Indore में भूलभूलैया-2 के प्रोमोशन लिए आए कार्तिक आर्यन और कियारा आडवानी, देखें तस्वीरें एवं वीडियो

बालीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन और अभिनेत्री कियारा आडवाणी अपनी आने वाली फिल्म भूलभूलैया-2 के प्रोमोशन के सिलसिले में इंदौर पहुंचे। बहुत ही जल्द उनकी फिल्म रिलिज होने वाली है और दोनों ही बालीवुड स्टार इन दिनों इस फिल्म के प्रोमोशन में व्यस्त हैं।

                                                   

सूत्रों के मुताबिक वह कल देर रात ही इंदौर पहुंच गए थे। आर्यन और कियारा यहां बायपास स्थित होटल द पार्क में रूके हैं। जहां से वह एक कालेज में अपनी अपकमिंग फिल्म भूलभूलैया-2 का प्रोमोशन करने के बाद लौट जाएंगे। आर्यन और कियारा ने इंदौर के पोहा जलेबी भी टेस्ट किया।

 

गौरतलब है कि कार्तिक आर्यन मध्यप्रदेश से ही ताल्लुक रखते हैं और वह ग्वालियर में ही जन्में हैं और युवाओं में काफी लोकप्रिय भी है।

 

20 मई को रिलिज होगी फिल्म:-कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर यह फिल्म 20 मई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म कंगना रनोट की फिल्म ‘धाकड़’ से बॉक्स ऑफिस पर टक्कर लेगी। कार्तिक-कियारा के अलावा बहु-प्रतिभाशाली अभिनेत्री तब्बू भी इस फिल्म में अहम भूमिका में दिखाई देंगी। फिल्म में इसके अलावा कॉमेडियन राजपाल यादव और संजय मिश्रा के साथ अमर उपाध्याय महत्वपूर्ण भूमिका में दिखेंगे। फिल्म का निर्देशन अनीस बाज्मी ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *