विद्युत जामवाल -8 डिग्री टेंपरेचर में बर्फ से जमी झील में आराम फरमाते आए नजर, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे आपके रोंगटे – देखे विडीओ

शानदार स्टंट करने के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विद्युत जामवाल देश में ही नहीं दुनियाभर में काफी फेमस हैं। विद्युत जामवाल दुनिया भर के टॉप सिक्स मार्शल आर्ट कलाकारों की लिस्ट में शुमार हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले विद्युत जामवाल का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें विद्युत एक बर्फ की जमी झील में डुबकी लगाते दिख रहा है।

 

वीडियो देख फैंस के खड़े हो गए रोंगटे
विद्युत जामवाल ने इस वीडियो को शेयर करते हुए बताया कि टेंपरेचर -8 डिग्री है. बता दें कि इस वीडियो पर फैंस के लाइक्स और कमेंट की बौछार हो गई है. एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा- क्या बात है बॉस, तो दूसरे ने लिखा- बहुत खूब रियल हीरो तो वहीं एक फैन ने लिखा भाई इस वीडियो को देखकर तो रोंगटे खड़े हो रहे हैं.

कलरीपायट्टु में ट्रेंड हैं विद्युत जामवाल
आपको बता दें कि मार्शल आर्ट्स में कलरीपायट्टु सबसे मानी हुई ट्रेनिंग है और विद्युत जामवाल कलरीपायट्टु के मास्टर हैं. इसकी ट्रेनिंग के दौरान कई सारी अलग-अलग तरह की ट्रेनिंग भी दी जाती हैं. इसलिए विद्युत के लिए ये करना एक आम बात है. फिल्मों की बात करें तो साउथ की फिल्मों से विद्युत ने अपने करियर की शुरुआत की थी. वहीं फोर्स फिल्म से विद्युत ने बॉलीवुड में एंट्री की थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *