
ऑफिशियल व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील वीडियो शेयर करना खंडवा के ADEO को महंगा पड़ गया। ADEO आर पी अहिरवार को अपर आबकारी आयुक्त ने निलंबित कर दिया है।
दरअसल, इंदौर संभाग के खंडवा जिले के आबकारी अफसरों के ग्रुप में ADEO ने अश्लील वीडियो पोस्ट कर दिया था और डिलीट भी नहीं किया। उस ग्रुप में महिला कर्मचारी भी जुडी हुई हैं। इस कृत्य के लिए अपर आबकारी आयुक्त ने ADEO आर पी अहिरवार को सस्पेंड कर दिया है।अहिवार की अश्लील करतूत की शिकायत पूरे स्टाफ ने मिलकर कलेक्टर और आबकारी आयुक्त से की थी।
बता दें कि ADEO पर पहले भी एक महिला कर्मचारी ने उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर से लिखित शिकायत कर चुकी हैं। अब ADEO द्वारा ऑफिशियल ग्रुप में अश्लील वीडियो पोस्ट किया गया है।

ऑफिशियल व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील वीडियो शेयर करने पर खंडवा के सहायक आबकारी अधिकारी आरपी अहिरवार को अपर आबकारी आयुक्त ग्वालियर ने किया निलंबित।