
🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉
🌄सुप्रभातम🌄
🗓आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग🗓
🌻शनिवार, ४ जून २०२२🌻
सूर्योदय: 🌄 ०५:२८
सूर्यास्त: 🌅 ०७:०७
चन्द्रोदय: 🌝 ०८:५९
चन्द्रास्त: 🌜२३:२१
अयन 🌕 उत्तरायने (उत्तरगोलीय
ऋतु: 🌞 ग्रीष्म
शक सम्वत: 👉 १९४४ (शुभकृत)
विक्रम सम्वत: 👉 २०७९ (राक्षस)
मास 👉 ज्येष्ठ
पक्ष 👉 शुक्ल
तिथि 👉 पञ्चमी (२८:५२ तक)
नक्षत्र 👉 पुष्य (२१:५५ तक)
योग 👉 ध्रुव (२८:२० तक)
प्रथम करण 👉 बव (१५:४९ तक)
द्वितीय करण 👉 बालव (२८:५२ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 वृष
चंद्र 🌟 कर्क
मंगल 🌟 मीन (उदित, पश्चिम, मार्गी)
बुध 🌟 वृष (अस्त, पश्चिम, मार्गी)
गुरु 🌟 मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 मेष (उदित, पूर्व, वक्री)
शनि 🌟 कुम्भ (उदित, पूर्व, वक्री)
राहु 🌟 मेष
केतु 🌟 तुला
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त 👉 ११:४७ से १२:४३
अमृत काल 👉 १४:४६ से १६:३३
रवियोग 👉 २१:५५ से २९:१५
विजय मुहूर्त 👉 १४:३५ से १५:३१
गोधूलि मुहूर्त 👉 १९:०१ से १९:२५
सायाह्न सन्ध्या 👉 १९:१५ से २०:१५
निशिता मुहूर्त 👉 २३:५५ से २४:३५
राहुकाल 👉 ०८:४५ से १०:३०
राहुवास 👉 पूर्व
यमगण्ड 👉 १४:०० से १५:४५
होमाहुति 👉 बुध
दिशाशूल 👉 पूर्व
अग्निवास 👉 आकाश
चन्द्र वास 👉 उत्तर
शिववास 👉 कैलाश पर (२८:५२ से नन्दी पर)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – काल २ – शुभ
३ – रोग ४ – उद्वेग
५ – चर ६ – लाभ
७ – अमृत ८ – काल
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – लाभ २ – उद्वेग
३ – शुभ ४ – अमृत
५ – चर ६ – रोग
७ – काल ८ – लाभ
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
उत्तर-पश्चिम (वायविडिंग अथवा तिल मिश्रित चावल का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
श्रुति पञ्चमी, शनि वक्री २७:१७ से, नींवखुदाई एवं गृहारम्भ+गृहप्रवेश+उद्योग एवं मशीनरी आरम्भ+व्यवसाय आरम्भ+देव प्रतिष्ठा मुहूर्त प्रातः ०७:१७ से ०८:५७ तक, भूमि-भवन+वाहन क्रय-विक्रय मुहूर्त दोपहर १२:२५ से सायं ०५:३४ तक आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज २१:५५ तक जन्मे शिशुओ का नाम
पुष्य नक्षत्र के द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमश (हे, हो, डा) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम आश्लेषा नक्षत्र के प्रथम एवं द्वितीय चरण अनुसार क्रमशः (डी, डू) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
वृषभ – २८:०८ से ०६:०३
मिथुन – ०६:०३ से ०८:१८
कर्क – ०८:१८ से १०:३९
सिंह – १०:३९ से १२:५८
कन्या – १२:५८ से १५:१६
तुला – १५:१६ से १७:३७
वृश्चिक – १७:३७ से १९:५६
धनु – १९:५६ से २२:००
मकर – २२:०० से २३:४१
कुम्भ – २३:४१ से २५:०७
मीन – २५:०७ से २६:३०
मेष – २६:३० से २८:०४
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
रज पञ्चक – ०५:१६ से ०६:०३
शुभ मुहूर्त – ०६:०३ से ०८:१८
चोर पञ्चक – ०८:१८ से १०:३९
शुभ मुहूर्त – १०:३९ से १२:५८
रोग पञ्चक – १२:५८ से १५:१६
शुभ मुहूर्त – १५:१६ से १७:३७
मृत्यु पञ्चक – १७:३७ से १९:५६
अग्नि पञ्चक – १९:५६ से २१:५५
शुभ मुहूर्त – २१:५५ से २२:००
रज पञ्चक – २२:०० से २३:४१
शुभ मुहूर्त – २३:४१ से २५:०७
चोर पञ्चक – २५:०७ से २६:३०
रज पञ्चक – २६:३० से २८:०४
शुभ मुहूर्त – २८:०४ से २८:५२
चोर पञ्चक – २८:५२ से २९:१५
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन का अधिकांश भाग भी आपके लिए कलहकारी रहेगा। आर्थिक स्थिति भी गड़बड़ाने से क्रोध अधिक आएगा। संबंधों के प्रति लापरवाह रहेंगे जिससे घर मे अशांति के प्रसंग ज्यादा बढ़ेंगे। महिलाओ के अन्य पारिवारिक सदस्यों के साथ आज आपके विचार मेल नही खाएंगे। व्यवसायी वर्ग मध्यान बाद तक व्यापार को लेकर परेशान रहेंगे इसके बाद स्थिति में सुधार आएगा परन्तु आपकी छोटि मानसिकता आज ओरो को परेशान करेगी। सेहत का भी ध्यान रखें असंयमित दिनचर्या हानि पहुचायेगी।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए धन लाभ कराने वाला रहेगा। आज आपको जिस कार्य मे हानि की संभावना रहेगी उससे भी अकस्मात धन लाभ प्राप्त करेंगे। परिवार की महिलाये अथवा महिला मित्र आज आपके जीवन मे कुछ विशेष भूमिका निभाएंगी। धन लाभ आवश्यकता के समय होने से ज्यादा झंझट में नही पड़ना पड़ेगा। आज आप अपनी व्यवहार कुशलता का परिचय हर क्षेत्र पर देंगे लेकिन परिवार में किसी ना किसी का रूठना मनाना लगा रहेगा फिर भी माहौल नियंत्रण में ही रहेगा। विशेष कर आज व्यसनों से दूर रहें धन के साथ ही मान एवं शारीरिक हानि हो सकती है।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन कुछ कार्यो को लेकर आप असमंजस की स्थिति में रहेंगे। अन्य लोगो के हस्तक्षेप देने पर भ्रमित होने की संभावना है। मनमानी रवैये के चलते भी हानि हो सकती है इसलिए महत्त्वपूर्ण कार्य अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेकर ही करें। कार्य व्यवसाय में आज कुछ विशेष सफलता नही मिलेगी। परिवार में आज किसी सदस्य की इच्छा पूर्ति ना होने पर वातावरण खराब होगा। नए कार्य की योजना बना रहे है तो आज अवश्य आरम्भ करें। नौकरी पेशा जातक काम मे ऊबन अनुभव करेंगे। मनोरंजन के अवसर नही मिलने से निराशा बढ़ेगी।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन परिस्थितियों ने सुधार आने लगेगा आज कार्य क्षेत्र पर व्यवस्था बदलने के बाद ही आर्थिक स्थिति बेहतर बन सकेगी। सहकर्मी सहयोग करने में आनाकानी करेंगे जिससे कुछ समय के लिए कार्यो में अवरोध रहेगा लेकिन शीघ्र ही अन्य विकल्प भी मिल जायेंगे। मध्यान के बाद जिस भी काम मे निवेश करेंगे उसमे दुगना धन मिलने की संभावना रहेगी लेकिन धन की आमद में थोड़ा विलम्ब हो सकता है। व्यवसाय के अतिरिक्त भी आय होने की संभावना है। पारिवारिक वातावरण में थोड़ा विरोधाभास रहेगा परन्तु महत्त्वपूर्ण विषयो में सभी एकजुट हो जाएंगे। सेहत में सुधार आएगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आपको अकस्मात हानि का सामना करना पड़ेगा। जिस भी कार्य को आरम्भ करेंगे उस मे किसी अन्य के कारण विलम्ब होगा। व्यवसायी वर्ग को धन लाभ की आशा दिन के आरम्भ से ही लगी रहेगी परन्तु आज सीमित साधनों से ही काम चलाना पड़ेगा। दिन के आरंभ में बौद्विक परिश्रम भी अधिक करना पड़ेगा इसका लाभ सम्मान के रूप में अवश्य मिलेगा। आर्थिक विषय संबंधित अधिकांश कार्यो में केवल आश्वासन से ही काम चलाना पड़ेगा। सेहत का भी आज ध्यान रखें पेट खराब होने से अन्य शारीरिक अंगों में शिथिलता आएगी। पारिवारिक वातावरण तालमेल की कमी के कारण बिखर सकता है।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन घर-परिवार एवं सार्वजनिक क्षेत्र पर आपकी सम्मानजनक स्थिति बनेगी। आज आप किसी भी कार्य मे ज्यादा तामझाम करना पसंद नही करेंगे। जिस कार्य मे आसानी रहे उसे प्राथमिकता देंगे। सरकार संबंधित कागजी कार्य थोड़ी भागदौड़ से पूर्ण हो सकेंगे। व्यवसाय में ले देकर काम चलाने की प्रवृति शुरू में हानि लेकिन बाद में लाभदायक सिद्ध होगी। आज किसी के मनमाने व्यवहार के कारण तीखी बहस भी हो सकती है जिसमे विजय आपकी ही होगी। महिलाये आज मौन रहने का प्रयास करें इससे कई समस्याओं का समाधान स्वतः ही हो जायेगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आपको पूर्व में की गई मेहनत का फल धन लाभ के रूप में मिलेगा। दिनचार्य भी सुव्यवस्थित रहने से किसी भी कार्य को लेकर ज्यादा मशक्कत नही करनी पड़ेगी। अधिकांश कार्यो में सहज सफलता मिल जाएगी। लेकिन धन संबंधित कार्य देखभाल कर ही करें। प्रतिस्पर्धी स्वतः ही अपनी हार मान लेंगे जिससे लाभ के अवसर बढ़ेंगे। सेहत भी अनुकूल रहने से हर प्रकार की परिस्थितियों में काम कर लेंगे। जो लोग अबतक आपके विपरीत चल रहे थे वो भी आपका सहयोग एवं प्रशंशा करेंगे फिर भी आकस्मिक वाद-विवाद के प्रसंग बनेंगे इससे बच कर रहें। घर मे थोड़ी उग्रता रहने पर भी प्रेम बना रहेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन परिस्थितियां आपकी आशा के अनुकूल रहेंगी। लेकिन महिलाये आज जो भी विचारेंगी फल उसके विपरीत ही मिलेगा। आध्यात्म के प्रति आस्था बढ़ने पर भी धन कमाने को ज्यादा महत्त्व देंगे।
आपकी मनोवृति सुखोपभोग की अधिक रहेगी जिस वजह से कार्य क्षेत्र पर पूर्ण ध्यान नही दे पाएंगे फिर भी आज धन लाभ के अवसर मिलते रहेंगे। जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे उनके निर्णय आरंभिक व्यवधान के बाद आपके ही पक्ष में रहेंगे। सरकारी कार्यो भी आज किसी के सहयोग मिलने से आगे बढ़ेंगे। सार्वजनिक कार्यो में अरुचि रहेगी। लंबी धार्मिक तीर्थ स्थानों की यात्रा के प्रसंग बन सकते है।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आपको विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। दिन के आरम्भ में स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन मध्यान तक कुछ ना कुछ विकार आने से कार्य प्रभावित होंगे वाहन अथवा उपकरणों से सावधानी बरतें दुर्घटना का भय है। दिन के आरंभ में किसी से बंधी आशा टूटने से मन दुखी होगा। आर्थिक कारणों से मध्यान तक का समय संघर्ष वाला रहेगा इसके बाद कही से आकस्मिक धन लाभ होने से थोड़ी राहत मिलेगी। आज यात्रा पर्यटन की योजना भी बनेगी। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा अधिक रहने से लाभ में कमी आएगी। महिलाये आज परिजनों के ऊपर अधिक आश्रित रहेंगी। संतानो के विषय मे नई चिंता बनेगी।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आप जिस भी कार्य को करने की योजना बनाएंगे उसमें सफल अवश्य होंगे। आज आपको आस-पास का वातावरण भी उत्साह बढ़ाने वाला मिलेगा। कार्य व्यवसाय में आरंभिक मंदी के बाद मध्यान पश्चात लाभजनक स्थिति बनेगी। निवेश भी निसंकोच होकर कर सकते है लाभ ही होगा। कुछ दिनों से जिस वस्तु की कामना कर रहे थे आज उसकी प्राप्ति होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। धन लाभ के साथ साथ खर्च में भी बढ़ोतरी होगी फिर भी आर्थिक संतुलन बना रहेगा। आज कोई निकटस्थ व्यक्ति घर अथवा कार्य क्षेत्र पर आपके भेदों को सार्वजनिक कर सकता है सतर्क रहें।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन अधिक भाग-दौड़ वाला रहेगा। आज आपको कोई नापसंद कार्य भी मजबूरी में करना पड़ेगा। आर्थिक रूप से दिन सामान्य से उत्तम रहेगा लेकिन आकस्मिक खर्च भी साथ मे लगे रहने से बचत नही कर पाएंगे। आज आप जिस किसी से भी कोई वादा करेंगे उसे अवश्य पूरा करेंगे। मध्यान तक परिश्रम का फल ना मिलने से निराशा रहेगी परन्तु संध्या के समय धन की आमद होने लगेगी व्यवसाय में आज विस्तार ना करें निवेश भी सोच समझ कर ही करें। नौकरी पेशा जातक कार्यभार बढ़ने से थकान अनुभव करेंगे। घर मे मांगलिक आयोजन हो सकता है। कुछ मतभेद के बाद भी शांति बनी रहेगी।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज दिन के आरम्भ से ही आप महत्त्वपूर्ण कार्यो के सहज सफल होने से उत्साहित रहेंगे। परिवार के सदस्य से शुभ समाचार मिलने पर उत्साह में और वृद्धि होगी। नौकरी व्यवसाय में धन के साथ सम्मान की प्राप्ति भी होगी। अधिकारी वर्ग आपसे महत्त्वपूर्ण विषयों को लेकर परामर्श करेंगे। व्यापारी वर्ग को कुछ दिनों से अटके कार्य आज पूर्ण होने से तसल्ली मिलेगी। लेकिन परिवार में आज आर्थिक अथवा अथवा किसी अन्य वजह से खींच-तान होने की संभावना है। धन की अपेक्षा संबंधों को अधिक महत्त्व दे अन्यथा वैर-विरोध का सामना करना पड़ेगा। मध्यान के बाद का समय पूरे दिन की अपेक्षा ज्यादा सुखदायी रहेगा। मौज-शौक एवं संतानो पर खर्च होगा।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️🙏राधे राधे🙏

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। संस्था जय हो ।।
आज दिनांक 04 जून 2022 शनिवार संवत् 2079 मास ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि मध्य रात्रि पश्चात् 04:53 बजे तक रहेगी बाद षष्ठी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 05:45 बजे एवं सूर्यास्त सायं 07:02 बजे होगा । पुष्य नक्षत्र रात्रि 09:55 बजे तक रहेगा पश्चात् अश्लेषा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा कर्क राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 09:41 से 11:24 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:08 से 01:00 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो उडद का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
~: विशेष :~
आज शुक्र भरणी नक्षत्र मे सूर्योदय पूर्व प्रातःकाल 05:38 बजे से , शनि वक्री मध्य रात्रि पश्चात् 03:15 बजे से , श्रुति पंचमी , गंडमूल प्रारंभ रात्रि 09:55 बजे से , महापात सायं 05:45 से मध्य रात्रि 01:20 बजे तक , रवि योग रात्रि 09:55 बजे से ।। ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी , धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आप दिन के प्रारंभ में मानसिक दुविधाओं में रहेंगे । अन्य लोगों के साथ जिद्दी व्यवहार छोड़कर समाधानकारी व्यवहार अपनाएंगे । मधुरवाणी और भाषा से किसी को भी मना सकेंगे । नए कार्य प्रारंभ नही करे ।
वृषभ :~ आज आप दिन के प्रारंभ में शारीरिक – मानसिक स्फूर्ति और आनंदित रहेंगे । सर्जनात्मक तथा कलात्मक शक्तियों में वृद्धि हो सकती है । कार्य उत्साह और चौक्सी से करेंगे । लेकिन मध्याहन के बाद मानसिक व्यवहार दुविधापूर्ण रहेगा ।
मिथुन :~ आज आप चिंता से शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा । परिवारिक मतभेद रहेगा , परंतु मध्याहन के बाद सभी कार्यों में अनुकूल रहने से कार्य में उत्साह होगा । परिवारिक वातावरण भी परिवर्तित होगा । आर्थिक लाभ मिल सकता हैं ।
कर्क :~ आप आज प्रातःकाल पारिवारिक तथा व्यावसाय में लाभदायक है । स्त्रीवर्ग से लाभ हो सकता हैं । प्रियपात्र से भेंट होगी । मानसिक – शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा , परंतु मध्याहन के बाद मन में अनेक चिंताओं से पारिवारिक वातावरण बिगाड़ सकती है ।
सिंह :~ आज के दिन व्यवसाय वालों के लिए लाभदायक है । व्यापार में वृद्धि होगी । परिजनों तथा मित्रों के साथ आनंदपूर्वक पल बिताएँगे । स्त्रीवर्ग से लाभ हो सकता है । संतानों से भी लाभ मिलेगा । छोटा प्रवास अनुकूल रहेगा ।
कन्या :~ आज आपमे कुछ अधिक धार्मिकता और भष्मिमत्ता रहेगी । कार्यालय या व्यावसाय मे कार्यभार अधिक रहेगा । विदेश जाने के इच्छुक लोगों को अवसर मिल सकते है । मध्याहन के बाद नए कार्य का आयोजन कर सकेंगे ।
तुला :~ आप आज के दिन नए कार्य का प्रारंभ नही करे । अधिक कार्य से शिथिलता और मानसिक व्यग्रता रहेगी । प्रवास टाले । परंतु मध्याहन के बाद कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी । धार्मिक कार्य होंगे । विदेश स्थित स्वजनों के समाचार मिलेंगे । व्यापार में लाभ होगा ।
वृश्चिक :~ आज आप परिवार के साथ सामाजिक समारोह में भाग लेंगे । छोटे प्रवास का योग है । मध्याहन के बाद स्वास्थ्य बिगड़ सकता है । मानसिक व्यग्रता रहेगी । मध्याहन के बाद नए कार्य प्रारंभ न करे । प्रवास में विध्न आ सकते है ।
धनु :~ आज आप शारीरिक – मानसिक अस्वस्थता के बाद भी अपूर्ण कार्यों को पूर्ण कर सकेंगे । आर्थिक आयोजन अच्छी तरह से कर सकेंगे । कार्यालय में सहकर्मचारीयों का सहयोग मिलेगा । परिजन और मित्रों से धनिष्ठता बढेगी । व्यापार में वृद्धि कर सकेंगे ।
मकर :~ आज आप वैचारिक विशालता और मधुरवाणी से अन्यजनों को आकर्षित कर सकेंगे । वाणी की मधुरता से नए संबंध बना सकेंगे । आर्थिक आयोजन भी अच्छी तरह से कर सकेंगे । पूरा दिन आनंद से बितेगा । नौकरी में सहकर्मचारियों का सहयोग मिलेगा ।
कुंभ :~ आज आपको सरकार के साथ आर्थिक व्यवहार में सफलता मिलेगी । पैतृक संपत्ति से लाभ होगा । फिर भी वाहन , मकान आदि से संबंधित कार्य में सावधानी से आगे बढे । वैचारिक समृद्धि रहेगी । अधिक परिश्रम पर भी प्राप्ति कम होगी , फिर भी कार्य सरलता से करने का संतोष रहेगा ।
मीन :~ आज आप चिंता मुक्त होकर हलकेपन लगेगा । आनंद – उत्साह में वृद्धि होगी । पारिवारिक तथा आर्थिक विषयो पर अधिक ध्यान देंगे । किसी भी कार्य को दृढ मनोबल और परंतु जमीन, मिलकत आदि के कार्य में सतर्क रहे । संतानों पर खर्च करेंगे । ( डाँ.अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।