
इंदौर।कल हीरा नगर इलाक़े में एक युवक को गोली मारी गई है। बताया जा रहा है की कार सवार लोगों ने गोलीकांड की वारदात को अंजाम दिया है। घायल को अस्पताल ले गए थे ।
हीरा नगर थाना क्षेत्र के मार्थोमा पब्लिक स्कूल के पास कार से आए बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया। भागने से पहले बदमाशों ने फायर कर सनसनी फैला दी थी । मौके पर गोली के खाली खोल भी मिले थे । घायल को गोली कान के पास लगने की बात सामने आ रही हैं। हीरा नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी । घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है की कार नीले कलर की थी. कार में तीन लोग सवार थे. कार की नंबर प्लेट को छुपाया गया था. पता चला है की अनिल दीक्षित को गोली मारी गई है। दीक्षित के पिता बाबा दीक्षित सरपंच रहे है और सालो से भाजपा से जुड़े है। दीक्षित ने सालो पहले भाजपा कार्यकर्ता मनोज खानविलकर की हत्या का बदला अतुल तिवारी की हत्या कर लिया था। दीक्षित कुछ सालो पहले ही जेल से छूटा था।
बताया जा रहा है की एरोड्रम इलाक़े के हिस्ट्रीशीटर अनिल दीक्षित पर पर कार सवार नकाबपोश बदमाशों ने गोलियाँ चलाई थी । घायल अनिल पिता बाबा दीक्षित की हालत गंभीर बनी हुई है। बदमाशों ने तीन से चार फायर किए है। घायल अनिल दिक्षित पर हत्या सहित अन्य कई अपराधिक रिकॉर्ड दर्ज है। पुरानी रंजिश के चलते कार सवार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है।
विजय नगर स्थित राजश्री अपोलो अस्पताल के बाहर परिजन सहित बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए थे । सूत्रों के मुताबकी गोलीकांड में घायल अनिल दीक्षित का कुछ दिन पहले मल्हारगंज- एरोड्रम क्षेत्र के किसी बदमाश से विवाद हुआ था। विवाद में दीक्षित ने उसे तलवार मारकर घायल कर दिया था। संभवत गोलीकांड के पूरे विवाद को पुलिस इसी से जोड़कर जांच कर रही है।