आज का राशिफल एवं  पञ्चाङ्ग

🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉
🌄सुप्रभातम🌄
🗓आज का राशिफल एवं  पञ्चाङ्ग🗓
🌻मंगलवार, २६ जुलाई २०२२🌻

सूर्योदय: 🌄 ०५:३०
सूर्यास्त: 🌅 ०७:०९
चन्द्रोदय: 🌝 २७:५३
चन्द्रास्त: 🌜१७:४९
अयन 🌖 दक्षिणायने (उत्तरगोलीय)
ऋतु: ⛈️ वर्षा
शक सम्वत: 👉 १९४४ (शुभकृत)
विक्रम सम्वत: 👉 २०७९ (राक्षस)
मास 👉 श्रावण
पक्ष 👉 कृष्ण
तिथि 👉 त्रयोदशी (१८:४६ से चतुर्दशी)
नक्षत्र 👉 आर्द्रा (२८:०९ से पुनर्वसु)
योग 👉 व्याघात (१६:०८ से हर्षण)
प्रथम करण 👉 वणिज (१८:४६ तक)
द्वितीय करण 👉 विष्टि (पूर्ण रात्रि तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 कर्क
चंद्र 🌟 मिथुन
मंगल 🌟 मेष (उदित, पश्चिम, मार्गी)
बुध 🌟 कर्क (अस्त, पूर्व, मार्गी)
गुरु 🌟 मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 वृष (उदित, पूर्व, वक्री)
शनि 🌟 मकर (उदित, पूर्व, वक्री)
राहु 🌟 मेष
केतु 🌟 तुला
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त 👉 ११:५६ से १२:५१
अमृत काल 👉 १६:५३ से १८:४१
विजय मुहूर्त 👉 १४:४० से १५:३५
गोधूलि मुहूर्त 👉 १९:०१ से १९:२५
सायाह्न सन्ध्या 👉 १९:१५ से २०:१६
निशिता मुहूर्त 👉 २४:०३ से २४:४४
राहुकाल 👉 १५:४९ से १७:३२
राहुवास 👉 पश्चिम
यमगण्ड 👉 ०८:५८ से १०:४०
होमाहुति 👉 केतु
दिशाशूल 👉 उत्तर
अग्निवास 👉 पृथ्वी (१८:४६ तक)
भद्रावास 👉 स्वर्ग (१८:४६ से)
चन्द्रवास 👉 पश्चिम
शिववास 👉 भोजन में (१८:४६ से श्मशान में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – रोग २ – उद्वेग
३ – चर ४ – लाभ
५ – अमृत ६ – काल
७ – शुभ ८ – रोग
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – काल २ – लाभ
३ – उद्वेग ४ – शुभ
५ – अमृत ६ – चर
७ – रोग ८ – काल
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
पश्चिम-दक्षिण (धनिया अथवा दलिया का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
श्रावण शिवरात्रि, मंगला गौरी पूजन आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज २८:०९ तक जन्मे शिशुओ का नाम
आर्द्रा नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमश (कु, घ, ड, छ) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशु का नाम पूनर्वसु नक्षत्र के प्रथम चरण अनुसार क्रमशः (के) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
कर्क – २८:५३ से ०७:१५
सिंह – ०७:१५ से ०९:३४
कन्या – ०९:३४ से ११:५२
तुला – ११:५२ से १४:१३
वृश्चिक – १४:१३ से १६:३२
धनु – १६:३२ से १८:३६
मकर – १८:३६ से २०:१७
कुम्भ – २०:१७ से २१:४३
मीन – २१:४३ से २३:०६
मेष – २३:०६ से २४:४०
वृषभ – २४:४० से २६:३५
मिथुन – २६:३५ से २८:५०
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०५:३२ से ०७:१५
चोर पञ्चक – ०७:१५ से ०९:३४
शुभ मुहूर्त – ०९:३४ से ११:५२
रोग पञ्चक – ११:५२ से १४:१३
शुभ मुहूर्त – १४:१३ से १६:३२
मृत्यु पञ्चक – १६:३२ से १८:३६
अग्नि पञ्चक – १८:३६ से १८:४६
शुभ मुहूर्त – १८:४६ से २०:१७
रज पञ्चक – २०:१७ से २१:४३
शुभ मुहूर्त – २१:४३ से २३:०६
शुभ मुहूर्त – २३:०६ से २४:४०
रज पञ्चक – २४:४० से २६:३५
शुभ मुहूर्त – २६:३५ से २८:०९
चोर पञ्चक – २८:०९ से २८:५०
शुभ मुहूर्त – २८:५० से २९:३२
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आपके घरेलू सुखों में वृद्धि होगी। व्यापार नौकरी से भी आशाजनक लाभ की प्राप्ति कर सकेंगे नौकरी पेशा जातको को उच्चाधिकारियों की निकटता का लाभ मिलेगा थोड़ी चापलूसी भी करनी पड़े तो संकोच ना करें भविष्य में उन्नति का कारण बनेगी। व्यवसायी वर्ग को नए लाभ के अनुबंध मिलेंगे पुराने कार्यो से भी शीघ्र ही लाभ की संभावना जागेगी। दैनिक उपभोग की वस्तुओं में निवेश लाभदायक रहेगा लेकिन शेयर आधी में अनुभवियों की सलाह से ही धन लगाए। आज गृहस्थ में महिलाओं की ज्यादा चलेगी रिश्तेदारों से आनंददायक भेट होगी संध्या के समय शुभ समाचार मिलने से मन हर्षित होगा। व्यवहारिकता से आज के दिन का लाभ उठाएं।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आपके लिए सुख शांति वाला रहेगा। कार्य क्षेत्र और परिवार के बीच तालमेल बैठाने में थोड़ी असुविधा होगी फिर भी दिन आनंद दायक रहेगा। महिलाये आज दिन भर मनोरंजन के मूड में रहेंगी इस कारण घरेलू कार्यो में विलंब हो सकता है। नौकरी वाले जातक आज आराम के चक्कर मे कार्य क्षेत्र पर ठीक से ध्यान नही देंगे व्यवसायी वर्ग भी आज समय से लाभ हो जाने से भविष्य के प्रति निश्चिन्त रहेंगे। संध्या का अधिकांश समय खर्चीला रहेगा सुखोपभोग पर व्यय करेंगे। सामाजिक कार्यो में योगदान न्यून रहेगा फिर भी सम्मान बना रहेगा। घरेलू वातावरण शांत रहेगा। प्रेम प्रसंगों में थोड़ी परेशानी के बाद नजदीकियां बढ़ेंगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन भावनाओ में बह कर आप स्वयं ही अपना नुकसान कर लेंगे मनोरंजन की ओर ध्यान ज्यादा रहने से जरूरी कार्य बिगड़ सकते है। फिर भी आर्थिक दृष्टिकोण से दिन लाभ की सौगात देकर जाएगा। संध्या से पहले का समय व्यवसाय में उन्नति वाला रहेगा। इसके पहले एवं बाद का अधिकांश समय उदासीन रहेगा। आज कोई व्यक्ति आपकी उदारता का नाजायज लाभ उठा सकता है भावुकता में आकर कोई निर्णय ना लें बाद में परेशानी होगी। सावदानी से कार्य करने पर भी थोड़ी बहुत क्षति अवश्य होगी। परिवार में मांगलिक कार्यक्रमो पर खर्च बढेगा। महिलाओ को मनोकामना पूर्ति होने पर भी कुछ कमी रहेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज भी दिन का अधिकांश समय प्रतिकूल ही रहेगा। विशेष कर आज धन संबंधित उलझने बढ़ सकती है। नौकरी पेशा जातको को भी कार्य क्षेत्र पर नीचा देखना पड़ेगा। अधिकारियों को बातो की अवहेलना आज भारी पड़ सकती है सावधान रहें। व्यवसायी वर्ग नए कार्यो में धन निवेश से दुख अनुभव करेंगे। धर्म कर्म में आज कम ही रुचि लेंगे लेकिन ज्योतिष आदि विषयों को समय देंगे। संध्या का कुछ समय आकस्मिक धनागम से राहत प्रदान करेगा परन्तु खर्च बराबर रहने से बचत नही कर सकेंगे। पारिवारिक वातावरण किसी सदस्य के उद्दंड व्यवहार के कारण उग्र बनेगा। घर के बुजुर्गों का मार्गदर्शन काम आएगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपका आज का दिन आर्थिक रूप से उतना लाभदायी नही रहेगा जितना व्यावहारिक में वृद्धि कराएगा। प्रातः काल से ही कार्यो में जुटने से लाभ की संभावनाएं बढ़ेंगी साथ ही थकान भी ज्यादा अनुभव करेंगे। व्यवसायी लोग आज निर्णय लेने में थोड़ा असमंजस अनुभव करेंगे। व्यवासायिक गतिविधियां काम चलाऊ रहेंगी फिर भी संतोषजनक स्थिति बना ही लेंगे। आज जहां से अधिक लाभ की आशा रहेगी वहां से निराश होने पड़ेगा इसके विपरीत जहां सम्भवना ही नही वहां से लाभ हो जाएगा। अतिरिक्त घरेलू कार्य बढ़ने से व्यस्तता अधिक रहेगी फिर भी परिजनो को पूर्ण संतुष्ट नही कर सकेंगे। किसी ना किसी की नारजगी झेलनी ही पड़ेगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन कार्यो में सफलता की संभावना अधिक रहेगी महत्त्वपूर्ण कार्य संध्या से पहले करने का प्रयास करें इसके बाद कार्य विलंब से पूर्ण होंगे। सरकारी अथवा अन्य कागजी कार्य मध्यान तक पूर्ण करें सफलता अवश्य मिलेगी। नौकरी वाले जातकों को शुभ समाचार की प्राप्ति होगी व्यवसायी लोग भी निसंकोच होकर निर्णय के सकते है थोड़े विलंब से ही सही पर लाभ अवश्य होगा। आज आप किसी की सहायता लेना पसंद नही करेंगे फिर भी धन संबंधित कार्यो में निर्णय बदल भी सकते है। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा लेकिन किसी के भ्रमित करने से कुछ समय के लिए दुविधा की स्थिति बनेगी। महिलाये पुरुषों से अधिक प्रभावी सिद्ध होंगी। घर का वातावरण सामान्य रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण नही रख सकेंगे मन की बात हर किसी को बताने से बाद में परेशानी हो सकती है। कार्य व्यवसाय निर्बाध्य रूप से चलेंगे फिर भी अन्य लोगो के परामर्श से ही महत्त्वपूर्ण कार्य करें। आध्यात्मिक कार्यो में अधिक रुचि लेंगे गूढ़ विषयो को जानने की लालसा रहेगी। देव यात्रा अथवा अन्य पूण्य के कार्यो में संलग्न होंगे मानसिक शांति के लिए ये विशेष लाभदायी रहेगा। आर्थिक रूप से दिन मिला जुला रहेगा बिक्री सामान्य रहेगी फिर भी धन की आमद निश्चित नही होगी। परिवार के वरिष्ठ जनों से वैचारिक मतभेद उभर सकते है। स्त्री वर्ग से भी स्वार्थ सिद्धि के व्यवहार रहेंगे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आप किसी के कहे में ना आये भ्रामक बातो पर जल्द विश्वास करने से हानि हो सकती है। व्यवहार शून्यता भी आज संबंधों में कड़वाहट बनाएगी। सेहत में उतार चढ़ाव लगा रहेगा। कार्य व्यवसाय के प्रति कम ही गंभीरता दिखाएंगे। व्यवसायी वर्ग मनमाने रवैये के कारण हानि उठा सकते है। धन का निवेश आज ना ही करे तो बेहतर रहेगा। प्रतिस्पर्धी भी पूरी तरह से हावी रहेंगे। धन लाभ बिना किसी की सहायता के होना मुश्किल ही रहेगा। पारिवारिक वातावरण भी डांवाडोल रहेगा सदस्यों में एक राय ना होने से संघर्ष की स्थिति बनेगी महिलाओ की बातों को अनदेखा करना भी मुश्किल में डाल सकता है। विपरीत लिंगीय आकर्षण सम्मान हानि कराएगा सावधान रहें।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आलस्य के चलते आवश्यक कार्यो में विलंब होगा। आज आप जल्दी से किसी कार्य को करने के लिए तैयार नही होंगे लेकिन एक बार आरम्भ करने के बाद पूरा करके ही दम लेंगे। व्यवसायी वर्ग कार्य क्षेत्र पर मंदी के कारण मध्यान तक ऊबन अनुभव करेंगे इसके बाद व्यसाय में गति आने से व्यस्तता बढ़ेगी धन की आमद होगी लेकिन मध्यम ही रहेगी। नौकरी पेशा जातक आज जल्दबाजी में कार्य करेंगे जिससे कुछ ना कुछ त्रुटि अवश्य रह जायेगी। आज किसी के उकसावे में आकर अपशब्दों का भी इस्तेमाल कर सकते है जिससे छोटी बात का बतंगड़ बनेगा। महिलाये आज नकारात्मक भाव से ग्रस्त परन्तु गृहस्थ के लिए लाभदायी रहेंगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन भी सामान्य से अच्छा रहेगा। दिनचार्य थोड़ी अस्त-व्यस्त रहेगी फिर भी आवश्यकताओं की पूर्ति ले देकर हो ही जाएगी। कार्य व्यवसाय में आज दिमागी मेहनत ज्यादा रहेगी पर्तिस्पर्धा आज अधिक रहेगी धन लाभ के लिए भाग-दौड़ ज्यादा करनी पड़ेगी। सामाजिक क्षेत्र पर समय देना पड़ेगा इसका फल सम्मान के रूप में मिल जाएगा। महिलाये आवश्यकता से अधिक दिमाग लड़ाएगी जिससे सर दर्द के साथ ही परिवार में अनबन हो सकती है। पैतृक संपत्ति के कार्यो को फिलहाल विराम देना ही बेहतर रहेगा अन्यथा कोई नई समस्या खड़ी होगी। भाई-बंधुओ का सहयोग मिल सकेगा लेकिन मतभेद भी रहेंगे। घर मे सुख के साधनों का पूर्ण उपभोग करेंगे।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन आप जो भी कार्य करेंगे उसका फल निकट भविष्य में शीघ्र ही देखने को मिलेगा। परिश्रम आज अधिक करना पड़ेगा परन्तु फल मिलने में थोड़ा विलंब हो सकता है। दिमागी कार्यो में आज सफलता की संभावना अधिक रहेगी। व्यवहारिक जगत में आप अन्य लोगो की तुलना में बुद्धिमान माने जाएंगे लेकिन इसका आर्थिक लाभ नही मिल पायेगा। भविष्य के लिए योजनाए बनायेगे परन्तु वर्तमान स्थिति को देखते हुए ये सब ये सब खयाली पुलाव जैसे लगेंगे। कार्य व्यवसाय से रुक रुक कर आंशिक मात्रा में लाभ होता रहेगा। दैनिक खर्च आराम से निकाल लेंगे। पारिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति आज आर्थिक कारणों से अधूरी रहेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन स्त्री वर्ग से सावधानी से बिताएं। घर मे अथवा किसी अन्य महिला के कारण कलह क्लेश हो सकता है। भावुकता अधिक रहने से विपरीत लिंगीय के प्रति शीघ्र आकर्षित हो जाएंगे। अनैतिक कार्यो से भी दूरी बना कर रखें मान हानि की प्रबल सम्भावनाये है। संध्या तक मन मे उहापोह की स्थिति बनी रहेगी कही से भी कोई कार्य बनता नजर नही आएगा जिससे मन पर नकारात्मकता हावी रहेगी। लेकिन संध्या के बाद आकस्मिक शुभ समाचार अथवा लाभ की प्राप्ति कुछ राहत प्रदान करेगी। कार्य क्षेत्र पर भी ज्यादातर मौन रहने का प्रयास करें मन की निराशा आवेश बनकर फुट सकती है। महिलाये पारिवारिक वातावरण बिखेरने के लिए ज्यादा जिम्मेदार रहेंगी।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️🙏राधे राधे🙏

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 26 जुलाई 2022 मंगलवार संवत् 2079 मास श्रावण कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि सायं 06:48 बजे तक रहेगी बाद चतुर्दशी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 05:58 बजे एवं सूर्यास्त सायं 07:07 बजे होगा । आद्रा नक्षत्र मध्य रात्रि पश्चात् एवं सूर्योदय पूर्व प्रातःकाल 04:09 बजे तक रहेगा बाद पुनर्वसु नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मिथुन राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 04:01 से 05:22 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:03 से 12:58 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो गुड का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

ज्योतिषाचार्य
डाॅ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आज आप परिवार , स्नेहीजन तथा मित्रों के साथ स्नेहमिलन समारोह में उपस्थित रह सकते हैं । नए कार्य के लिए उत्साह रहेगा , लेकिन अति उत्साह से हानि न हो इसका ध्यान रखे । शारीरिक – मानसिक स्वस्थता का ध्यान रखे ।धनप्राप्ति होगी ।

वृषभ :~ आप आज होने वाली घटनाओं से चिंतित रहेंगें । स्वास्थ्य बिगडने और आँखो में परेशानी हो सकती है । स्वजनों एवं परिवार के विरोध का सामना करना पड़ेगा । शुरू किये गए कार्य अपूर्ण रहेंगे । खर्च अधिक होगा और अधिक परिश्रम के बाद ही सफलता मिलेगी ।

मिथुन :~ आज आपको अनेक लाभ होने से प्रफुल्लित रहेंगे । पत्नी एवं पुत्र से लाभदायक समाचार मिलेंगे । मित्रों की मुलाकात से आनंद मिलेगा । विवाहोत्सुकों को योग्य जीवनसाथी मिल सकता है । उत्तम भोजन सुख है ।

कर्क :~ आज आप पर उच्च अधिकारियों की कृपादृष्टि और वर्चस्व बढेगा । पदोन्नति हो सकती है । परिवार में आवश्यक चर्चा होगी । माता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । धन संपत्ति – मान सम्मान मिलेगा । घर में फेरबदल करेंगे । दिन के कार्यभार से थकान होगी।

सिंह :~ आप आज का दिन धार्मिक कार्यों मे बीताएंगे । कर्मनिष्ठ होकर काम को पूर्ण करने की कोशिश करेंगे । व्यवहार न्यायानुकूल रहेगा । क्रोध पर संयम रखे । व्यवसाय में अडचन आ सकती है व उच्चपदाधिकारी अप्रसन्नता से दुख हो सकता है । स्वास्थ्य मध्यम रहेगा ।

कन्या :~ आज आप वाणी संयमित रखे । किसी नए कार्य का प्रारंभ न करें और क्रोध एवं आवेश न बढे इसका ध्यान रखें । परिवार एवं स्नेहियों से उग्र विवाद के कारण मन दुख हो सकता है । प्रवास न करें । हितशत्रुओं से सावधान रहें ।

तुला :~ आपका आज का दिन मित्रों व स्नेहीजनों के साथ खान – पान , सैर – सपाटे एवं प्रेम सम्बंधों से प्रसन्नचित्त रहेंगे । पर्यटन के योग हैं । मनोरंजन साधनों एवं वस्त्रालंकारों की खरीदी होगी । तन – मन की तंदुरस्ती अच्छी है । मान – सम्मान मिल सकता है ।

वृश्चिक :~ आज आपका शारीरिक – मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । जरूरी वस्तुओं पर ही खर्च होगा । बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा । प्रतिस्पर्धीयों तथा शत्रुओं पर विजय होगी । कार्यालय में सहकर्मीयों से अच्छा सहयोग मिलेगा । स्त्री मित्रों से मुलाकात होगी । धन लाभ होगा और अधूरे कार्य पूर्ण होंगे ।

धनु :~ आज आप संतानो के स्वास्थ्य एवं अभ्यास सम्बंधित चिंता से मन व्याकुल रहेगा । कार्यसफलता न मिलने पर निराश होंगे । क्रोध संयमित रखे । साहित्य एवं कला में रुचि रहेगी और मन में कल्पना की तरंगे उठेंगी । बौद्धिक चर्चाओं से दूर रहे ।

मकर :~ आज आपकी मनःस्थिति और स्वास्थ्य कुछ अच्छे नहीं है । परिवारिक माहौल क्लेशमय होने से मन खिन्न रहेगा । शारिरिक स्फूर्ति एवं प्रफुल्लता का अभाव रहेगा । स्वजनों से मनमुटाव हो सकता है । छाती में कोई विकार हो सकता है । निद्रा का अभाव रहेगा । मानहानि हो सकती है ।

कुंभ :~ आज आप मानसिक रुप से बहुत हल्कापन महसूस करेंगे । मन चिन्तामुक्त होने से उत्साह में वृद्धि होगी । घर में बंधु – बाँधवों के साथ कोई आयोजन कर सकते हैं । उनके साथ अच्छा समय बितेगा । मित्रों और स्वजनों से भेंट होगी । घर के आसपास कहीं घूमने जा सकते है ।

मीन :~ आज आप व्यय पर संयम रखें । क्रोध और जिह्वा संयमित रखे नही तो मान दुख हो सकता है । लेन – देन मे सतर्कता रखे । शारीरिक – मानसिक स्वास्थ्य मध्यम रहेगा । परिवारिक मनमुटाव हो सकता है । ( डॉ. अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *