Gangubai Kathiawadi Box Office Collection Day 5: गंगूबाई काठियावाड़ी का अच्छा कलेक्शन, कमाए इतने करोड़

आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ ने सिनेमाघरों में पांच दिन गुजार लिये हैं और कोई शक नहीं कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की दौड़ जबरदस्त रही है। पांच दिनों में फिल्म ने 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। सिर्फ 5 दिन के भीतर फिल्म का कुल कलेक्शन 57 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है। जहां तक फिल्म के इंटरनेशनल बिजनेस की बात है तो आलिया भट्ट स्टारर इस फिल्म का 75 करोड़ रुपये के आसपास हो चुका है। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन, विजय राज और शांतनू माहेश्वरी जैसे सितारों ने काम किया है। फिल्म को जमकर तारीफें मिल रही हैं।

बॉक्स ऑफिस पर आलिया की फिल्म का जलवा
कंगना रनौत जो कि फिल्म की रिलीज से पहले आलिया भट्ट को ‘बिंबो’ और ‘पापा की परी’ कह हरकर फिल्म की क्रिटिसाइज कर रही थीं वो भी इसके जबरदस्त कलेक्शन के बाद अब खामोश हैं। गंगूबाई काठियावाड़ी के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो रिलीज के दिन ही फिल्म ने 10 करोड़ 50 लाख रुपये की कमाई कर ली थी। शनिवार को फिल्म के बिजनेस में जबरदस्त उछाल देखने को मिला और फिल्म ने 13 करोड़ 32 लाख रुपये की कमाई कर ली।

100 करोड़ के करीब पहुंचा फिल्म का बिजनेस
रविवार को फिल्म का बिजनेस 15 करोड़ 30 लाख रुपये हो गया और सोमवार को इसने 8 करोड़ 19 लाख रुपये कमा लिए। मंगलवार को फिल्म ने 10 करोड़ 1 लाख रुपये कमाए और बुधवार को भी इसका कलेक्शन अच्छा रह सकता है। इस तरह फिल्म की सिर्फ भारतीय बॉक्स ऑफिस से कमाई 57 करोड़ 32 लाख रुपये के आसपास हो चुकी है।

विवादों के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर छाई फिल्म
फिल्म की कहानी ‘माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई’ नाम की किताब पर आधारित है। फिल्म में आलिया भट्ट ने गंगूबाई का किरदार निभाया है। फिल्म की रिलीज से पहले इसके टाइटल और ऐसी तमाम चीजों को लेकर विवाद हुआ था लेकिन रिलीज के बाद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त बिजनेस करने में कामयाब रही है। देखना होगा कि फिल्म का कुल कलेक्शन कितना रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *