आज का पञ्चाङ्ग

*।।🕉️।।*

*🙏🌹जय श्री राम🌹🙏*

🚩 🌞 *सुप्रभातम्* 🌞🚩

📜««« *आज का पंचांग* »»»📜

कलियुगाब्द…………………….5125

विक्रम संवत्……………………2080

शक संवत्………………………1945

रवि…………………………दक्षिणायन

मास…………………………..कार्तिक

पक्ष……………………………..शुक्ल

तिथी……………………………नवमी

रात्रि 01.09 पर्यंत पश्चात दशमी

सूर्योदय(इंदौर)…..प्रातः 06.43.11 पर

सूर्यास्त (इंदौर)….संध्या 05.41.36 पर

सूर्य राशि………………………वृश्चिक

चन्द्र राशि………………………वृशिक

गुरु राशि………………………….मेष

नक्षत्र………………………..शतभिषा

संध्या 07.52 पर्यंत पश्चात पूर्वाभाद्रपदा

योग…………………………..व्याघात

संध्या 05.35 पर्यंत पश्चात हर्षण

करण………………………….बालव

दोप 02.13 पर्यंत पश्चात कौलव

ऋतु……………………….(उर्ज) शरद

दिन………………………….मंगलवार

 

🇬🇧 *आंग्ल मतानुसार* :-

21 नवम्बर सन 2023 ईस्वी ।

 

⚜️ *तिथी/पर्व/व्रत विशेष :-*

🍈 *आंवला नवमी :*

कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को आंवला नवमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से आंवले के वृक्ष का पूजन किया जाता है। यह प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने का पर्व है। इस दिन आंवले के पेड़ का पूजन कर परिवार के लिए आरोग्यता और सुख-सौभाग्य की कामना की जाती है। मान्यता के अनुसार, इस दिन किया गया तप, जप, दान इत्यादि व्यक्ति को सभी प्रकार के कष्टों से मुक्त करता है। आंवला नवमी के दिन भगवान विष्णु और भगवान शिव की पूजा जरूर करनी चाहिए। इस दिन आंवला के पेड़ पर देवताओं का वास होता है। इसके साथ ही इस दिन आंवले का पेड़ जरूर लगाना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु जी की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी।

 

📜 *आंवला नवमी की कथा :*

एक बार माता लक्ष्मी पृथ्वीलोक पर भ्रमण करने आईं। पृथ्वी पर आने के पश्चात मां लक्ष्मी को श्री हरि भगवान विष्णु और शिव जी की पूजा एक साथ करने की इच्छा हुई। तब उन्हें स्मरण हुआ कि नारायण की प्रिय तुलसी और भगवान शिव के स्वरूप बैल के गुण आंवले के वृक्ष में होते है। तब लक्ष्मी जी ने सोचा कि जब इस वृक्ष में दोनों का अंश है तो इस वृक्ष की ही पूजा की जाए। उसके बाद मां लक्ष्मी ने आंवले को ही शिव जी और विष्णु जी का स्वरूप मानकर पूजा की। जिससे प्रसन्न होकर दोनों देव एक साथ प्रकट हुए। तब मां लक्ष्मी ने आंवले के वृक्ष के नीचे भोजन बनाकर विष्णु और भगवान शिव को खिलाया था। कहा जाता है कि इसी कारण आज भी कार्तिक शुक्ल नवमी के दिन आंवला के पेड़ की पूजा का विधान है।

 

⚜️ *अभिजीत मुहूर्त* :-

दोप 11.50 से 12.33 तक ।

 

👁‍🗨 *राहुकाल* :-

दोप 02.54 से 04.16 तक ।

 

☸ शुभ अंक………………..3

🔯 शुभ रंग……………….नारंगी

 

🌞 *उदय लग्न मुहूर्त :-*

*वृश्चिक*

06:30:40 08:46:50

*धनु*

08:46:50 10:52:28

*मकर*

10:52:28 12:39:35

*कुम्भ*

12:39:35 14:13:08

*मीन*

14:13:08 15:44:20

*मेष*

15:44:20 17:25:04

*वृषभ*

17:25:04 19:23:43

*मिथुन*

19:23:43 21:37:25

*कर्क*

21:37:25 23:53:35

*सिंह*

23:53:35 26:05:24

*कन्या*

26:05:24 28:16:03

*तुला*

28:16:03 30:30:40

 

🚦 *दिशाशूल* :-

उत्तरदिशा – यदि आवश्यक हो तो गुड़ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।

 

✡ *चौघडिया* :-

प्रात: 09.28 से 10.50 तक चंचल

प्रात: 10.50 से 12.11 तक लाभ

दोप. 12.11 से 01.32 तक अमृत

दोप. 02.54 से 04.15 तक शुभ

रात्रि 07.15 से 08.54 तक लाभ ।

 

📿 *आज का मंत्र* :-

।। ॐ आंजनेय नमः ।।

 

📯 *संस्कृत सुभाषितानि :-*

*श्रीमद्भगवतगीता (तृतीयोऽध्यायः – कर्मयोगः) -*

तस्मात्त्वमिन्द्रियाण्यादौ नियम्य भरतर्षभ।

पाप्मानं प्रजहि ह्येनं ज्ञानविज्ञाननाशनम्॥३-४१॥

अर्थात :

इसलिए हे अर्जुन! तुम पहले इन्द्रियों को वश में करके इस ज्ञान और विज्ञान का नाश करने वाले महान पापी काम को अवश्य ही बलपूर्वक मार डालो ॥41॥

 

🍃 *आरोग्यं :*-

*घुटनो का दर्द दूर करने के लिए उपचार-*

 

1. यदि आप कपड़े को गर्म पानी में भिगोकर बनाए पैड से सिंकाई करते हैं तो घुटने के दर्द में आराम मिलता है।

2. घुटने के दर्द को कम करना चाहते हैं तो भोजन में दालचीनी, जीरा, अदरक और हल्दी का उपयोग ज्यादा से ज्यादा करें। आपको बता दें कि गर्म तासीर वाले इन पदार्थों के सेवन से घुटनों की सूजन और दर्द आराम मिलता है।

 

⚜ *आज का राशिफल :-*

 

🐏 *राशि फलादेश मेष :-*

(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेहनत का फल मिलेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। थकान रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी। भूमि, आवास की समस्या रह सकती है। आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। संतान से कष्ट रहेगा।

 

🐂 *राशि फलादेश वृष :-*

(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। मान बढ़ेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। अपनी बुद्धिमत्ता से आप सही निर्णय लेने में सक्षम होंगे। विकास की योजनाएं बनेंगी। निजीजनों में असंतोष हो सकता है। व्यापार में इच्छित लाभ होगा।

 

👫 *राशि फलादेश मिथुन :-*

(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। जोखिम न लें। व्यावसायिक चिंता दूर हो सकेगी। स्वयं के सामर्थ्य से ही भाग्योन्नति के अवसर आएंगे। योजनाएं फलीभूत होंगी।

 

🦀 *राशि फलादेश कर्क :-*

(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। वस्तुएं संभालकर रखें। स्वास्थ्य पर व्यय होगा। विवाद न करें। यात्रा में अपनी वस्तुओं को संभालकर रखें। कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह रखें। अधीनस्थों की ओर ध्यान दें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

 

🦁 *राशि फलादेश सिंह :-*

(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय बढ़ेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करना चाहिए। व्यापार में कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी।

 

💁‍♀️ *राशि फलादेश कन्या :-*

(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

नए अनुबंध होंगे। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। झंझटों में न पड़ें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। कार्य की प्रवृत्ति में यथार्थता व व्यावहारिकता का समावेश आवश्यक है। व्यापार में नई योजनाओं पर कार्य नहीं होंगे। जीवनसाथी का ध्यान रखें।

 

⚖ *राशि फलादेश तुला :-*

(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बुद्धि एवं तर्क से कार्य में सफलता के योग बनेंगे। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। अतः उसका परित्याग करें। व्यापार लाभप्रद रहेगा।

 

🦂 *राशि फलादेश वृश्चिक :-*

(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

समय ठीक नहीं है। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। लेन-देन में सावधानी रखें। विवाद न करें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के योग आएंगे। कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाए रखें।

 

🏹 *राशि फलादेश धनु :-*

(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय काम बनेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। चिंता रहेगी। जोखिम न उठाएं। संतान से मदद मिलेगी। आर्थिक स्थिति में प्रगति की संभावना है। अचानक धन की प्राप्ति के योग हैं। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें।

 

🏹 *राशि फलादेश मकर :-*

(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। धनार्जन होगा। समाज में प्रसिद्धि के कारण सम्मान में बढ़ौत्री होगी। आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिलेंगे। परिवार की समस्याओं को अनदेखा न करें।

 

🏺 *राशि फलादेश कुंभ :-*

(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। कामकाज में धैर्य रखने से सफलता मिल सकेगी। योजनाएं फलीभूत होंगी। मित्रों में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें।

 

🐠 *राशि फलादेश मीन :-*

दूसरों से अपेक्षा न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। थकान रहेगी। जोखिम न लें। विवाद से बचें। राजकीय सहयोग मिलेगा एवं इस क्षेत्र के व्यक्तियों से संबंध बढ़ेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। वाणी पर संयम रखें।

 

☯ *आज मंगलवारिय *सामूहिक हनुमान चालीसा अभियान* के *11 वर्ष* पूर्ण हो रहे है, अपने नजदीक के मंदिर में संध्या 7 बजे *सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ* एवं *महाप्रसादी* में अवश्य सम्मिलित होवें, *स्टेशन रोड, राऊ (इंदौर)* पर *श्री ज्ञानेश्वर महादेव* (पानी की टंकी के पास) के प्रांगण में *भव्य सुन्दरकाण्ड पाठ* चालीसा के पश्चात *संध्या 7.30 से रात्रि 10 बजे* तक रहेगा जिसके पर्यंत *राम खिचड़ा* की प्रसादी होगी…. समस्त सनातनी सपरिवार अवश्य पधारे…*

 

।। 🐚 *शुभम भवतु* 🐚 ।।

 

🇮🇳🇮🇳 *भारत माता की जय* 🚩🚩

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *