मध्य प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव : हे राजन…कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत रही!:BJP ने पोस्ट किया धृतराष्ट्र-संजय संवाद का एडिटेड VIDEO, कांग्रेस बोली-उन्होंने माना, उनका राजा नेत्रहीन – देखे विडीओ

मध्य प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव में महाभारत के पात्र धृतराष्ट्र और संजय के संवाद के एडिटेड वीडियों ने सियासत गरमा दी है। इसमें संजय कहते है कि कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत रही। इस पर कांग्रेस की तरफ से पटलवार कर कहा गया है कि बीजेपी ने मान लिया है कि उनका राजा नेत्रहीन है।

 

बीजेपी मीडिया प्रभारी लोकेद्र पराशर ने महाभारत सीरियल के एक सीन का एडिटेड वीडियों शेयर कर लिखा कि संजय बता रहे है धृतराष्ट्र को कौन जीतेगा चुनाव। इस वीडियों से बीजेपी ने नगरीय निकाय चुनाव जीतने के साथ ही कांग्रेस पर निशाना साधा है। एडिटेड वीडियों में धृतराष्ट्र और संजय के बीच संवाद में मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव की बाते कर रहे है। इसमें संजय कहते है कि कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत रही है। इस पर धृतराष्ट्र पूछते है कि ऐसा क्यों संजय? इस पर संजय कहते है कि क्योंकि कमलनाथ का चुनाव में इंटरेस्ट तो पहले ही नहीं था। अब वोट नहीं देकर उन्होंने अपनी हार भी स्वीकार कर ली है राजन। फिर धृतराष्ट्र पूछते है कि तो क्या बीजेपी फिर जीत जाएगी? संजय। इस पर वह जवाब देते हुए संजय कहते है कि हां, महाराज, भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से आज प्रदेशभर में चहुंमुखी विकास हो रहा है। इस चुनाव में भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर मध्य प्रदेश की जनता ने भरोसा जताया है।

कांग्रेस ने साधा निशाना
इस पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के समन्वयक और मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट किया कि भाजपा की आईटी सेल ने एक वीडियो बनाकर जारी किया है। इसमें उन्होंने खुद ही स्वीकार कर लिया कि उनका राजा नेत्रहीन है और उसे जो उसके करीबी नौकरशाह बताते हैं, उसे ही वो सच मान लेता है, जमीनी हकीकत व सच्चाई उसे जरा भी जानकारी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *