
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिडेट के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) लंबे समय के बाद रविवार को परिवार के साथ नजर आए. मौका था भरतनाट्यम नृत्य शो का. इस शो का आयोजन राधिका मर्चेंट के लिए किया गया था. अंबानी परिवार की होने वाली बहू राधिका मर्चेंट का यह ‘अरंगेत्रम’ कार्यक्रम कई मायनों में खास रहा. इस शो के जरिए एक सबसे खास तस्वीर सामने आई. पहली बार मुकेश अंबानी अपने पोते पृथ्वी के साथ नजर आए. पृथ्वी दादू की गोद में डार्क पिंक कलर के कुर्ते में नजर आए.
अंबानी परिवार ने जियो वर्ल्ड सेंटर (Jio World Centre) में राधिका मर्चेंट के अरंगेत्रम कार्यक्रम का आयोजन किया. राधिका मर्चेंट एक क्लासिकल डांसर हैं. उन्होंने पहली बार स्टेज पर परफॉर्म किया. शास्त्रीय नृत्य परंपरा में शिक्षण-प्रशिक्षण पूरा होने के बाद जब विद्यार्थी पहली बार स्टेज पर एकल प्रस्तुति देता है तो उसे अरंगेत्रम कहा जाता है. राधिका का नृत्य शिक्षण-प्रशिक्षण पूरा होने के बाद यह कार्यक्रम आयोजित हुआ.
मुकेश अंबानी पोते पृथ्वी के साथ नजर आए
समारोह की कई तस्वीरें सामने आई हैं, लेकिन एक वीडियो लोगों के दिलों को छू रहा है, जिसमें मुकेश अंबानी पोते पृथ्वी को गोद में लिए हुए हैं. तभी बेटे आकाश अंबानी और बहू श्लोका मेहता भी उन्हें ज्वाइन करते हैं.
कोकिलाबेन अंबानी भी हुईं कार्यक्रम में शामिल
इस दौरान आकाश अंबानी भी अपने पापा की तरह ट्रेडिशनल लुक में नजर आए. वहीं, बहू श्लोका गुलाबी रंग की खूबसूरत सिल्क साड़ी में नजर आईं. इस इवेंट में मुकेश अंबानी की मां कोकिलाबेन अंबानी भी शामिल हुईं. उन्होंने भी पोते आकाश और श्लोका के साथ पोज दिए.
अंबानी-मर्चेंट परिवार ने गर्मजोशी से किया मेहमानों का स्वागत
अंबानी और मर्चेंट परिवार के सदस्यों ने मेहमानों का गर्मजोशी से स्वागत किया. इस शो के दौरान कोविड-19 के सभी प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया गया. यहां तक कि इवेंट में शामिल होने से पहले अतिथियों का टेस्ट किया गया. जनहित और सबकी सुरक्षा को देखते हुए सभी अतिथि इस टेस्ट के लिए खुशी-खुशी सहमत भी हो गए.