इंदौर। बाणगंगा इलाके में नाले में बही महिला

इंदौर के बाणगंगा इलाके में बुधवार रात करीब 9 बजे के लगभग एक महिला नाले में गिर गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस और बचाव दल की टीम मौके पर पहुंच गई है और महिला को ढूंढने का काम चल रहा है.

अब तक मिली जानकारी के अनुसार विधायक संजय शुक्ला के घर के पीछे विशाल नगर में रहने वाली महिला दुर्गा जायसवाल पति प्रदीप जायसवाल उम्र 26 साल अपने घर की दूसरी मंजिल से धुले हुए बर्तनों का पानी और कचरा फेंकने के लिए झुकी थी. इस दौरान अचानक उसका पैर फिसला और वह नीचे जा गिरी. घर के पीछे नाला है महिला उसी में गिर गई और बह गई.

जिस समय यह हादसा हुआ महिला का बच्चा उसके पास ही खेल रहा था. पता लगते ही रह वासियों ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी. यह खबर भी सामने आई है कि सुबह चंदन नगर में सफर पुत्र जमील नामक युवक भी नाले के बहाव में बह गया था पुलिस उसकी भी तलाशी कर रही थी.

जिला प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है और लगातार महिला को ढूंढने के लिए सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है. अब तक महिला के मिलने की कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *