सीहोर के आष्टा से भाजपा विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वे एक कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के पुराने दिनों का जिक्र करते हुए कथित तौर पर 18 में से 10 सदस्यों को खरीदने की बात कहते नजर आ रहे हैं।
वीडियो में गोपाल सिंह मंच से हंसते हुए कहते हैं- जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए उन्होंने 18 में से 10 सदस्यों को खरीद लिया था।दरअसल, विधायक बनने से पहले वह जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं। विधानसभा चुनाव जीतकर विधायक बनने के बाद उन्होंने यह पद छोड़ दिया थाहालांकि, वीडियो किस कार्यक्रम का है और यह कब का है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।
कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना
जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती ने विधायक के बयान को लोकतंत्र का चीरहरण बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा धन-सत्ता के दम पर वोट चोरी कर रही है।राजीव गुजराती ने कहा- जब शिवराज सिंह चौहान के जिले में यह हाल हैं। दूसरे जिलों के हालात का अंदाजा लगाया जा सकता है।