ल*
*तिथि 👉 चतुर्दशी (११:५७ से पूर्णिमा)*
*नक्षत्र 👉 विशाखा (१३:२० से अनुराधा)*
*योग 👉 शिव (२९:२५+ से सिद्ध)*
*प्रथम करण 👉 वणिज (११:५७ तक)*
*द्वितीय करण 👉 विष्टि भद्रा (२५:०५+ तक)*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*॥ गोचर ग्रहा: ॥*
*🌖🌗🌖🌗*
*सूर्य 🌟 वृषभ*
*चंद्र 🌟 वृश्चिक*
*मंगल 🌟 मेष (उदित, पूर्व, मार्गी)*
*बुध 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व , मार्गी)*
*गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)*
*शुक्र 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)*
*शनि 🌟 मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)*
*राहु 🌟 कुम्भ*
*केतु 🌟 सिंह*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*शुभाशुभ मुहूर्त विचार*
*⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*अभिजित मुहूर्त 👉 ११:५८ से १२:५१*
*अमृत काल 👉 २८:३३+ से ३०:२१+*
*रवि योग 👉 ०५:४१ से १३:२०*
*विजय मुहूर्त 👉 १४:३९ से १५:३३*
*गोधूलि मुहूर्त 👉 १९:०७ से १९:२८*
*सायाह्न सन्ध्या 👉 १९:०८ से २०:११*
*निशिता मुहूर्त 👉 २४:०३+ से २४:४६+*
*ब्रह्म मुहूर्त 👉 २८:१७+ से २८:५९+*
*राहुकाल 👉 ०९:०३ से १०:४४*
*गुलिक काल 👉 ०५:४१ से ०७:२२*
*यमगण्ड 👉 १४:०५ से १५:४६*
*दुर्मुहूर्त 👉 ०५:४१ से ०६:३५*
*वर्ज्य 👉 १७:४९ से १९:३६*
*भद्रा 👉 ११:५७ से २५:०५+*
*विंछुड़ो 👉 ०६:३९ से २९:४१+*
*आडल योग 👉 १३:२० से २९:४१+*
*विडाल योग 👉 ०५:४१ से १३:२०*
*होमाहुति 👉 चन्द्र*
*दिशा शूल 👉 पूर्व*
*राहु काल वास 👉 पूर्व*
*अग्निवास 👉 पाताल (११:५७ से पृथ्वी)*
*भद्रावास 👉 स्वर्ग (११:५७ से २५:०५+)*
*चन्द्रवास 👉 पश्चिम (०६:३९ से उत्तर)*
*शिववास 👉 भोजन में (११:५७ से श्मशान में)*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*☄चौघड़िया विचार☄*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*॥ दिन का चौघड़िया ॥*
*१ – काल २ – शुभ*
*३ – रोग ४ – उद्वेग*
*५ – चर ६ – लाभ*
*७ – अमृत ८ – काल*
*॥ रात्रि का चौघड़िया॥*
*१ – लाभ २ – उद्वेग*
*३ – शुभ ४ – अमृत*
*५ – चर ६ – रोग*
*७ – काल ८ – लाभ*
*नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*शुभ यात्रा दिशा*
*🚌🚈🚗⛵🛫*
*(पश्चिम) अदरक उडद का सेवन करके यात्रा करें*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*तिथि विशेष*
*🗓📆🗓📆*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*अधिक ज्येष्ठ शुक्ल चतुर्दशी, पुरुषोत्तम मास का १४वां दिवस, वैकासी विसाकम, अधिक पूर्णिमा व्रत आदि*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*आज जन्मे शिशुओं का नामकरण*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*आज १३:२० तक जन्मे शिशुओं के नाम विशाखा नक्षत्र के अनुसार क्रमशः (ती, तू, ते, तो) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*उदय लग्न मुहूर्त*
*वृषभ – ०४:५० से ०६:४८*
*मिथुन – ०६:४८ से ०९:०२*
*कर्क – ०९:०२ से ११:१८*
*सिंह – ११:१८ से १३:३०*
*कन्या – १३:३० से १५:४०*
*तुला – १५:४० से १७:५५*
*वृश्चिक – १७:५५ से २०:११*
*धनु – २०:११ से २२:१६*
*मकर – २२:१६ से २४:०३+*
*कुम्भ – २४:०३+ से २५:३५+*
*मीन – २५:३५+ से २७:०६+*
*मेष – २७:०६+ से २८:४६+*
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
*पञ्चक रहित मुहूर्त*
*शुभ मुहूर्त – ०५:४१ से ०६:४८*
*रज पञ्चक – ०६:४८ से ०९:०२*
*शुभ मुहूर्त – ०९:०२ से ११:१८*
*चोर पञ्चक – ११:१८ से ११:५७*
*शुभ मुहूर्त – ११:५७ से १३:२०*
*रोग पञ्चक – १३:२० से १३:३०*
*शुभ मुहूर्त – १३:३० से १५:४०*
*मृत्यु पञ्चक – १५:४० से १७:५५*
*अग्नि पञ्चक – १७:५५ से २०:११*
*शुभ मुहूर्त – २०:११ से २२:१६*
*रज पञ्चक – २२:१६ से २४:०३+*
*शुभ मुहूर्त – २४:०३+ से २५:३५+*
*चोर पञ्चक – २५:३५+ से २७:०६+*
*रज पञ्चक – २७:०६+ से २८:४६+*
*शुभ मुहूर्त – २८:४६+ से २९:४१+*
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
⭕नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त 👉(➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
*आज का सुविचार*
⛳🔱😊🙏🏻⚜️🕉️
*जीवन में माता पिता ही सच्चे मित्र होते हैं, क्योंकि वह कभी अशुभ नहीं सोच सकते।😊🙏🏻✅*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*आज का राशिफल*
*🐐🐂💏💮🐅👩*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)*
*आज आपका रहन-सहन और लाइफस्टाइल पहले से ज्यादा आकर्षक नजर आएगा। पुरानी गलतियों से मिली सीख आज आपको सही फैसले लेने में मदद करेगी। पैसों के मामले में अनजान लोगों पर भरोसा करना नुकसान दे सकता है, इसलिए सावधानी जरूरी है। यदि कहीं आपका पैसा फंसा हुआ था, तो उसके वापस मिलने के संकेत हैं। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र में आपकी पकड़ मजबूत होगी, लेकिन आपकी बढ़ती लोकप्रियता कुछ लोगों को चुभ भी सकती है। जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने का प्लान बन सकता है, बस खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखें।*
*वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)*
*आज का दिन आराम, सुख-सुविधाओं और खुशियों से भरा रहेगा। आप अपने घर और जरूरतों पर खुलकर खर्च कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन खास रहेगा, क्योंकि बॉस के साथ संबंध मजबूत होंगे और प्रमोशन की चर्चा भी हो सकती है। घर में कोई नई चीज आने से माहौल और खुशनुमा बनेगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी और आपका दिल गर्व से भर जाएगा। आपकी नई कोशिशें धीरे-धीरे सफलता की राह खोलेंगी, बस मेहनत पर भरोसा बनाए रखें।*
*मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)*
*आज किस्मत अचानक आपको बड़ा फायदा दे सकती है। पुरानी इन्वेस्टमेंट से अच्छा लाभ मिलने के योग हैं और रुका हुआ पैसा भी वापस आ सकता है। आपकी लोकप्रियता और सम्मान में वृद्धि होगी। मन भगवान की भक्ति में डूबा रहेगा और किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर भी मिल सकता है। हालांकि अतीत की कोई पुरानी बात या गलती अचानक सामने आ सकती है, इसलिए संभलकर रहें। आज हर काम योजना बनाकर करेंगे, तो सफलता आपके कदम चूमेगी।*
*कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)*
*आज लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होने की दिशा में बढ़ेंगे, जिससे मन को राहत मिलेगी। अपनी निजी बातें या जरूरी जानकारी किसी से साझा करने से बचें। खास लोगों से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। भाई-बहनों की सलाह आज आपके बहुत काम आएगी। किसी सहयोगी की बात दिल को ठेस पहुंचा सकती है, लेकिन धैर्य बनाए रखें। पैसों और लेन-देन के मामलों को समय रहते निपटाना जरूरी होगा। फिजूल खर्चों पर लगाम लगाकर चलेंगे, तो आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी।*
*सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)*
*आज आमदनी के मामले में दिन शानदार रहने वाला है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई अच्छी खबर या उपलब्धि मिल सकती है। विद्यार्थियों का पढ़ाई में खूब मन लगेगा और वे भविष्य को लेकर गंभीर नजर आएंगे। किसी दूर के रिश्तेदार से जुड़ी खबर मन थोड़ा उदास कर सकती है। मां की सेहत को लेकर सतर्क रहें, क्योंकि पुरानी बीमारी फिर परेशान कर सकती है। उनकी देखभाल में आपकी भागदौड़ बढ़ सकती है, लेकिन आपका साथ उन्हें राहत देगा।*
*कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)*
*आज आप ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। नई नौकरी या करियर से जुड़ी कोई खुशखबरी आपके चेहरे पर मुस्कान ला सकती है। जीवनसाथी की ओर से मिला कोई सरप्राइज आपका दिन खास बना देगा। कामों में जल्दबाजी करना नुकसान दे सकता है, इसलिए हर फैसला सोच-समझकर लें। पड़ोस या आसपास के लोगों से किसी बहस में पड़ने से बचें, वरना छोटी बात बड़ा विवाद बन सकती है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी पहचान और प्रभाव बढ़ने के संकेत हैं।*
*तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)*
*आज आपके आसपास का माहौल खुशियों और उत्साह से भरा रहेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात तय हो सकती है, जिससे घर में रौनक बढ़ जाएगी। हालांकि पैसों से जुड़ा कोई वादा पूरा करने में थोड़ी परेशानी आ सकती है। बिजनेस में नई पार्टनरशिप आपके लिए लाभदायक साबित होगी। प्रॉपर्टी से जुड़ी अटकी हुई डील भी आज आगे बढ़ सकती है। कानूनी मामलों को लेकर थोड़ी भागदौड़ बनी रह सकती है, इसलिए धैर्य बनाए रखें।*
*वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)*
*आज का दिन बाकी दिनों से कहीं ज्यादा सुखद और राहतभरा महसूस होगा। जीवनसाथी की ओर से मिला कोई सरप्राइज आपके चेहरे पर मुस्कान ले आएगा। आसपास के लोगों की असली नीयत को पहचानकर चलना जरूरी होगा। संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिलने के योग हैं। आप अपनी जिम्मेदारियों को पूरी समझदारी और ईमानदारी से निभाएंगे। लंबे समय से अटका सरकारी काम पूरा होने की संभावना भी आज मजबूत नजर आ रही है।*
*धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)*
*आज का दिन हंसी-मजाक, मौज-मस्ती और नए अनुभवों से भरा रहेगा। पुरानी गलतियों से मिली सीख आज आपके लिए बहुत काम आएगी। कोई विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता है, इसलिए सतर्क रहें। पड़ोस या किसी और के विवाद में पड़ना नुकसानदेह हो सकता है। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में आपकी छवि मजबूत होगी और लोग आपके विचारों की तारीफ करेंगे। दोस्तों का दायरा बढ़ेगा और नौकरी से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है।*
*मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)*
*आज का दिन आपके लिए उम्मीद और सकारात्मकता लेकर आया है। आप अपने कामों को लेकर बेहद उत्साहित रहेंगे और बिजनेस में उतार-चढ़ाव के बावजूद मेहनत में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। जीवनसाथी हर कदम पर आपका साथ देंगे, जिससे मुश्किलें आसान लगेंगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होती नजर आएगी। परिवार से जुड़ी कोई चिंता जो लंबे समय से मन पर बोझ बनी हुई थी, उससे राहत मिलने के संकेत हैं। नई प्रॉपर्टी खरीदने का विचार भी आज जोर पकड़ सकता है।*
*कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)*
*आज विद्यार्थियों के लिए दिन बेहद शानदार रहने वाला है। पुरानी गलतियों से सीख लेकर आप पढ़ाई पर पूरा ध्यान देंगे और आपका फोकस पहले से मजबूत होगा। दोस्तों का साथ और सहयोग आपको प्रेरित करेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नया अवसर मिल सकता है। धन और सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। लंबे समय से रुका हुआ कोई काम आज पूरा होने की दिशा में बढ़ सकता है। आज का दिन आपको यह सिखाएगा कि अनुभव ही सबसे बड़ा शिक्षक होता है।*
*मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)*
*आज काम का दबाव आपको थकान महसूस करा सकता है। छोटी-छोटी परेशानियां मन का तनाव बढ़ा सकती हैं। परिवार में किसी पुरानी बात को लेकर बहस छिड़ सकती है, इसलिए बीती बातों को दोहराने से बचें। अपने स्वभाव में नरमी और वाणी में मिठास बनाए रखना बेहद जरूरी होगा। किसी से उधार लेने से बचें, क्योंकि बाद में उसे चुकाना मुश्किल हो सकता है। तेज रफ्तार वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें, क्योंकि जल्दबाजी नुकसान दे सकती है।*
▬▬▬▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬▬▬▬