देर रात नशे में धुत चार युवक-युवतियों की तेज रफ्तार थार ने रेलवे ब्रिज की रेलिंग तोड़ी, ट्रैक-ट्रांसफॉर्मर के बीच गिरी कार; एयरबैग खुलने से बची जान, चार घायल

देर रात तेज रफ़्तार से आ रही थार बि्ज की रेलिंग तोड़कर रेलवे ट्रैक के पास गिर गई। देर रात करीब 2-3 बजे तेज धमाके की आवाज़ सुनकर रहवासी मौक़े पर पहुँचे तो देखा की कार से दो युवक एवं दो युवतियां घायल अवस्था में हैं

जिन्हें बाहर निकाला। डाइविंग कर रहा युवक गंभीर घायल हुआ ये सभी नशे में धुत थे एयर बेग के खुलने से जान बच गई। आज सुबह से रेलवे ब्रिज के किनारे दोनों तरफ़ लोगों की भीड़ लगी हुई है। क्षतिग्रस्त कार को दूसरी तरफ़ खड़ा कर दिया गया है।

रेलवे ट्रैक एवं ट्रांसफ़ॉर्मर के बीच गाड़ी गिरी ग़नीमत रही कोई भयानक हादसा नहीं हुआ। कार में शराब की चार बोतल भी मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *