उज्जैन : महाकाल मंदिर के बाहर खूनी संघर्ष-VIDEO:मारपीट की घटना का वीडियो आया सामने – देखे विडीओ

उज्जैन विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के बाहर उस वक़्त हंगामा खड़ा हो गया जब हार फूल प्रसादी बेचने वाले दो व्यापारी के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई । दोनो के बीच विवाद में देखते ही देखते लात घुसे चलने लगे । जिससे वहां मौजूद श्रद्धालु सहम गए ।

 

विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण माह के चलते मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे है। मंगलवार को मंदिर बाहर श्रद्धालु उस समय सहम गए जब महाकाल मंदिर के प्रवेश द्वार के सामने बड़े गणेश मंदिर की गली में बीच सड़क पर हार फूल बेचने वाले व्यवसायी के बीच विवाद हो गया। दोनों के बीच हुए विवाद ने इतना बढ़ा रूप ले लिया की दोनों आपस में भीड़ गए और देखते देखते मारपीट होने लगी। मारपीट के कारण वहां खड़े श्रद्धालु डर गए और अफरा तफरी का माहौल बन गया। दोनों और से जमकर मारपीट हुई जिसके कारण हार फूल व्यवसायी घायल हो गया। महाकाल थाना पुलिस ने मामले में जांच के बाद कार्यवाही की बात कही है।

फुल प्रसादी बेचने के वर्चस्व में होता है विवाद:-श्री महाकालेश्वर मंदिर के बाहर दुकान लगाने वाले दुकानदारों के बीच खूनी संघर्ष पहली बार नहीं हुआ है। आए दिन यहां फुल प्रसाद सामग्री बेचने को लेकर वर्चस्व की लड़ाई जारी रहती है। आश्चर्य की बात यह है कि जहां दुकानें लगी है उससे कुछ ही दूरी पर महाकाल थाना भी है। बावजूद इसके दुकानदार जिस तरह से लड़ते हैं। उससे लगता है कि या क्षेत्र मंदिर का नहीं जंग का मैदान हो गया है। गौरतलब है कि 2 वर्ष पहले महाकाल मंदिर के गेट क्रमांक 4 के बाहर ही एक दुकानदार ने एक व्यक्ति की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी थी। इसके बाद जिला प्रशासन ने यहां बड़ी कार्रवाई की थी।

खूनी संघर्ष के बाद दर्शनार्थी डरे:-महाकाल मंदिर के बाहर फुल प्रसादी दुकानदारों के बीच हुए खूनी संघर्ष के दौरान महाकाल दर्शन करने आए श्रद्धालु डर गए। वैसे भी इन दिनों श्रावण मास के कारण देशभर के श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन को पहुंच रहे है। ऐसे में खूनी संघर्ष के रूप में यहां होने वाले विवाद से श्रद्धालु असुरक्षा की भावना लेकर यहां से लौटते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *