
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर कामेडियन कलाकार कपिल शर्मा ने गहरा दुख व्यक्त किया है। कपिल शर्मा ने ट्वीट करते हुए कहा है कि सतनाम श्री वाहेगुरु, बहुत हैरान करने वाला और बहुत दुखद, एक महान कलाकार और एक अदभुत इंसान, भगवान उनके परिवार को शक्ति दे।

आपको बता दें की न सिर्फ सिद्धू मूसेवाला के चाहने वाले इस खबर को सुनकर हैरान हैं बल्कि राजनीति, बॉलीवुड टी.वी. के लोग भी इस खबर पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं। कपिल शर्मा ने ट्वीट कर लिखा- मैं इस खबर को सुनकर हैरान हूं। इस बात कर विश्वास ही नहीं कर पा रहा हूं कि वे नहीं रहे। वे एक अच्छे इंसान थे। कपिल के साथ ही, सोफी चौधरी, जरीन खान ने ट्वीट कर सिद्धू मूसेवाला को श्रद्धांजलि दी है।
बता दें कि कांग्रेसी नेता और पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की कल मानसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी । फायरिंग में तीन अन्य लोग घायल हो गए। फायरिंग में घायल हुए तीन लोगों को मानसा अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां पर एक अन्य साथी की भी मौत हो गई। यह हमला उस समय हुआ जब मूसेवाला और उनके दो दोस्त पंजाब में अपने गांव मानसा जा रहे थे। शुभदीप सिंह सिद्धू एक पंजाबी गायक के रूप में सिद्धू मूसेवाला नाम से लोकप्रिय थे। सिद्दू की खबर सुन हर कोई हैरान है। सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है।