इंदौर । प्लेबैक सिंगर मीका सिंह की दुल्हनिया बनी इंदौर की आकांक्षा पुरी – देखे विडीओ

मशहूर प्लेबैक सिंगर मीका सिंह ने इंदौर की आकांक्षा पुरी को अपनी दुल्हन के रूप में चुन लिया है। मिका सिंह पिछले दिनों टीवी शो ‘स्वयंवर: मीका दी वोटी’ की शूटिंग के लिए इंदौर आए थे। दोनों ने यहां दो दिनों तक शूटिंग की थी। इंदौर की आकांक्षा पुरी भी शो में प्रतिभागी बनी थी। कहा जा रहा है की दोनों के अफेयर के चर्चे लंबे समय से चल रहे थे। मीका स्टारर इस शो में मीका से शादी के लिए कई लड़कियों ने प्रतिभागी के तौर पर हिस्सा लिया था। आकांक्षा इससे पहले बिग बॉस फेम पारस छाबड़ा को भी डेट कर चुकी हैं। वे इंदौर बेस्ड सेलिब्रेटी डिजाइनर आसिफ शाह के शो में वॉक कर चुकी हैं और मधुर भंडारकर की फिल्म कैलेंडर गर्ल्स में भी नजर आई थीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *