Russia-Ukraine War: भारतीय छात्रों की हो रही पिटाई, बरसाए जा रहे डंडे…यूक्रेन में फंसी छात्रा ने भेजा पुलिस की बर्बरता का वीडियो – देखे विडीओ

रूस का यूक्रेन पर हमला जारी है. इन हमलों के बाद यूक्रेन में पढ़ रहे भारतीय छात्रों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। हजारों छात्र हंगरी, रोमानिया, स्लोवाकिया और पोलैंड के बॉर्डर पर घर वापसी की कोशिशें कर रहे हैं। इसी बीच बेहद ही हैरान कर देना वाला वीडियो सामने आया है। यूक्रेन की सीमा के पास कुछ भारतीय छात्राओं के साथ यूक्रेन के सुरक्षाबलों ने मारपीट की है। पुलिस द्वारा डंडों से पिटाई करने का वीडियो सामने आया है। रोमानिया की सीमा तक किसी तरह बड़ी संख्या में छात्र पहुंचे हैं। लेकिन वे बॉर्डर पार नहीं कर पा रहे हैं। जानकारी मिल रही है कि पोलैंड और हंगरी की सीमाओं पर छात्रों की पिटाई की जा रही है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सैनिक सड़क पर बैठी छात्राओं से बदसलूकी कर रहे हैं। वीडियो में साफ तौर पर लड़कियों के चीखने की आवाज आ रही है। वीडियो में दिख रहा है कि, एक सैनिक जबरदस्ती भारतीय छात्रा के बाल पकड़कर उसे खींच रहा है।

 

 

 

 

 

ये वीडियो सड़क की दूसरी ओऱ खड़े एक भारतीय स्टूडेंट ने शेयर किया है। जिसमें वो कहता हुआ सुनाई दे रहा है कि, सैनिक लड़कियों के साथ मारपीट कर रहे हैं। कुछ जगहों पर छात्रों का कहना है कि उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है। इससे पहले यूक्रेन से लौटी तमिलनाडु की एक छात्रा ने रविवार को बताया कि भारतीय छात्रों को रोमानिया की सीमा पर पहुंचने के लिए पांच से आठ किलोमीटर तक का सफर पैदल तय करना पड़ा। एनडीटीवी ने एक छात्र द्वारा भेजी गई जानकारी के हवाले से बताया कि, शेहयानी बॉर्डर पर केवल यूक्रेनियों को अंदर भेज रहे थे। काफी कोशिश के बाद सिर्फ इंडियन लड़कियों को अंदर जाने दिया गया। उसके बाद वहां पुलिस आई और उसने भारतीय लड़कों को बहुत मारा। मारने के बाद उन्होंने लड़कों को टॉर्चर किया। वो गन और डंडे के साथ खड़े थे। उन्होंने कहा कि आपको ये गेम खेलना है, उससे विज़ा मिलेगा और जो लोग वहां थे उनको लात से मारा है, हाथ से मारा है। लड़का लड़की कुछ नहीं देख रहे हैं।हालांकि, अहिल्या वाणी डॉट कॉम  इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *