
रणवीर सिंह के न्यूड फोटो शूट को लेकर चल रहे विवाद के बीच मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी इस पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि इस तरह के दृश्यों से मानसिक प्रदूषण फैलता है।
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने बीते दिनों एक मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट करवाया था। इन तस्वीरों में रणवीर के अंदाज ने लोगों को हैरान कर दिया है। रणवीर को इन फोटोज की वजह से लोगों की खूब नाराजनी झेलनी पड़ रही है। लगातार उनके खिलाफ शिकायतें हो रही हैं। मुंबई में तो एक एनजीओ ने केस तक फाइल किया है।
मिश्रा ने बताया मानसिक प्रदूषण
मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि न्यूड फोटोशूट काफी आपत्तिजनक है। इस तरह के दृश्यों से समाज में मानसिक प्रदूषण फैलता है। रणवीर सिंह को एक बड़ा वर्ग फॉलो करता है, उन्हें इस तरह के शूट नहीं करना चाहिए। मैं इसे गलत मानता हूं। इस पर सबको विचार करना चाहिए।