फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म zomato ने एनालॉग डेयरी प्रोडक्ट्स को लेकर सख्त रुख अपनाया है. कंपनी ने कहा है कि उसके प्लेटफॉर्म पर ऐसे उत्पाद बेचने वाले रेस्तरां के खिलाफ जीरो-टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी. कंपनी के मुताबिक, जिन रेस्तरां पार्टनर्स ने अपने खाने में एनालॉग डेयरी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने की जानकारी दी है, उनके ऐसे आइटम तत्काल प्लेटफॉर्म से हटा दिए गए हैं. अब रेस्तरां वालों को शुद्ध डेयरी प्रोडक्ट्स को अपनाना होगा और एनालॉग प्रोडक्ट्स को हटाना होगा. जो रेस्तरां पार्टनर ऐसा नहीं करेंगे उनको जोमैटो से हटा दिया जाएगा.

एनालॉग डेयरी प्रोडक्ट्स ऐसा उत्पाद है जिसे दूध से बनी चीजों जैसा स्वाद ही आता है, लेकिन इसमें असली दूध की जगह तेल और स्टार्च का यूज किया जाता है. हालाकि इसका मतलब यह जरूरी नहीं कि हर एनालॉग डेयरी प्रोडक्ट जहरीला या मिलावटी हो. लेकिन दिक्कत तब होती है जब आम लोगों को एनालॉग डेयरी प्रोडक्ट्स से बनी चीजें जैसी दूध, दही दी जा रही हों, लेकिन ग्राहक को यह जानकारी ही न हो कि उसके जो प्रोडक्ट्स दिए जा रहे हैं वह असली हैं या एनालॉग वाले हैं
रेस्तरां के खाने में क्यों बढ़ सकती है समस्या?
बाहर मिलने वाले सैंडविच मिठाई और कई दूसरे व्यंजनों में चीज, क्रीम, बटर या दूसरे डेयरी उत्पाद इस्तेमाल होते हैं. अगर इनमें इस्तेमाल होने वाली चीजों की सही जानकारी ग्राहक को नहीं है तो यह पता लगाना मुश्किल हो सकता है कि वह वास्तव में क्या खा रहा है. इसी वजह से जौमेटो ने एनालॉग डेयरी प्रोडक्ट्स को लेकर सख्त रुख अपनाया है.
कुछ दिन पहले एनालॉग पनीर किया गया था बैन
कुछ दिनों पहले महाराष्ट्र और कर्नाटक में एनालॉग पनीर को बैन किया गया था. आरोप था कि कई दुकानदार लोगों को ये पनीर भेज रहे हैं, लेकिन यह जानकारी नहीं दे रहे हैं कि पनीर असली है या नकली. जल्द ही देश के कई दूसरे राज्यों में भी एनालॉग पनीर को बैन करने की तैयारी चल रही है.