आज का राशिफल एवं  पञ्चाङ्ग

🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉
🌄सुप्रभातम🌄
🗓आज का राशिफल एवं  पञ्चाङ्ग🗓
🌻गुरुवार, १८ अगस्त २०२२🌻

सूर्योदय: 🌄 ०६:०३
सूर्यास्त: 🌅 ०६:३७
चन्द्रोदय: 🌝 २२:५७
चन्द्रास्त: 🌜११:५९
अयन 🌖 दक्षिणायने (उत्तरगोलीय)
ऋतु: ⛈️ वर्षा
शक सम्वत: 👉 १९४४ (शुभकृत)
विक्रम सम्वत: 👉 २०७९ (नल)
मास 👉 भाद्रपद
पक्ष 👉 कृष्ण
तिथि 👉 सप्तमी (२१:२० से अष्टमी)
नक्षत्र 👉 भरणी (२३:३५ से कृत्तिका)
योग 👉 वृद्धि (२०:४२ से ध्रुव)
प्रथम करण 👉 विष्टि (०८:४६ तक)
द्वितीय करण 👉 बव (२१:२० तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 सिंह
चंद्र 🌟 मेष
मंगल 🌟 वृष (उदित, पश्चिम, मार्गी)
बुध 🌟 सिंह (उदित, पश्चिम, मार्गी)
गुरु 🌟 मीन (उदित, पूर्व, वक्री)
शुक्र 🌟 कर्क (उदित, पूर्व)
शनि 🌟 मकर (उदित, पूर्व, वक्री)
राहु 🌟 मेष
केतु 🌟 तुला
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त 👉 ११:५४ से १२:४७
अमृत काल 👉 १८:२८ से २०:१०
रवियोग 👉 ०५:४६ से २३:३५
विजय मुहूर्त 👉 १४:३२ से १५:२५
गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:४२ से १९:०६
सायाह्न सन्ध्या 👉 १८:५५ से २०:००
निशिता मुहूर्त 👉 २३:५९ से २४:४२
राहुकाल 👉 १३:५९ से १५:३८
राहुवास 👉 दक्षिण
यमगण्ड 👉 ०५:४६ से ०७:२४
होमाहुति 👉 गुरु
दिशाशूल 👉 दक्षिण
अग्निवास 👉 पृथ्वी (२१:२० तक)
भद्रावास 👉 स्वर्ग (०८:४६ तक)
चन्द्रवास 👉 पूर्व
शिववास 👉 श्मशान में (२१:२० से गौरी के साथ)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – शुभ २ – रोग
३ – उद्वेग ४ – चर
५ – लाभ ६ – अमृत
७ – काल ८ – शुभ
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – अमृत २ – चर
३ – रोग ४ – काल
५ – लाभ ६ – उद्वेग
७ – शुभ ८ – अमृत
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
पूर्व-उत्तर (दही का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व्रत (स्मार्त) आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज २३:३५ तक जन्मे शिशुओ का नाम
भरणी नक्षत्र के द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमश (लू, ले, लो) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशु का नाम कृतिका नक्षत्र के प्रथम चरण अनुसार क्रमशः (अ) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
सिंह – २९:४५ से ०८:०३
कन्या – ०८:०३ से १०:२१
तुला – १०:२१ से १२:४२
वृश्चिक – १२:४२ से १५:०२
धनु – १५:०२ से १७:०५
मकर – १७:०५ से १८:४६
कुम्भ – १८:४६ से २०:१२
मीन – २०:१२ से २१:३६
मेष – २१:३६ से २३:०९
वृषभ – २३:०९ से २५:०४
मिथुन – २५:०४ से २७:१९
कर्क – २७:१९ से २९:४१
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०५:४६ से ०८:०३
रोग पञ्चक – ०८:०३ से १०:२१
शुभ मुहूर्त – १०:२१ से १२:४२
मृत्यु पञ्चक – १२:४२ से १५:०२
अग्नि पञ्चक – १५:०२ से १७:०५
शुभ मुहूर्त – १७:०५ से १८:४६
रज पञ्चक – १८:४६ से २०:१२
शुभ मुहूर्त – २०:१२ से २१:२०
चोर पञ्चक – २१:२० से २१:३६
रज पञ्चक – २१:३६ से २३:०९
शुभ मुहूर्त – २३:०९ से २३:३५
चोर पञ्चक – २३:३५ से २५:०४
शुभ मुहूर्त – २५:०४ से २७:१९
रोग पञ्चक – २७:१९ से २९:४१
शुभ मुहूर्त – २९:४१ से २९:४६
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन भी आपके अनुकूल बना रहेगा लेकिन आज स्वभाव में थोड़ी तल्खी रहने से आपसी व्यवहारिकता में कमी आएगी। लोग आपसे अपेक्षाये लेकर आएंगे परन्तु निराश होना पड़ेगा। दैनिक कार्य के अतिरिक्त कार्य आने से कुछ समय के लिए असहजता बनेगी। व्यक्तिगत व्यस्तता के कारण सामाजिक कार्यो में बेमन से भाग लेना पड़ेगा फिर भी सम्मान पाने के अधिकारी बनेंगे। काम-धंधे में सुधार आयेगा लेकिन रुके कार्य आज भी पूर्ण होने में संदेह रहेगा। नौकरी पेशाओ एवं महिलाओ का आस-पड़ोसियों से झगड़ा होने की संभावना है। परिवार में किसी से बीमार होने पर चिंता होगी धन खर्च के साथ अतिरिक्त भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। अपनी सेहत का भी ख्याल रखें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन भी संघर्ष से भरा रहेगा। दिन के आरंभ में ही कोई दुखद घटना से मन बेचैन रहेगा। दिनचार्य आज अस्त-व्यस्त ही रहेगी। जिस कार्य को करने का मन बनाएंगे उसमे अनिर्णय की स्थिति रहने के कारण विलम्ब होगा हानि के डर से आज कोई जोखिम लेने से बचेंगे केवल यही निर्णय आज सही रहेगा अन्य में कुछ ना कुछ उलझन ही बनेगी। अकस्मात धन क्षय के योग बन रहे है नए कार्यो में धन ना लगाए पहले अधूरे कार्य पूर्ण करें अन्यथा निरस्त किये जा सकते है। पारिवारिक वातावरण में विवेक की कमी रहेगी छोटी-छोटी बात पर आपस में उलझेंगे। शारीरिक दृष्टिकोण से भी आज दिन प्रतिकूल रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आप अपने अभिमानी स्वभाव के कारण घर मे बैठे बिठाये झगड़ा मोल लेंगे इसके विपरीत कार्य अथवा सामाजिक क्षेत्र पर ऐश्वर्य वृद्धि होगी। घर से ज्यादा बाहर का वातावरण भायेगा। कार्य व्यवसाय में सोची योजनाए धीमी गति से चलेंगी आज जहां से लाभ की उम्मीद रहेगी वहां की जगह अन्य साधनों से अक्समात होगा। विरोधी आपके खिलाफ षड्यंत्र रचेंगे लेकिन कामयाब नही हो पाएंगे फिर भी मीठा बोलने वालों से सतर्क रहें। अधिकारी वर्ग से नोकझोंक होगी जिससे कागजी कार्य अधूरे रह सकते है। स्वास्थ्य मध्यान बाद नरम रहेगा भागदौड़ के कारण थकान बनेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन भी भाग-दौड़ में बीतेगा। दिन के आरम्भ से ही किसी कार्य को करने के लिए व्यस्त हो जाएंगे। कार्य व्यवसाय में आज अधूरे कार्य पूर्ण करने की जल्दबाजी रहेगी फिर भी समय से पूर्ण नही हो पाएंगे। व्यवसायी वर्ग धन सम्बन्धीत व्यवहार के कारण चिंतित रहेंगे समय पर कार्य पूर्ण ना होने कारण खरी-खोटी सुन्नी पड़ेगी। मध्यान बाद का समय राहत वाला रहेगा। धन संबंधित समस्या किसी की सहायता से सुलझेंगी लेकिज आज आर्थिक कारणों से किसी से पुराना संबंध टूटने की संभावना है। परिवार के बीच आप ज्यादा शांत एवं सुरक्षित अनुभव करेंगे। पेट खराब होने पर अन्य व्याधियां बनेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आप धार्मिक कार्यो के लिये अपने नियत कार्यक्रम को रद्द करेंगे जिससे बाद में अधिकांश कार्य अस्त-व्यस्त होंगे। धार्मिक भावनाएं आज बलवती रहेंगी लेकिन परोपकार के कार्य स्वार्थ पूर्ति के लिये ही करेंगे। दिन के आरम्भ में स्वास्थ्य संबंधित शिकायत रहेगी मध्यान तक धीरे धीरे सुधार आने लगेगा दवाओं पर खर्च करना पड़ेगा। व्यवसाय में आज आश्वासनों से ही काम चलाना पड़ेगा। नए अनुबंध हाथ लगेंगे लेकिन आज इनपर कार्य आरम्भ नही कर पाएंगे। गृहस्थ में आज शांति स्थापित होगी फिर भी बुजुर्गो को संतुष्ट रखना नामुमकिन होगा। आय की अपेक्षा खर्च अधिक रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन भी प्रतिकूल रहेगा। शारीरिक रूप से असमर्थ रहने के कारण आवश्यक कार्यो में विलंब होगा स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। मन मे नकारत्मक भाव आएंगे किसी की हित मे कही बाते भी उल्टी लगेंगी। कार्य व्यवसाय में आज किसी के सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी वो भी समय पर नही मिलेगा। धन की आमद अनिश्चित रहेगी खर्च निकालने के लिये भी जोड़-तोड़ करना पड़ेगा। उधार के व्यवहार से बचे अन्यथा बाद में परेशानी होगी। पारिवारिक वातावरण में विरोधाभास लगा रहेगा घर के सदस्य एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करेंगे। घर के बुजुर्ग वर्ग दुखी होंगे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन विजय दिलाने वाला रहेगा। स्वभाव में थोड़ी तेजी रहने के कारण किसी के मार्गदर्शन को भी अहम से जोड़ेंगे आज आप किसी अन्य के आधीन होकर काम करना पसंद नही करेंगे। मनमौजी व्यवहार अन्य लोगो के लिए परेशानी खड़ी करेगा लेकिन आपके लिये शांति दायक रहेगा। जिस कार्य को करेंगे उसमे ही विलम्ब होगा फिर भी अपनी सूझ बूझ से लाभ बना ही लेंगे। व्यवसायी वर्ग जोखिम वाले कार्य शेयर सट्टे आदि से लाभ कमाएंगे। नौकरी वाले लोग भी कार्य कुशलता के बल पर सम्मान के अधिकारी बनेंगे। परिवार का वातावरण आपसी समझ की कमी के कारण कुछ समय के लिये गरम होगा। पित्त, कफ से परेशानी होगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आप अपनी बात मनवाने के लिये सामने वाले पर नाजायज दबाव बनाएंगे जिससे आपसी संबंध खराब होने का भय रहेगा फिर भी देर अबेर अपना काम बना ही लेंगे। नौकरी पेशा जातक अधिकारियों के ऊपर आवश्यकता से अधिक विश्वासः करेंगे जिसका परिणाम आज निराश ही करेगा। व्यवसायी वर्ग धन को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे उधारी के कारण कार्य क्षेत्र पर गरमा गरमी हो सकती है। आध्यात्मिक कार्यो में भी समय निकाल सम्मिलित होंगे लेकिन आज मन अन्यत्र ही भटकेगा। बाहर घूमने की योजना अंत समय मे निरस्त करनी पड़ेगी। सुख सुविधा मिलने पर भी मानसिक रूप से अशान्त रहेंगे।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आप लापरवाहि ज्यादा करेंगे। छोटी-छोटी गलती भी आगे चलकर गंभीर रूप ले सकती है इसका विशेष ध्यान रखना होगा। किसी भी कार्य को दिमाग की जगह दिल से करने के कारण सफलता में संशय रहेगा। धन संबंधित उलझने दिन के आरंभ से ही खड़ी होंगी जो कि संध्या तक यथावत बनी रहेगी संध्या के आस-पास कही से थोड़ा बहुत धन मिलने से दैनिक खर्च निकल जाएंगे। आर्थिक मामलों को लेकर आज ज्यादा तामझाम में ना पढ़ें अन्यथा छोटे लाभ से भी वंचित रहना पडेगा। मित्र रिश्तेदारों के आगे भी धन संबंधित कार्यो को लेकर शर्मिंदा होना पड़ सकता है। उधार किसी से भी ना करे चुकाने में परेशानी आएगी। सेहत में छोटी मोटी व्याधी लगी रहेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आपका स्वभाव बात-बात पर गरम होगा। किसी से किया वादा पूर्ण ना करने पर अपमानित होना पड़ेगा। जल्दबाजी में कार्य करेंगे त्रुटि होने पर बाद में अफसोस होगा। आज धन संबंधित व्यवहार अधिक आवश्यकता पडने पर ही लिख कर ही करें भूल होने की संभावना हैं। धन लाभ को लेकर मध्यान तक चिंतित रहेंगे मध्यान बाद आवश्यकता अनुसार होने से राहत मिलेगी। घर का वातावरण भी आपके रूखे व्यवहार से अशान्त रहेगा। बड़े-बुजुर्गों की बात ना मानने पर कुछ ना कुछ हानि होगी। आज शांति बनाए रखने के लिये मौन रहना ही बेहतर रहेगा। सर-बदन दर्द रक्त चाप संबंधित परेशानी होगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन आपके स्वभाव में आलस्य अधिक रहेगा। लापरवाहि में लाभ के अवसर हाथ से निकल सकते है सतर्क रहें। कार्य व्यवसाय में आज बीते कल की अपेक्षा तेजी रहेगी धन कमाने के मौके मिलते रहेंगे आवश्यकता अनुसार लाभ आसानी से हो जाएगा लेकिन लालच में ज्यादा कमाने की वृत्ति कुछ ना कुछ कमी ही करेगी। संतोषी वृति अपनाकर ही आज प्रत्येक कार्य निर्विघ्न सम्पन्न किया जा सकता है इसका विशेष ध्यान रखें। हर में मांगलिक कार्यक्रम होने से वातावरण शांत रहेगा। विपरीत लिंगीय आकर्षण भी कुछ अधिक रहेगा इसके कारण परिवार में गलतफहमी पनपने से खींच तान हो सकती है। सेहत बनी रहेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपके लिये आज का दिन आशा से कम लाभदायक लेकिन फिर भी संतोषजनक रहेगा। संतोषी प्रवृति रहने के कारण व्यर्थ की उलझनों से बचे रहेंगे। आज आपको आर्थिक विषमताओं का सामना करना पड़ेगा कार्य क्षेत्र अथवा घर मे कोई ना कोई आपके व्यवहार से असंतोष जतायेगा लेकिन आप जानकर भी अनजान बनेंगे। धार्मिक पूजा पाठ में सम्मिलित होने के अवसर मिलेंगे परन्तु ध्यान एकाग्र नही रहने के कारण आध्यात्म लाभ नही मिल पायेगा। नौकरी वाले लोग आज कार्य भार कम रहने से शांति अनुभव करेंगे फिर भी अधिकारी वर्ग से आज कम ही बनेगी। बुजुर्गो का आशीर्वाद और मार्गदर्शन मिलेगा।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 18 अगस्त 2022 गुरुवार संवत् 2079 मास भाद्रपद कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि रात्रि 11:29 बजे तक रहेगी बाद अष्टमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:08 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:53 बजे होगा । भरणी नक्षत्र रात्रि 11:35 बजे तक रहेगा पश्चात् कृत्तिका नक्षत्र लगेगा । आज का चंद्रमा मेष राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 02:09 से 03:44 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:08 से 12:59 बजे तक रहेगा । दिशाशूल दक्षिण दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो जीरा का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

~: विशेष :~

आज भद्रा प्रातः 08:53 बजे तक , बुध उत्तरा फाल्गुनी मे प्रातः 10:33 बजे से , श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व्रत ( स्मार्तों का ) ।।

ज्योतिषाचार्य
डाॅ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आज आपको सामाजिक यश – कीर्ति में वृद्धि हो सकती है । व्यापार में लाभ होगा । लेकिन मध्याहन के बाद स्वास्थ्य बिगड़ सकता है । पूँजीनिवेश सोच समझकर करे । पारिवारिक विरोध रहेगा , इसलिए मौन रहना ही उचित होगा ।

वृषभ :~ आज आपके व्यवसाय में अनुकूलता से कार्य की उचित प्रशंसा भी होगी । सामाजिक मान – प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । कार्य भी सरलता से संपन्न होंगे और लाभ भी होगा । नए कार्यों को करने के लिए अच्छा है । सामाजिक और आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं ।

मिथुन :~ आज आप आनंद – प्रमोद से सम्बंधित वस्तुओं को खरीदने में अधिक खर्च कर सकते है । व्यवसाय में वातावरण अच्छा रहेगा । मानसिक स्वस्थ रहेंगे । फिर भी मध्याहन के बाद शारीरिक – मानसिकता में अनुकूल परिवर्तन आएगा । कार्य से उच्च अधिकारी भी संतुष्ट रहेंगे । धन प्राप्ति का अच्छा योग है ।

कर्क :~ आज आप वाणी संयमित रखे । परिवार में तकरार होने से शारीरिक – मानसिक अस्वस्थता सताएगी । मध्याहन के बाद विदेश से समाचार प्राप्त होंगे । संतान की चिंता रहेगी । उच्च अधिकारियों का व्यवहार मन को दुःख देगा । फिर भी प्रतिस्पर्धीयों से वाद – विवाद में न पडे ।

सिंह :~ आज आप स्वास्थ्य से प्रसन्न और आनंदित रहेंगे । मित्रों तथा संबंधियों के साथ घूमने – फिरने जाएँगे । सामाजिक सम्मान होगा । भागीदारों से चर्चा सकारात्मक होगी । मध्याहन के बाद मानसिक शिथिलता रहेगी । क्रोध अधिक रहेगा ।

कन्या :~ आज आपका स्वभाव कुछ अधिक संवेदनशील रहेगा । कार्य सफलता से मानसिक प्रफुल्लित रहेंगे । यश और कीर्ति में भी वृद्धि होगी । शारीरिक – मानसिक प्रसन्नता रहेगी । पारिवारिक सुखञ- शांति रहेगी । प्रत्येक कार्य में मनोबल की दृढता और आत्मविश्वास दिखेगा ।

तुला :~ आज आपके विचारों में शीघ्र परिवर्तन से मानसिक स्वस्थ नहीं रह पाने से यात्रा को टाले । आकस्मिक खर्च होगा । मध्याहन के बाद कार्य – सफलता मिलने से मानसिक प्रसन्न रहेंगे । यश – कीर्ति भी प्राप्त होगी । व्यवसाय में सहकर्मियो का अच्छा सहयोग प्राप्त करेंगे । परिवारिक वातावरण आनंदपूर्ण रहेगा ।

वृश्चिक :~ स्वभाव में से हठीलापन छोड़कर आगे बढेंगे तो अनेक समस्याओं का निराकरण होता दिखेगा। नए वस्त्राभूषण तथा प्रसाधन के पीछे धन का खर्च अधिक होने की संभावना है। आर्थिक योजना बनाना सरल होगा। मध्याहन के बाद वैचारिक स्थिरता नहीं रहेगी। नए कार्य का प्रारंभ करना आज आप के हित में नहीं रहेगा।

धनु :~ आज आप परिवार के साथ प्रवास – पर्यटन करेंगे । मित्रों और स्वजनों के साथ समय का आनंदपूर्वक सदुपयोग होगा । मध्याहन के बाद शारीरिक – मानसिक व्यग्रता रहेगी । सौंदर्य – प्रसाधन , घर की साज – सजावट और मनोरंजन मे खर्च करेंगे । स्थाई संपत्ति के दस्तावेज में सावधानी बरते ।

मकर :~ आज आप अधिक वाद – विवाद न करें , वही हित में होगा । धार्मिक कार्यों और उपासना मे खर्च हो सकता है । पारिवारिक मनमुटाव न हो अतः वाणी संयमित रखे । मध्याहन के बाद मन प्रफुल्लित रहेगा । शारीरिक स्वस्थ रहेंगे । भाग्य वृद्धि हैं। छोटे प्रवास या पर्यटन होगा ।

कुंभ :~ आप आज नकारात्मक भावनाओं को महत्व न देकर मानसिक स्वस्थ रहने का प्रयत्न करे । शारीरिक – मानसिक प्रसन्नता रहेगी । मध्याहन के बाद धार्मिक कार्यों मे रहेंगे । विद्यार्थियों को अनुकूलता रहेगी । गृहस्थ जीवन शांतिपूर्ण रहेगा । लाभ हो सकता है ।

मीन :~ आज आप कोर्ट कचहरी के कार्यों में सतर्क चले । वाणी और क्रोध संयमित रखे । अकस्मात से बचे । मध्याहन के बाद शारीरिक – मानसिक स्वाय्थ्य में सुधार होगा । विशेषकर धार्मिक – आध्यात्मिक प्रवृत्तियों मे मन लगेगा । मित्रों से उपहार प्राप्त होंगे । पारिवारिक वातावरण में आनंद रहेगा । ( डाॅ. अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *