
इंदौर के पलासिया इलाके में बाइक टकराने की बात पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। काफी देर तक सड़क में हंगामा होता रहा। दोनों पक्ष शिकायत लेकर थाने पहुंचे। मारपीट का वायरल वीडियो देखने के बाद पुलिस ने दोनों ही पक्षों पर मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
TI संजय सिंह बेस के मुताबिक घटना बड़वानी प्लाजा की है। शनिवार सुबह रॉन्ग साइड से आ रहे बाइक सवार ने सामने से आ रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों में कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि रॉन्ग साइड से आए युवक के साथ दूसरे युवक ने मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान यहां काफी भीड़ जमा हो गई। पिटने वाले होने वाले युवक पर छेड़छाड़ का आरोप भी लगाया गया।
जब मामला थाने पहुंचा तो घटनास्थल पर सिपाहियों को भेजकर जानकारी निकाली गई। जिसमें वाहन टकराने की बात ही सामने आई इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों पर सड़क पर हंगामा करने,भीड़ इकट्ठा करने और मारपीट करने के मामले में केस दर्ज किया है।