
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भुट्टा खाते एक वीडियों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियों में वह सड़क किनारे पत्नी साधना सिंह को अपने हाथ से भुट्टा खिलाते दिख रहे हैं।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह वीडियों शेयर किया है। इसमें सीएम पत्नी साधना सिंह के साथ सड़क किनारे खड़े होकर भुट्टा खाते दिख रहे है। वह पत्नी साधना सिंह को अपने हाथ से भुट्टा खिला रहे हैं। वीडियों ट्वीट कर सीएम ने शायरना अंदाज में लिखा कि आसमान में बादल छाये हों, रिमझिम फुहारें पड़ रही हों, ठंडी-ठंडी हवा चल रही हो, समाने झरना बह रहा हो, और सिगड़ी पर सिके हुए भुट्टे मिल जायें, तो फिर रूका नहीं जाता!
वीडियों में आसपास खड़े लोग सीएम और उनकी पत्नी का वीडियों बनाते और फोटों खींचते दिख रहे है। वीडियों में वह भुट्टे बेचने वाले युवक से पूछते है कि कितने का है। इस पर युवक उनको जवाब देता है कि अरे हो गए सर। इस पर सीएम कहते है कि ऐसे कैसे हो गए।