
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ टेलीविज़न के इतिहास में सबसे लंबे समय तक चलने वाले शोज में से एक है। शायद ही ऐसा कोई घर हो जहां इसे देखा न जाता हो। ये अच्छा खासा लोकप्रिय शो है, लेकिन अब इससे जुड़ी एक बुरी खबर आ रही है। ताजा खबरों की मानें तो शो में तारक मेहता का रोल निभाने वाले एक्टर शैलेश लोढ़ा इसे जल्द ही छोड़ सकते हैं. जी हां, मिली जानकारी के अनुसार शैलेश लोढ़ा जल्द ही तारक मेहता शो को अलविदा कहने वाले हैं. हालांकि उन्होंने अभी तक अधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं की है. टेली चक्कर के रिपोर्ट के अनुसार, शैलेश लोढ़ा इस शो को 14 साल तक जुड़े रहने के बाद छोड़ने वाले हैं. कहा जा रहा है कि शैलेश पिछले कुछ महीनों से शूटिंग पर नहीं आए हैं और आगे भी आने की उनकी कोई प्लानिंग नहीं है.
इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि शैलेश शो में अपने कॉन्ट्रैक्ट से खुश नहीं हैं और उनका मानना है कि उनकी डेट्स का इस्तेमाल शो में ठीक तरह से नहीं किया जा रहा. हालांकि एक्टर ने इस बारे में अभी कुछ बात नहीं की है. पर इस खबर के सामने आने से फैन्स निराश जरूर हुए हैं. गौरतलब है कि तारक मेहता शो में अपने किरदार से शैलेश ने लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है. ऐसे में लोग भी शो के मेकर्स पर सवाल उठाने लगे हैं. उनका कहना है कि अगर शैलेश वाकई में सच कह रहे हैं तो यह उनके साथ गलत हुआ है.