जूते पहनने से पहले अंदर देखें, जूते में छिपा बैठा था खतरनाक कोबरा – देखे हैरान कर देने वाला वीडियो

हम अक्सर जूते-चप्पल यूं ही पहन लेते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल इस खतरनाक क्लिप को देखने के बाद आप हमेशा जूते पहनने से पहले उन्हें एक बार झाड़ लेंगे! जी हां, कई बार सांप इंसानों के घरों में दाखिल हो जाते हैं और छिपकर बैठ जाते हैं। वह कहीं भी छिप सकते हैं। कुछ सांप तो कार से लेकर मोटरसाइकिल तक के अंदर घुस जाते हैं। लेकिन ताजा वीडियो एक घर का है। यहां एक विशाल किंग कोबरा शू रैक पर रखे एक जूते के अंदर जाकर बैठ गया।

 

बारिश के मौसम में कीड़े-मकोड़े वैसे भी ज्यादा सक्रिय हो जाते हैं. ऐसे में वे घरों अक्सर छिपने की जगहें ढूंढ लेते हैं. आपने सुना होगा कि कपड़े और जूते पहनने से पहले एक बार झाड़ लेने चाहिए लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद आप समझ जाएंगे कि आखिर ऐसा क्यों कहा जाता है. अगर किसी ने जूते को पहन लिया होता तो ये गलती उसकी जान पर भारी पड़ जाती.

जूते में छिपकर बैठा था कोबरा सांप
वायरल हो रहे वीडियो में एक घर के शू रैक पर रखे जूते से एक ट्रेंड महिला सांप को बाहर निकाल रही है. पहले तो जूते से सांप बाहर नहीं आता लेकिन थोड़ी देर बात वो अपने फन फैलाकर बाहर आ ही जाता है. इसके बाद वो धीरे-धीरे बाहर की ओर खड़ा होने लगता है. इस दौरान उसे पकड़ने आई महिला बताती है कि बरसात के दिनों में कहीं भी ज़हरीले कीड़े छिपे हो सकते हैं, इसलिए सभी को संभलकर रहना चाहिए. सांप की लंबाई-चौड़ाई देखकर आप कल्पना भी नहीं कर सकते कि ये एक छोटे से जूते के अंदर यूं छिपा हो सकता है.

वीडियो देख खौफ में आए लोग
53 सेकेंड के इस वीडियो को ट्विटर पर @susantananda3 नाम के अकाउंट से आईएफएस सुशांत नंदा ने शेयर किया है. इस वीडियो को कुछ ही घंटों में 45 हज़ार से भी ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं, जबकि 1800 से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किया है. वीडियो के साथ उन्होंने लिखा है कि बरसात में सांप किसी भी जगह पर मिल सकते हैं, इसलिए सावधानी बरतें. वीडियो देखने के बाद कुछ यूज़र्स ने तो डर के मारे यहां तक कह डाला कि वे अब जूते ही नहीं पहनेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *