तमिलनाडु में दो बसों के बीच आमने-सामने की टक्कर , CCTV कैमरे में कैद हुआ भयानक हादसा – देखें दिल दहला देने वाला video

तमिलनाडु के सलेम में दो बसों के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई. बताया जाता है कि इस हादसे में 30 लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत नाजुक है. वारदात दुर्घटनाग्रस्त एक बस में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई.घटना मंगलवार शाम की है, जब एडप्पाडी से आ रही एक निजी बस तिरुचेंगोडे से आ रहे एक अन्य वाहन से टकरा गई. दुर्घटना के फुटेज में बस दिखाई दे रही है, जिसमें कैमरा लगा था. तेज गति से जा रही बस विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बस से जा टकरायी.

 

बस की अचानक टक्कर के बाद चालक और यात्री अपनी सीटों से नीचे गिर गए. पीड़ितों को सलेम और एडप्पाडी के सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *