अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन साइकिल चलाते समय गिरे, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल , देखे वायरल विडीओ

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन डेलावेयर में अपने बीच हाउस के पास केप हेनलोपेन स्टेट पार्क के नजदीक शनिवार को साइकिल से उतरने की कोशिश करते हुए गिर पड़े, हालांकि उनका कहना है कि उन्हें कोई चोट नहीं आयी है. घटना के फौरन बाद अमेरिका सीक्रेट सर्विस एजेंट्स ने राष्ट्रपति को उठने में मदद की. उसके तुरंत बाद बाइडन ने पत्रकारों से कहा, ‘मैं ठीक हूं.’ उन्होंने कहा, ‘बस मेरा पैर फंस गया था.’

 

गौरतलब है कि 79 वर्षीय राष्ट्रपति बाइडन और उनकी पत्नी जिल बाइडन सुबह साइकिल पर घूमने निकले थे और अपने शुभचिंतकों से मिलने के लिए आगे बढ़ रहे थे. हेलमेट पहने हुए बाइडन साइकिल से उतरने का प्रयास करते हुए नीचे गिर पड़े. दायीं ओर गिरने के बाद संभलते हुए बाइडन तुरंत खड़े हो गए. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

 

यूजर्स कर रहे हैं वीडियो शेयर
वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइडन अपनी पत्नी जिल के साथ रेहोबोथ बीच हाउस के पास सड़क पर साइकिल चला रहे हैं. इस दौरान वह वहां इंतजार कर रहे लोगों को देख कर रूकते हैं और साइकिल से उतरने की कोशिश में गिर जाते हैं. सोशल मीडिया पर यूजर्स वीडियो को शेयर कर कई तरह के कमेंट कर रहे हैं.

नहीं लगी चोट
बाइडन ने वहां मौजूद अपने शुभचिंतकों और पत्रकारों की भीड़ को बताया कि बाइक क्लिप से पैर बाहर निकालने की कोशिश में उन्होंने अपना संतुलन खो दिया था. अमेरिकी सीक्रेट सर्विस एजेंट्स ने कहा कि गिरने से राष्ट्रपति बाइडन की बॉडी पर कोई खरोंच या चोट नहीं आई है. व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने कहा कि उन्हें किसी चिकित्सकीय सहायता की जरूरत नहीं है. राष्ट्रपति अपना दिन अपने परिवार के साथ बिताना चाहते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *