
सलमान खान इन दिनों दुबई में ‘द-बैंग द टूर रीलोडेड (Da-Bang The Tour Reloaded)’कॉन्सर्ट में हैं. बॉलीवुड के कई सेलेब्स यहां पहुंचे हुए हैं. सोशल मीडिया पर सलमान खान के इस कॉन्सर्ट के खूब वीडियो वायरल हो रहे हैं. सलमान के साथ यहां पर उनकी छोटी बहन अर्पिता खान-आयुष शर्मा और उनके दोनों बच्चे आहिल और आयत भी पहुंचे हैं. हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान खान अपने क्यूट भांजे आहिल और भांजी आयत के साथ मस्ती करते हुए दिख रहे हैं. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
इस पोस्ट को वूम्पला के ऑफिशियल इंस्टा पेज से शेयर किया गया है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सलमान खान आयत और आहिल के साथ कैसे मस्ती कर रहे हैं. वीडियो में आप सलमान खान को नीचे जमीन पर बैठकर आहिल और आयत के साथ एन्जॉय करते हुए देख सकते हैं. सलमान डांस भी कर रहे हैं. वीडियो में मामू को देखकर जहां आहिल मुस्कुरा रहे हैं, वहीं आयत एकदम शांत खड़ी हैं. बता दें, सलमान खान इस समय दुबई में अपने एक कॉन्सर्ट के लिए मौजूद हैं और इस दौरान अर्पिता और उनके बच्चे भी उनके साथ हैं. सलमान खान के इस क्यूट पोस्ट पर फैन्स के कमेंट्स देखने लायक हैं.
एक सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, “छोटे बच्चे हैं सलमान भाई नहीं नाचेंगे यार”, तो एक अन्य यूजर ने लिखा है, “भाई हर बार छा जाते हैं”. बात करें वर्क फ्रंट की तो सलमान खान जल्द ही कैटरीना कैफ के साथ ‘टाइगर 3’ में दिखाई देंगे, जिसकी शूटिंग के लिए दोनों हाल ही में दिल्ली में मौजूद थे.