आज का राशिफल एवं  पञ्चाङ्ग

🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉
🌄सुप्रभातम🌄
🗓आज का राशिफल एवं  पञ्चाङ्ग🗓
🌻रविवार, १० जुलाई २०२२🌻

सूर्योदय: 🌄 ०५:३५
सूर्यास्त: 🌅 ०७:१३
चन्द्रोदय: 🌝 १५:५१
चन्द्रास्त: 🌜२६:२७
अयन 🌖 दक्षिणायने (उत्तरगोलीय)
ऋतु: ⛈️ वर्षा
शक सम्वत: 👉 १९४४ (शुभकृत)
विक्रम सम्वत: 👉 २०७९ (राक्षस)
मास 👉 आषाढ
पक्ष 👉 शुक्ल
तिथि 👉 एकादशी (१४:१३ से द्वादशी)
नक्षत्र 👉 विशाखा (०९:५५ से अनुराधा)
योग 👉 शुभ (२४:४५ से शुक्ल)
प्रथम करण 👉 विष्टि (१४:१३ तक)
द्वितीय करण 👉 बव (२४:४७ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 मिथुन
चंद्र 🌟 वृश्चिक
मंगल 🌟 मेष (उदित, पश्चिम, मार्गी)
बुध 🌟 मिथुन (अस्त, पूर्व, मार्गी)
गुरु 🌟 मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 वृष (उदित, पूर्व, वक्री)
शनि 🌟 कुम्भ (उदित, पूर्व, वक्री)
राहु 🌟 मेष
केतु 🌟 तुला
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ११:५४ से १२:५०
अमृत काल 👉 २२:२० से २३:४८
रवियोग 👉 ०५:२३ से ०९:५५
विजय मुहूर्त 👉 १४:४२ से १५:३८
गोधूलि मुहूर्त 👉 १९:०७ से १९:३१
सायाह्न सन्ध्या 👉 १९:२१ से २०:२१
निशिता मुहूर्त 👉 २४:०२ से २४:४२
राहुकाल 👉 १७:३६ से १९:२१
राहुवास 👉 उत्तर
यमगण्ड 👉 १२:२२ से १४:०७
होमाहुति 👉 शनि
दिशाशूल 👉 पश्चिम
अग्निवास 👉 आकाश
भद्रावास 👉 स्वर्ग (१४:१३ तक)
चन्द्रवास 👉 उत्तर
शिववास 👉 क्रीड़ा में (१४:१३ से कैलाश पर)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – उद्वेग २ – चर
३ – लाभ ४ – अमृत
५ – काल ६ – शुभ
७ – रोग ८ – उद्वेग
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – शुभ २ – अमृत
३ – चर ४ – रोग
५ – काल ६ – लाभ
७ – उद्वेग ८ – शुभ
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
उत्तर-पश्चिम (पान का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
देव (हरि) शयनी एकादशी (सभी के लिए), चातुर्मास विधान आरम्भ, विष्णु शयनोत्सव, व्यवसाय आरम्भ मुहूर्त प्रातः १०:२४ से दोपहर १२:३२ तक आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज ०९:५५ तक जन्मे शिशुओ का नाम
विशाखा नक्षत्र के चतुर्थ चरण अनुसार क्रमश (तो) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशु का नाम अनुराधा नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (ना, नी, नू, ने) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
मिथुन – २७:४१ से ०५:५६
कर्क – ०५:५६ से ०८:१८
सिंह – ०८:१८ से १०:३७
कन्या – १०:३७ से १२:५५
तुला – १२:५५ से १५:१६
वृश्चिक – १५:१६ से १७:३५
धनु – १७:३५ से १९:३९
मकर – १९:३९ से २१:२०
कुम्भ – २१:२० से २२:४६
मीन – २२:४६ से २४:०९
मेष – २४:०९ से २५:४३
वृषभ – २५:४३ से २७:३७
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
रज पञ्चक – ०५:२३ से ०५:५६
शुभ मुहूर्त – ०५:५६ से ०८:१८
चोर पञ्चक – ०८:१८ से ०९:५५
शुभ मुहूर्त – ०९:५५ से १०:३७
रोग पञ्चक – १०:३७ से १२:५५
शुभ मुहूर्त – १२:५५ से १४:१३
मृत्यु पञ्चक – १४:१३ से १५:१६
अग्नि पञ्चक – १५:१६ से १७:३५
शुभ मुहूर्त – १७:३५ से १९:३९
रज पञ्चक – १९:३९ से २१:२०
शुभ मुहूर्त – २१:२० से २२:४६
चोर पञ्चक – २२:४६ से २४:०९
रज पञ्चक – २४:०९ से २५:४३
शुभ मुहूर्त – २५:४३ से २७:३७
चोर पञ्चक – २७:३७ से २९:२३
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन मिला जुला फल देगा आज आपको दिन भर किसी न किसी कारण से मानसिक दबाव से गुजरना पड़ेगा। कार्य व्यवसाय में उतार चढ़ाव लगा रहेगा धन प्राप्ति के लिये आज कुछ नापसंद कार्य भी करना पड़ेगा। मध्यान तक कार्यो को लेकर उदासीन बने रहेंगे सहायता मांगने पर भी नही मिलेगी। इसके बाद ही स्थिति में सुधार आने लगेगा। नौकरी वालो को आज अधिकांश कार्यो में निराश होना पड़ेगा अधिकारी वर्ग आपकी क्षमता को कम आंकेंगे। मित्र रिश्तेदारों से मनमुटाव हो सकता है। परिजन किसी अन्य की गलती का जिम्मेदार आपको ठहराएंगे। संध्या बाद परिस्थितियां एक दम उलट होने से राहत अनुभव करेंगे। सेहत सामान्य रहेगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आप दिन के आरंभ में प्रत्येक कार्य को उत्साह से करेंगे व्यस्तता भी आज अन्य दिनों की अपेक्षा कुछ ज्यादा ही रहेगी परन्तु आज आपकी मानसिकता कार्यो में शीघ्र परिणाम पाने की रहेगी मेहनत का आशाजनक परिणाम इंतजार के बाद ही पर मिलेगा जरूर। आपको स्वयं के कार्य के साथ ही किसी अन्य का कार्य भी करना पड़ेगा इसमे तालमेल बैठाने में परेशानी आएगी बाद में मान बड़ाई मिलने से प्रसन्न रहेंगे। अधूरे सरकारी कार्य किसी कमी के कारण आज भी लटके रहेंगे हिम्मत ना हारें आज नही तो कल सफलता मिल ही जाएगी। अधिकारियो से जिद बहस करने से बचे। परिजनों का सहयोग कार्य क्षेत्र पर भी मिलेगा। संध्या बाद स्वास्थ्य शिथिल रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आप प्रत्येक कार्य मे अधिक सतर्कता बरते आपकी अविवेकी मानसिकता भविष्य में परेशानी में डाल सकती है। दिन में ज्यादातर समय काम कम होने से आलस्य प्रमाद फैलाएंगे मध्यान के समय थोड़ा बहुत काम मिलने से व्यस्त रहेंगे आज महत्त्वपूर्ण कार्य एवं व्यवसाय में आर्थिक फैसले जानकारों से सलाह के बाद ही ले संध्या बाद हानि हो सकती है। धन लाभ निश्चित ना होकर आकस्मिक होगा महिलाये खर्च करने से बचे निकट भविष्य में आर्थिक उलझनों का सामना करना पड़ेगा। विरोधियों के प्रति लचीला व्यवहार भी कुछ ना कुछ हानि कराएगा। गृहस्थ में दिन भर शांति रहेगी लेकिन संध्या बाद शोक का वातावरण बनेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका स्वभाव मिलनसार रहेगा कैसी भी परिस्थिति मिले हंस कर निकाल देंगे लेकिन आपके मन मे कुछ अलग ही तिकड़म लगी रहेगी मन का भेद ना देने पर परिजनों से मामूली विवाद भी हो सकता है फिर भी आज आपकी किसी की भी परवाह किये बिना अपनी मस्ती में मस्त रहेंगे। दिन में कुछ समय के लिये आर्थिक कमी अनुभव होगी पर खर्च पर नियंत्रण रहने से ज्यादा खलेगी नही। सामाजिक कार्यो में कम रुचि लेंगे धार्मिक कार्यो में पूरा समय देंगे दान पुण्य करने के अवसर मिलेंगे। घर मे परिचितों के आवागमन से चहल-पहल रहेगी। संध्या के आस-पास आकस्मिक खर्च आएंगे। परिजन आपसे अकारण ही नाराज हो सकते है। शारीरिक कमजोरी अनुभव होगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन का अधिकांश समय भी व्यर्थ के कार्यो में पड़कर नष्ट करेंगे। दिन का आरंभ पारिवारिक कलह से होगा इससे दिन भर मानसिक रूप से अशान्ति बनी रहेगी। महिलाये आज वाणी वर्तन पर विशेष ध्यान दें किसी भी बात का अध्ययन करने के बाद ही अपनी प्रतिक्रिया दें अन्यथा गलतफहमी में स्थिति गंभीर हो सकती है। व्यवसायी वर्ग आज आर्थिक कारणों से परेशान रहेंगे किसी से झगड़ा भी होने की सम्भवना है व्यवहारिक बने अन्यथा भविष्य के लाभ से हाथ धोना पड़ेगा। इधर उधर की बातों को छोड़ काम से काम रखें दिन भर की मेहनत धन लाभ के रूप में सन्ध्या के समय मिल सकती है। परिजनों के आगे आज मौन ही रहें। दवाओं पर खर्च करना पड़ेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपको अवश्य धन लाभ कराएगा लेकिन आज आप फिजूल खर्ची पर नियंत्रण रखने में असफल रहेंगे पारिवारिक प्रसन्नता के लिए आवश्यकता से अधिक खर्च करेंगे धन लाभ समय पर होने से ज्यादा अखरेगा नही। काम-धंधे में आशानुकूल वृद्धि होगी फिर भी आज ज्यादा विस्तार ना करें संध्या बाद से कारोबारी मंदी आ सकती है निवेश भी देखभाल कर ही करें धन फंसने की सम्भवना है। सहकर्मी किसी बात को लेकर असंतोष जताएंगे फिर भी दिनचार्य सुचारू रूप से चलती रहेगी। संध्या बाद दिन भर के कार्य कलापो के आंकलन से संतोष में रहेंगे। बाहर घूमने पर्यटन आदि की योजना अंत समय मे टालने से परिजन नाराज होंगे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका स्वभाव संतोषी रहेगा लेकिन मित्र परिजनों के उकसावे में आकर बेमन से कार्य करेंगे इसका परिणाम आरम्भ में निराशाजनक रहेगा बाद में कुछ न अंकुश शुभ ही होगा। व्यवसायियों को मध्यान बाद प्रसन्नता दायक समाचार मिलेंगे धन लाभ की संभावनाएं बढ़ेंगी। सामाजिक क्षेत्र पर आज किसी उच्च पदस्थ अधिकारी से मेल जोल होगा इसका परिणाम निकट भविष्य में अवश्य मिलेगा। संध्या बाद धन लाभ होने से आवश्यक कार्य पूर्ण कर सकेंगे। महिलाओ की मनोकामना पूर्ण होने में आज भी अड़चन आएंगी फिर भी परिस्थितियों को देखते हुए परेशान नही होंगी। लेकिन संताने अवश्य ही किसी जिद के कारण माहौल खराब कर सकती है। धार्मिक यात्रा के प्रसंग बनेंगे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिये विशेष लाभदायक बन रहा है इसका फायदा उठाये वैसे तो आज आप व्यवहारिक ही रहेंगे परन्तु अपने स्वार्थ के लिये कुछ अनैतिक कार्य भी कर सकते है जिससे बाद में धन व मान हानि हो सकती है। कार्य व्यवसाय में पुराने सौदों से लाभ होगा नए अनुबंद भी मिल सकते है दुविधा में ना पढ़ें संध्या से पहले सभी आर्थिक कार्य पूर्ण करने का प्रयास करें इसके बाद परेशानी होगी। नौकरी वाले लोग भी आज अतिरिक्त आय बनाने में सफल होंगे। बेरोजगारों को नई कार्य नियुक्ति मिल सकती है। आज आपसे ईर्ष्या करने वाले भी अधिक रहेंगे इनको अनदेखा करें। पारिवारिक वातावरण में संध्या पश्चात किसी परिजन के उद्दंड व्यवहार से अशांति फैलेगी। थकान बनेगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन भी आपको सावधानी से बिताने की सलाह है। किसी भी कार्य मे जोर-जबरदस्ती ना करें अन्यथा हाथ लगी पूंजी भी नष्ट हो सकती है। गृहणियां भी प्रत्येक कार्य देखभाल कर ही करें जल्दबाजी में बड़ा नुकसान होने की संभावना है। कार्य क्षेत्र पर किसी पुराने वैर के कारण लाभ आये सौदे हाथ से निकल सकते है। व्यवसायिक यात्रा में आज केवल आश्वासन से की कम चलाना पड़ेगा फिर भी प्रयासरत रहें संध्या से स्थिति आपके पक्ष में बनेगी। लेदेकर थोड़ा बहुत आर्थिक लाभ हो जाएगा लेकिन खर्च सोच समझ कर ही करें अन्यथा उधार लेने की नौबत आ सकती है। पारिवारिक में आज वैर विरोध की भावना अधिक रहेगी। सेहत अचानक बिगड़ सकती है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन भी आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी परन्तु आज आप अन्य लोगो को स्वयं की अपेक्षा नगण्य मानेंगे जिससे घर के साथ ही कार्य क्षेत्र पर भी लोग आपसे केवल मतलब का व्यवहार रखेंगे। आर्थिक रूप से आज का दिन भी समृद्धिकारक बना रहेगा व्यवहार कुशलता बनाये रखें पूर्ण लाभ के अधिकारी बनेंगे। मेहनत का फल किसी भी रूप में अवश्य मिलेगा। नौकरी वाले जातक आज विजातीय आकर्षण में फंसे रहने के कारण कार्य पर ज्यादा ध्यान नही दे सकेंगे। पारिवारिक वातावरण में आज भी आनंद छाया रहेगा लेकीन स्त्री को छोड़ अन्य सभी से स्वार्थ के व्यवहार रहेंगे। सेहत में थोड़ी बहुत तकलीफ होगी। बुजुर्गो का आशीर्वाद मिलेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन भी आपके लिये अनुकूल बना रहेगा दिन के आरंभ से ही शुभ संयोग बनेंगे आज आपके साथ अधिकांश घटनायें आकस्मिक घटेंगी। कार्य व्यवसाय में भी आज आकस्मिक काम आएगा तैयारी ना होने के कारण कुछ समय के लिये असहज रहेंगे लेकिन शीघ्र ही स्थिति को संभाल भी लेंगे। धन लाभ के साथ ही व्यवसाय में वृद्धि भी होगी लेकिन किसी की सहायता की आवश्यकता भी पड़ेगी। सहकर्मियों का व्यवहार मध्यान तक ठीक ठाक बना रहेगा इसके बाद किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। आवश्यक कार्य मध्यान रहते कर ले इसके बाद कुछ ना कुछ विघ्न आते रहने से अधूरे रह सकते है। सेहत भी दिन भर ठीक रहेगी संध्या बाद आकस्मिक शारीरिक कष्ट होगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिये कार्य व्यवसाय में नई संभावनाए जगायेगा। शारीरिक रूप से भी आज बेहतर अनुभव करेंगे कार्यो के प्रति गंभीरता दिखाएंगे लेकिन महिलाये आज अन्य दिन की अपेक्षा अधिक आलस्य में रहेंगी घर के कार्य भी अस्त-व्यस्त रहेंगे। व्यवसायी वर्ग को मध्यान तक ज्यादा परिश्रम करना पड़ेगा इसका फल संध्या बाद ही मिल सकेगा। नए कार्यो में निसंकोच होकर निवेश कर सकते है। नौकरी करने वाले लोग भी आज संध्या के समय मेहनत का उचित फल मिलने से पिछले दिनों की अपेक्षा बेहतर अनुभव करेंगे। धन लाभ मध्यान पश्चात हो हो सकेगा। पारिवारिक वातावरण आज स्थिर रहेगा। परिजनों को छोटी-मोटी गलती को अनदेखा करें।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️🙏राधे राधे🙏

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 10 जुलाई 2022 रविवार संवत् 2079 मास आषाढ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि दोपहर 02:14 बजे तक रहेगी बाद द्वादशी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 05:52 बजे एवं सूर्यास्त सायं 07:10 बजे होगा । विशाखा नक्षत्र प्रातः 09:55 बजे तक रहेगा पश्चात् अनुराधा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा वृश्चिक राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल सायं 05:37 से 07:10 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:04 से 12:58 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दलिया का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

~: विशेष :~

आज भद्रा दोपहर 02:14 बजे तक , देवशयनी एकादशी व्रत , स्वयं सिद्ध अबूझ मुहूर्त , हरिवासर दोपहर 02:14 से सायं 05:13 बजे तक , चातुर्मास व्रत नियम प्रारंभ , रवि नारायण एकादशी , महापात सायं 06:10 से मध्य रात्रि 12:30 बजे तक ।।

ज्योतिषाचार्य
डाॅ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आज आपको सामाजिक – सार्वजनिक प्रसिद्धि मिलेगी । परिवार एवं दांपत्यजीवन में सुख – संतोष होगा । मौज – मस्ती और मनोरंजन से भागीदारी में लाभ होगा । जीवनसाथी से अच्छा मेल – जोल रहेगा ।

वृषभ :~ आज आप वाणी और व्यवहार पर संयम रखे । किसी की मजाक – मस्खरी में मनमुटाव की परिस्थिति बनेगी । गलतफहमी होगी । मौज – शौक तथा मनोरंजन पर खर्च होगा । स्वास्थ्य का ध्यान रखें । दुर्घटना से बचें ।

मिथुन :~ आपको आज के दिन सर्वत्र लाभ ही लाभ है । पारिवार मे सुख – शांति रहेगी । पत्नी पर खर्च करेंगे । व्यापार एवं नौकरी में आय बढ़ेगी । घर में शुभ – प्रसंग होंगे । प्रियजनों का मिलन आनंददायक होगा ।

कर्क :~ आज आप शारीरिक – मानसिक अस्वस्थता होगी । छाती दर्द या अन्य विकार से परेशानी होगी । परिवार में उग्र वाद – विवाद होगा । मानहानि न हो इसका ध्यान रखें । स्त्री वर्ग तथा पानी से कोई परेशानी हो सकती है । पैसे खर्च होंगे ।

सिंह :~ आज आप तन – मन से स्वस्थ और प्रफुलित रहेंगे । पड़ोसी और भाई – बंधुओं से सम्बंध अच्छे रहेंगे । निर्धारित कार्य पूर्ण होंगे । छोटा प्रवास होगा । भाग्यवृद्धि के अवसर आएगें । प्रतिस्पर्धियों पर विजय होगी ।

कन्या :~ आज आप दुविधायुक्त मानसिक वृत्ति रहेगी । नकारात्मक विचार से मन अस्वस्थ्य रहेगा । पारिवारिक गलतफहमी या मनमुटाव होगा । अनावश्यक खर्च होगा । विद्यार्थियों को पढ़ाई में मन नहीं लगेगा ।

तुला :~ आज आप वर्तमान समय में अच्छी तरह आर्थिक आयोजन पूरा कर सकेंगे । शारीरिक – मानसिक तंदुरुस्त रहेंगे । दृढ़ विचार और आत्मविश्वास से कार्य पूर्ण कर सकेंगे । भागीदारों से मेल – मिलाप रहेगा ।

वृश्चिक :~ आज आपको विदेशी स्नेहीजन या मित्रों से शुभ समाचार मिलने के साथ लाभ होगा । आमोद – प्रमोद की प्रवृत्तियों में खर्च करेंगे । कोर्ट – कचहरी में संभलकर कार्य करे ।

धनु :~ आज आपका दिन आर्थिक , सामाजिक और पारिवारिक दृष्टि से लाभदायक है । गृहस्थ जीवन में आनंद रहेगा । मित्रो , विशेष स्त्री मित्रों से लाभ तथा प्रवास का होगा । आय के साधनों में वृद्धि होगी । व्यापार में वृद्धि और लाभ होगा ।

मकर :~ आज आपको व्यवसाय में धन , मान – प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । नौकरी में परिश्रम रंग लाएगा । व्यावसाय के सम्बंध में दौड़धूप बढ़ेगी । नौकरी में पदोन्नति होगी । सरकारी कार्यों में सफलता और सरकार तथा मित्रों , सम्बंधियों से लाभ होगा ।

कुंभ :~ आज आप अस्वस्थ रहेंगे , परंतु मानसिक स्वस्थता रहेंगी । काम में उत्साह नही रहेगा । आफिस में उच्च पदाधिकारियों से बचकर रहें । प्रतिस्पर्धियों से भी दूरी रखे ।

मीन :~ आज आपको आकस्मिक धन लाभ हो सकता है । व्यापारियों के रुके पैसे मिलेंगे । शारीरिक – मानसिक अधिक परिश्रम करने पड़ेंगे । अधिक खर्च होगा । ( डॉ. अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *