
।। 🕉 ।।
🚩🌞 सुप्रभातम् 🌞🚩
📜««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»📜
कलियुगाब्द…………………..5124
विक्रम संवत्………………….2079
शक संवत्…………………….1944
मास……………………………जयेष्ठ
पक्ष…………………………….शुक्ल
तिथी…………………………..दशमी
प्रातः 07.24 पर्यंत पश्चात एकादशी
रवि…………………………उत्तरायण
सूर्योदय……. . प्रातः 05.41.00 पर
सूर्यास्त……….संध्या 07.11.16 पर
सूर्य राशि………………………वृषभ
चन्द्र राशि……………………..कन्या
गुरु राशि………………………..मीन
नक्षत्र…………………………..चित्रा
रात्रि 03.29 पर्यंत पश्चात स्वाति
योग…………………………….वरिघ
रात्रि 11.24 पर्यंत पश्चात परिघ
करण……………………………गरज
प्रातः 07.24 पर्यंत पश्चात वणिज
ऋतु…………………………….ग्रीष्म
दिन…………………………..शुक्रवार
🇬🇧 आंग्ल मतानुसार :-
10 जून सन 2022 ईस्वी ।
☸ शुभ अंक……………………1
🔯 शुभ रंग……………आसमानी
⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 11.59 से 12.52 तक ।
👁🗨 राहुकाल (अशुभ) :-
प्रात: 10.45 से 12.26 तक ।
🚦 दिशाशूल :-
पश्चिमदिशा – यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें।
🌞 उदय लग्न मुहूर्त –
वृषभ
04:06:48 06:05:24
मिथुन
06:05:24 08:19:01
कर्क
08:19:01 10:35:11
सिंह
10:35:11 12:47:00
कन्या
12:47:00 14:57:39
तुला
14:57:39 17:12:17
वृश्चिक
17:12:17 19:28:27
धनु
19:28:27 21:34:04
मकर
21:34:04 23:21:12
कुम्भ
23:21:12 24:54:45
मीन
24:54:45 26:25:58
मेष
26:25:58 28:06:48
✡ चौघडिया :-
प्रात: 07.24 से 09.04 तक लाभ
प्रात: 09.04 से 10.45 तक अमृत
दोप. 12.25 से 02.05 तक शुभ
सायं 05.26 से 07.06 तक चंचल
रात्रि 09.45 से 11.05 तक लाभ ।
📿 आज का मंत्रः
॥ ॐ महाशक्तये नम: ॥
📢 सुभाषितानि :-
धृतिः क्षमा दमोऽस्तेयं शौच मिन्द्रियनिग्रहः ।
धी र्विद्या सत्यमक्रोधो दशकं धर्म लक्षणम् ॥
अर्थात :-
धारणा शक्ति, क्षमा, दम, अस्तेय (चोरी न करना), शौच, इन्द्रियनिग्रह, बुद्धि, विद्या, सत्य, अक्रोध – ये दस धर्म के लक्षण हैं ।
🍃 आरोग्यं :-
जीभ के छाले का घरेलू उपचार :-
1. जीभ के छाले के लिए दही –
दही एक प्राकृतिक प्रोबियोटिक है और इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण हैं जो दर्द और सूजन को कम कर सकता हैं। इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं जो जीभ के छाले से जुड़े किसी भी संक्रमण का इलाज कर सकते हैं। इसके लिए आप एक कप सादा दही लीजिए और उसे दिन में एक बार जरूर सेवन कीजिए।
⚜ आज का राशिफल :-
🐐 राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
दूरदर्शिता एवं बुद्धिमानी से कई रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। खर्चों में कमी करना होगी। व्यापार में सही निर्णय नहीं लेने से हानि हो सकती है। रोजगार में वृद्धि होगी। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। बड़ा लाभ होगा। जल्दबाजी न करें। प्रमाद से बचें।
🐂 राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
व्यवसाय ठीक चलेगा। विवाद से बचें। नए कार्यों में लाभ होने की संभावना है। परिवार की तरक्की होगी। आपको अपने कर्म पर विश्वास रखते हुए कार्य करना चाहिए। राजकीय सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। थकान रहेगी।
👫🏻 राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
प्रसन्नता रहेगी। दिन प्रतिकूल रह सकता है। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। सामाजिक स्तर में परिवर्तन एवं प्रतिष्ठा को लेकर चिंतित रहेंगे। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। अधिक लोभ-लालच न करें।
🦀 राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
शोक समाचार मिल सकता है। भागदौड़ अधिक होगी। थकान रहेगी। वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है। माता-पिता का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। दिन प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। रुका पैसा प्राप्त होने के योग हैं।
🦁 राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
प्रसन्नता रहेगी। नई योजनाओं का क्रियान्वयन होगा। रुके कार्य पूर्ण होंगे। मेहनत सफल रहेगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।बड़े लोगों से भेंट होगी, जिसका लाभ भविष्य में मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। आलस्य से बचकर रहें।
🙎🏻♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
रचनात्मक कामों का प्रतिफल मिलेगा। पूर्व में किए गए कार्यों का शुभ फल प्राप्त हो सकेगा। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। जोखिम न लें। आवास संबंधी समस्या रहेगी। स्वाध्याय में रुचि बढ़ेगी।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपके कार्यों की समाज एवं परिवार में आलोचना हो सकती है। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। रोजगार में वृद्धि होगी। यात्रा सफल रहेगी। प्रसन्नता बनी रहेगी। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखना चाहिए। श्रम अधिक करना होगा। व्यापार सामान्य चलेगा।
🦂 राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
नए कामों में सफलता मिलेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। खर्च का बोझ बढ़ेगा। चोट व दुर्घटना से बचें। लेन-देन में सावधानी रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। विवाद न करें। आर्थिक समस्या रह सकती है।
🏹 राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
पुराने मित्र व संबंधी मिलेंगे। अच्छी खबरें मिलेंगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। पारिवारिक वातावरण सहयोगात्मक रहेगा। आपकी बुद्धिमानी से समस्याओं का समाधान संभव है। सुख-समृद्धि बढ़ेगी।
🐊 राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ने से व्यापारिक लाभ अधिक होने के योग हैं। यात्रा में सावधानी रखें। जल्दबाजी एवं लापरवाही से कार्य करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाएँ। योजना फलीभूत होगी। घर-बाहर पूछ-परख बढ़ेगी। कार्यसिद्धि होगी।
🏺 राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
राजकीय सहयोग मिलेगा। रुके कार्य पूर्ण होंगे। अध्यात्म में रुचि रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। राज्य एवं व्यवसाय के क्षेत्र में उचित लाभ हो सकेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। जीवनसाथी की उन्नति सामाजिक सम्मान को बढ़ाएगी।
🐋 राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मित्रों की मदद से महत्वपूर्ण कार्य पूरे होने के आसार हैं। साझेदारी में नए प्रस्ताव मिलेंगे। फालतू खर्च होगा। तनाव रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें, बाकी सामान्य रहेगा। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो |
।। 🐚 शुभम भवतु 🐚 ।।
🇮🇳🇮🇳 भारत माता की जय 🚩🚩

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 10 जून 2022 शुक्रवार संवत् 2079 मास ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि प्रातःकाल 05:27 बजे तक रहेगी बाद एकादशी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 05:45 बजे एवं सूर्यास्त सायं 07:06 बजे होगा । चित्रा नक्षत्र मध्य रात्रि पश्चात् 03:37 बजे तक रहेगी पश्चात् स्वाती नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा कन्या राशि मे प्रातः 10:18 बजे तक भ्रमण करते हुए तुला राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 10:48 से 12:28 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:01 से 12:54 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
~: विशेष :~
आज भद्रा सायं 06:36 बजे से , निर्जला एकादशी व्रत , बटुक भैरव जयंती , श्री रामेश्वर प्रतिष्ठा दिवस ।।
ज्योतिषाचार्य
डाॅ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आपको शारीरिक – मानसिक शिथिलता रहेगी । अधिक परिश्रम के बाद भी पूर्ण सफलता नही मिलेगी । कार्य की भागदौड से परिवार मे कम ध्यान देंगे । हानिकर विचार , व्यवहार और आयोजन से दूर रहे । उदर रोग से परेशान रहेंगे ।
वृषभ :~ आज आपको कार्य करने में दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास का पूरा सहयोग मिलेगा । इसका फल भी अपेक्षानुसार मिलेगा । मायके से लाभदायी समाचार मिलेंगे । अभ्यास में विद्यार्थियों की रुचि रहेगी । सरकारी क्षेत्र में लाभ होगा तथा आर्थिक व्यवहार करने में सफलता मिलेगी ।
मिथुन :~ आज आपको सरकार से लाभ हो सकता है । व्यावसाय में ऊपरी अधिकारियों का अच्छा प्रतिफल मिलेगा । मित्र या स्नेहीजनों – पडोसियों से अनबन हुई होगी तो सकारात्मक परिणाम मिलेगा । प्रतिस्पर्धियो पर विजय होगी ।
कर्क :~ आज आँखो में पीडा़ हो सकती है । पारिवारिक वातावरण अनुकूल नहीं रहेगा । पारिवारिक गलतफहमी न हो इसका ध्यान रखे । विद्यार्थियों को अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेगा । अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहे । अधिक खर्च होगा ।
सिंह :~ आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे । किसी भी कार्य करने के लिए शीघ्र निर्णय लेंगे । पिता – बडों से लाभ होगा । सामाजिक मान – सम्मान में वृद्धि होगी । क्रोध अपेक्षाकृत अधिक रहेगा ।
कन्या :~ आज आपके अहम् को कोइ चोट न पहुँचाए एवं किसी से झगड़ा न हो इसका ध्यान रखे । शारीरिक शिथिलता और मानसिक चिंता रहेगी । स्वभाव में उग्रता और क्रोध अधिक रहेगा । आकस्मिक खर्च हो सकता है ।
तुला :~ आपका आज का दिन शुभफलदायक रहेगा । विविध क्षेत्रों के लाभ से प्रसन्न रहेंगे । आय में वृद्धि हो सकती है । मित्रों से लाभ के साथ उन पर खर्च हो सकता है । स्त्री मित्रों से हुई मुलाकात आनंददायी हो सकती है ।
वृश्चिक :~ आपका आज का दिन शुभफलदायक है । व्यावसाय मे अनुकूलता रहेगी । उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे । हर कार्य सफलतापूर्वक होंगे । मान – प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । नौकरी में पदोन्नति हो सकती है ।
धनु :~ आज आपको शरीरिक थकान रहेगी । स्वास्थ्य कुछ नरम – गरम रहेगा । मानसिक चिंता और व्याकुलता रहेगी । संतान की चिंता रहेगी । व्यवसाय में बाधाएँ आएंगी । भाग्य साथ नहीं देगा । जोखिम भरे विचारों से दूर रहे ।
मकर :~ आपका आज अचानक खर्च होगा । यह खर्च स्वास्थ्य पर भी हो सकता है । नकारात्मक विचारो पर संयम रखे । नौकरी या व्यवसाय में अनुकूलता रहेगी । भागीदारों से आंतरिक मतभेद न बढे़ इसका ध्यान रखे ।
कुंभ :~ आज आप हर कार्य दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास से करेंगे । प्रवास – पर्यटन हो सकता है । अच्छा भोजन और नए वस्त्र परिधान कऔर प्रसंग मिलेंगे । भागीदारी से लाभ होगा । वाहनसुख मिलेगा ।
मीन :~ आज आप का मनोबल और आत्मविश्वास दृढ़ रहेगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । घर में सुख – शांति का माहौल रहेगा । स्वभाव और वाणी संयमित रखे । सहकर्मचारियों का सहयोग मिलेगा । मायके से समाचार आ सकते हैं। ( डॉ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।