आज का राशिफल एवं  पंचांग

 ।। ॐ ।।
             🚩🌞 सुप्रभातम् 🌞🚩
 📜 ««« आज का राशिफल एवं  पंचांग ==📜
कलियुगाब्द……………………5124
विक्रम संवत्…………………..2079
शक संवत्………………………1944
रवि…………………………..उत्तरायण
मास…………………………….आषाढ़
पक्ष……………………………….कृष्ण
तिथी………………………….चतुर्दशी
प्रातः 05.52 पर्यंत पश्चात अमावस्या
सूर्योदय…………प्रातः 05.45.11 पर
सूर्यास्त………..संध्या 07.15.29 पर
सूर्य राशि………………………मिथुन
चन्द्र राशि……………………..मिथुन
गुरु राशि…………………………मीन
नक्षत्र………………………..मृगशीर्ष
संध्या 07.42 पर्यंत पश्चात आर्द्रा
योग………………………………..गंड
प्रातः 07.42 पर्यंत पश्चात वृद्धि
करण…………………………….शकुन
प्रातः 05.52 पर्यंत पश्चात चतुष्पद
ऋतु……………………………….ग्रीष्म
दिन……………………………मंगलवार
🇬🇧 आंग्ल मतानुसार :-
28 जून सन 2022 ईस्वी ।
👁‍🗨 अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 12.03 से 12.56 तक ।
👁‍🗨 राहुकाल :-
दोप 03.50 से 05.31 तक ।
☸ शुभ अंक…………………1
🔯 शुभ रंग……………केसरिया
🌞 उदय लग्न मुहूर्त :-
मिथुन
04:54:28 07:08:03
कर्क
07:08:03 09:24:13
सिंह
09:24:13 11:36:02
कन्या
11:36:02 13:46:41
तुला
13:46:41 16:01:19
वृश्चिक
16:01:19 18:17:29
धनु
18:17:29 20:23:07
मकर
20:23:07 22:10:14
कुम्भ
22:10:14 23:43:47
मीन
23:43:47 25:14:59
मेष
25:14:59 26:55:43
वृषभ
26:55:43 28:54:28
🚦 दिशाशूल :-
उत्तरदिशा – यदि आवश्यक हो तो गुड़ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
✡ चौघडिया :-
प्रात: 09.08 से 10.48 तक चंचल
प्रात: 10.48 से 12.29 तक लाभ
दोप. 12.29 से 02.09 तक अमृत
दोप. 03.49 से 05.30 तक शुभ
रात्रि 08.30 से 09.49 तक लाभ ।
In🔱 आज का मंत्र :-
।। ॐ कपिशाय नमः ।।
📯 संस्कृत सुभाषितानि :-
बोधितोऽपि बहु सूक्तिविस्तरैः
किं खलो जगति सज्जनो भवेत् ।
स्नापितोऽपि बहुशो नदीजलैः
गर्दभः किमु हयो भवेत् कचित् ॥
अर्थात :
अच्छे वचनों के उपदेश देने से क्या इस दुनिया में दुष्ट मानव सज्जन हो जायेंगे ? नदी के पानी से बार बार स्नान कराने के बावजुद क्या गधा कभी घोडा बन पायेगा ?
