मध्य प्रदेश : नगर पालिका CMO रिश्वत लेते ट्रेप

नगर पालिका CMO रिश्वत लेते ट्रेप

राजगढ़। आवेदक पवन कसेरा निवासी सारंगपुर जिला राजगढ ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त भोपाल श्री मनु व्यास को एक शिकायती आवेदन दिया कि वो नगर निगम में ठेकेदारी का कार्य करता है एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी नगरपालिका सारंगपुर जिला राजगढ़ अशोक भमोरिया उसके किये गए कार्यों के बिल को पास करने के एवज में 8 प्रतिशत के हिसाब से रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत सत्यापन उपरांत आज पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में ट्रेपकर्ता अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक डॉ सलिल शर्मा ने टीम के साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी नगर पालिका सारंगपुर जिला राजगढ़ अशोक भमोरिया को 10000/- की रिश्वत लेते राठी कॉलोनी स्थित गोकुल पुष्पद के मकान पर जहां आरोपी किराये से रहता था, रंगे हाथ पकड़ा। आरोपी अशोक भमोरिया ने आवेदक पवन कसेरा से रिश्वत राशि के 10,000रु लेकर अपनी पहनी शर्ट की जेब मे रख ली थी। लोकायुक्त टीम की कार्यवाही जारी है। टीम सदस्य ट्रेपकर्ता अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक डॉ सलिल शर्मा, निरीक्षक मयूरी गौर, प्र आर. रामदास कुर्मी, आर. बृजबिहारी पांडे, आर. मनोज मांझी, आर. हेमन्त ठाकुर शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *