
कुछ दिनों पहले IPL के पूर्व प्रेसिडेंट और घोटाले के आरोपी ललित मोदी (Lalit Modi) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक्ट्रेस और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन (Susmita Sen) के साथ अपने रिलेशनशिप की बात को कबूला है, जिसके बाद से वो लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं.
कुछ लोग ऐसे हैं जो सुष्मिता सेन के ललित मोदी के साथ रिलेशन को लेकर खुश नहीं है. वह लगातार दोनों को ट्रोल कर रहे हैं. इसपर अब ललित मोदी का रिएक्शन आया है और उन्होंने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है. ललित मोदी ने ट्वीटर पर पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, नेल्सन मंडेला और प्रिंस चार्ल्स समेत कई हस्तियों के साथ की पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं.

ललित मोदी ने कहा, ‘फरवाह नहीं कि कोई उन्हें भगोड़ा कहे. लेकिन उन्हें बताना चाहता हूं कि मैं डायमंड स्पून के साथ पैदा हुआ था. मैनें कोई रिश्वत नहीं ली और न कभी जरूरत पड़ी. मुझे किसी अदालत ने दोषी भी नहीं ठहराया. लोग शायद भूल गए हैं मैं राय बहादुर गुजरमल मोदी का सबसे बड़ा पोता हूं. मैनें पैसे कमाए हैं, किसी से छीने नहीं. उन्होंने कहा कि कोई उन्हें बता दे जो उन्होंने देश में बनाया है, वो किसी औऱ ने किया है या नहीं.

ट्रोलर्स को लगाई कड़ी फटकार
ललित मोदी ने ट्रोलर्स को फटकार लगाते हुए पोस्ट लिखा, ‘उन्होंने सुष्मिता सेन के सही अकाउंट को टैग किया था. इसमें ट्रोल करने की कोई बात ही नहीं थी. मुझे समझ नहीं आता कि लोग उन्हें ट्रोल करने के लिए इतने उत्सुक क्यों रहते हैं.’ उन्होंने कहा कि मुझे लगता है हम आज भी पुराने जमाने में जी रहे हैं, क्या दो लोग दोस्त नहीं हो सकते और अगर उनके बीच केमिस्ट्री है और समय सही है तो जादू हो सकता है. मेरी आप लोगों से यही सलाह है कि जीयो और जीने दो.
14 जुलाई को एक पोस्ट हुई थी वायरल
आपको बता दें कि 14 जुलाई को ललित मोदी ने सुष्मिता सेन के साथ वेकेशन की कुछ तस्वीरें ट्वीटर पर शेयर की थी. इन तस्वीरों में दोनों को रोमांटिक समय एन्जॉय करते देखा गया था. पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा था कि वह दोनों फिलहाल डेटिंग कर रहे हैं और एक-दूसरे के साथ खुश हैं.