🍃 आरोग्यं :-
जले हुए घाव के घरेलू उपचार :-
2. आलू का छिलका –
आलू ग्रह पर सबसे आम और महत्वपूर्ण खाद्य स्रोतों में से एक हैं। आलू के कई स्वास्थ्य और त्वचा संबंधित लाभ इस सब्जी को अधिक विशेष बनाते हैं। जले हुए घाव पर आलू या आलू का छिलका लगाने से जलन से राहत मिलेगी और ठंडक मिलेगी। इसके लिए आलू को दो भागों में काटकर उसे जख्म पर रखें। जलने के तुरंत बाद यह करना काफी लाभकारी होगा।
⚜ आज का राशिफल :-
🐐 राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आय बनी रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। नौकरी में सहकर्मी विरोध कर सकते हैं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें, धैर्य रखें। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। भाइयों से कहासुनी हो सकती है।
🐂 राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। पिछले लंबे समय से रुके कार्य बनेंगे। प्रसन्नता रहेगी। दूसरों से अपेक्षा न करें। घर-परिवार की चिंता रहेगी। अज्ञात भय सताएगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। व्यापार लाभदायक रहेगा। प्रयास करें। कोर्ट व कचहरी में लाभ की स्थिति बनेगी।
👫🏻 राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार अच्‍छा चलेगा। भूमि व भवन संबंधित कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। मातहतों का सहयोग मिलेगा। कर्ज की रकम चुका पाएंगे। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। आलस्य न करें। निवेश शुभ रहेगा।
🦀 राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
व्यापार ठीक चलेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। पारिवारिक जीवन सुख-शांति से बीतेगा। प्रसन्नता रहेगी। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। वाणी पर संयम रखें। अनहोनी की आशंका रहेगी।
🦁 राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। आय बनी रहेगी। दूसरों को कार्य में हस्तक्षेप न करें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। बेवजह दौड़धूप रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कोई शोक समाचार मिल सकता है। अपेक्षित कार्यों में बाधा उत्पन्न हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद संभव है।
🙎🏻‍♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
निवेश शुभ रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। नए काम करने की इच्छा बनेगी। प्रसन्नता रहेगी। सामाजिक कार्य करने का मन बनेगा। मेहनत का फल मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। मनोरंजन का वक्त मिलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य बिलकुल न करें।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। मित्रों तथा पारिवारिक सदस्यों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। शत्रुओं का पराभव होगा। प्रमाद न करें।
🦂 राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
प्रसन्नता रहेगी। भाग्य अनुकूल है। लाभ लें। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। यात्रा लाभदायक रहेगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। रोजगार प्राप्ति होगी। किसी बड़ी समस्या का हल निकलेगा। प्रमाद न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
🏹 राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
लाभ होगा। लाभ में कमी रह सकती है। नौकरी में कार्यभार रहेगा। आलस्य न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। यात्रा में कोई चीज भूलें नहीं। फालतू खर्च होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। लापरवाही न करें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। विवेक का प्रयोग करें।
🏹 राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
व्यापार में वृद्धि के योग हैं। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। यात्रा लाभदायक रहेगी। किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। व्यवसाय में अधिक ध्यान देना पड़ेगा। किसी अपने का व्यवहार दु:ख पहुंचाएगा। कानूनी समस्या हो सकती है।
🏺 राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
प्रसन्नता रहेगी। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे। आय में वृद्धि होगी। सुख के साधनों पर व्यय होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रमाद न करें। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। योजना फलीभूत होगी। किसी बड़ी समस्या का हल एकाएक हो सकता है।
🐋 राशि फलादेश मीन :-
रुके कार्यों में गति आएगी। तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। कानूनी सहयोग मिलेगा। लाभ में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। व्यापार में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ रहेगा। थकान महसूस हो सकती है। आलस्य हावी रहेगा।
।। 🐚 शुभम भवतु 🐚 ।।
🇮🇳🇮🇳 भारत माता की जय 🚩🚩
।।  सुप्रभातम्  ।।
                ।।  संस्था  जय  हो  ।।
        ।।  दैनिक  राशि  –  फल  ।।
        आज दिनांक 28 जून 2022 मंगलवार संवत् 2079 मास आषाढ कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि प्रातःकाल 05:22 बजे तक रहेगी बाद  अमावस्या तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 05:48 बजे एवं सूर्यास्त सायं 07:11 बजे होगा । मृगशीर नक्षत्र सायं 07:46 बजे तक रहेगा पश्चात् आद्रा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा वृषभ राशि मे सायं 05:21 बजे तक भ्रमण करते हुए मिथुन राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 03:53 से 05:34 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:05 से 12:58 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो गुड का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।।  जय  हो  ।।
                    :~  विशेष  :~
          आज चतुर्दशी तिथि वृद्धि , पितृकार्य अमावस्या , हलहारिणी अमावस्या ।।
                  ज्योतिषाचार्य
          डाॅ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
          श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
                  मो. नं.  9425491351
                  आज  का  राशिफल
          मेष :~ आज आपके हर कार्य उत्साह और उमंग से होगा। तन – मन में स्फूर्ति और ताजगी रहेगी । पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा । मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंद में समय बितेगा । माता से लाभ होगा । यात्रा का योग है । धन लाभ , उत्तम भोजन और भेंट – उपहार मिलने से आनंद में वृद्धि होगी ।
          वृषभ :~ आज आपमे क्रोध और हताशा रहेगी । स्वास्थ्य साथ नहीं देगा । घर – परिवार की चिंता के साथ खर्च से भी चिंतित रहेंगे । उग्रवाणी से मनमुटाव और झगड़ा होगा । परिश्रम व्यर्थ  जाएगा ।
          मिथुन :~ आज आपके परिवार में खुशी और आनंद का माहौल रहेगा । नौकरी – व्यवसाय में लाभ मिलेगा । उच्च पदाधिकारीगण कार्यों की प्रशंसा करेंगे । स्त्री मित्रों से विशेष लाभ होगा । आय वृद्धि हो सकती हैं । संतानों से शुभ समाचार मिलेंगे ।
          कर्क :~ आज आप घर की साज – सजावट पर विशेष ध्यान देंगे । नए घरेलू सामान खरीद सकते है । व्यापारियों और नौकरी वाले लाभ तथा पदोन्नति हो सकती हैं । पारिवारिक सुख – शांति रहेगी । सरकारी लाभ मिलेगा । मान – प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । आर्थिक लाभ होगा ।
          सिंह :~ आज आपके  स्वभाव में उग्रता और क्रोध के कारण काम में मन नहीं लगेगा । वाद – विवाद में अहम के कारण नाराजगी झेलनी पड़ेगी । स्वास्थ्य का ध्यान रखे । उतावल में निर्णय या कदम उठाने से नुकसान हो सकता है । नौकरी व्यवसाय में अवरोध से निर्धारित कार्य पूरे नहीं कर सकेंगे ।
          कन्या :~ आज आपका बाह्य खाद्यपदार्थ खाने से स्वास्थ्य खराब हो सकता है । क्रोध नियंत्रित रखने के लिए मौन अधिक कारगर सिद्ध होगी । अधिक खर्च होगा । हितशत्रु अहित न करें इसका ध्यान रखें । आग और पानी से बचें । सरकार विरोधी या अनैतिक प्रवृत्तियो से दूर रहे । आग और पानी से बचें । सरकार विरोधी या अनैतिक प्रवृत्तियाँ खड़ी करेंगी ।
          तुला :~ आपका आज का दिन मनोरंजन और मौज-मस्ती से बितेगा । सार्वजनिक जीवन में महत्ता प्राप्त करेंगे । यश – कीर्ति में वृद्धि होगी । भागीदारों से लाभ होगा । सुंदर वस्त्र या वस्त्राभूषणों की खरीदारी करेंगे । तंदुरुस्ती और मानसिक स्वस्थता रहेगी । मित्रों के साथ पर्यटन होगा ।
          वृश्चिक :~ आज आप पारिवारिक शांति के माहौल से  तन – मन स्वस्थ रहेंगे । काम में सफलता मिलेगी । नौकरी में सहकर्मचारियों का सहयोग मिलेगा । प्रतिस्पर्धियों और शत्रु परास्त होंगे । लाभ होगा । अनायास खर्व होगा । बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य में सुधार होगा ।
          धनु :~ आज आप कार्य की असफलता से हताशा और क्रोधित करेगी । परंतु क्रोध नियंत्रित रखने से बात अधिक नहीं बिगड़ेगी । पेट सम्बंधी बीमारियों से परेशानी होगी । वाद – विवाद या चर्चा में न पडे । संतानों की चिंता रहेगी ।
          मकर :~ आज आप  पारिवारिक क्लेश से मन व्यथित रहेगा । माता के स्वास्थ्य चिंता रह सकती है । सार्वजनिक अपयश या अपकीर्ति मान – प्रतिष्ठा को हानि पहुंचा सकती है । पर्याप्त आराम और नींद न होने से स्वास्थ्य खराब होगा । ताजगी तथा स्फूर्ति का अभाव रहेगा । स्त्री वर्ग से नुकसान का डर है ।
          कुंभ :~ आज आपको मानसिक राहत एवं अच्छी स्वस्थता  उत्साहित करेगी । पड़ोसियों और भाई बहनों से अधिक मेल – मिलाप रहेगा । घर में मित्रों और स्नेहियों के आगमन से प्रसन्न रहेंगे । प्रवास हो सकता है ।
          मीन :~ आज के दिन आप अधिक क्रोध और बोलने मे संयम रखे । किसी से बहस हो सकती है । आर्थिक लेन – देन में सावधानी रखें । पारिवारिक झगड़े होंगे । नकारात्मक विचार रहेंगे । कार्य पूर्ण करने के लिए प्रयत्न करने पड़ेंगे । खाने – पीने में लापरवाही से स्वास्थ्य खराब हो सकता है ।।
( डॉ. अशोक शास्त्री )
।।  शुभम्  भवतु  ।।  जय  सियाराम  ।।
।।  जय  श्री  कृष्ण  ।।  जय  गुरुदेव  ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *