
🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉
🌄सुप्रभातम🌄
🗓आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग🗓
🌻गुरुवार, २५ अगस्त २०२२🌻
सूर्योदय: 🌄 ०६:०६
सूर्यास्त: 🌅 ०६:२८
चन्द्रोदय: 🌝 २८:३५
चन्द्रास्त: 🌜१७:५९
अयन 🌖 दक्षिणायने (उत्तरगोलीय)
ऋतु: ❄️ शरद
शक सम्वत: 👉 १९४४ (शुभकृत)
विक्रम सम्वत: 👉 २०७९ (राक्षस)
मास 👉 भाद्रपद
पक्ष 👉 कृष्ण
तिथि 👉 त्रयोदशी (१०:३७ से चतुर्दशी)
नक्षत्र 👉 पुष्य (१६:१६ से आश्लेशा)
योग 👉 वरीयान् (२५:५७ से परिघ)
प्रथम करण 👉 वणिज (१०:३७ तक)
द्वितीय करण 👉 विष्टि (२३:३३ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 सिंह
चंद्र 🌟 कर्क
मंगल 🌟 वृष (उदित, पश्चिम, मार्गी)
बुध 🌟 कन्या (उदित, पश्चिम, मार्गी)
गुरु 🌟 मीन (उदित, पूर्व, वक्री)
शुक्र 🌟 कर्क (उदित, पूर्व)
शनि 🌟 मकर (उदित, पूर्व, वक्री)
राहु 🌟 मेष
केतु 🌟 तुला
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त 👉 ११:५३ से १२:४५
अमृत काल 👉 ०९:१० से १०:५७
गुरुपुष्य योग 👉 ०५:५० से १६:१६
सर्वार्थसिद्धि योग 👉 ०५:५० से १६:१६
अमृतसिद्धि योग 👉 ०५:५० से १६:१६
विजय मुहूर्त 👉 १४:२८ से १५:२०
गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:३५ से १८:५९
सायाह्न सन्ध्या 👉 १८:४८ से १९:५४
निशिता मुहूर्त 👉 २३:५७ से २४:४१
राहुकाल 👉 १३:५६ से १५:३३
राहुवास 👉 दक्षिण
यमगण्ड 👉 ०५:५० से ०७:२७
होमाहुति 👉 केतु
दिशाशूल 👉 दक्षिण
अग्निवास 👉 पाताल (१०:३७ से पृथ्वी)
भद्रावास 👉 मृत्यु – १०:३७ से २३:३३
चन्द्रवास 👉 उत्तर
शिववास 👉 भोजन में (१०:३७ तक
श्मशान में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – शुभ २ – रोग
३ – उद्वेग ४ – चर
५ – लाभ ६ – अमृत
७ – काल ८ – शुभ
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – अमृत २ – चर
३ – रोग ४ – काल
५ – लाभ ६ – उद्वेग
७ – शुभ ८ – अमृत
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
उत्तर-पश्चिम (दही का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
मासिक शिवरात्रि, नींव खुदाई एवं गृहारम्भ+गृह प्रवेश+उद्योग एवं मशीनरी आरम्भ+देवप्रतिष्ठा मुहूर्त प्रातः १०:५३ से प्रात: १२:२९ तक, भूमि-भवन क्रय-विक्रय+व्यवसाय आरम्भ+वाहन क्रय-विक्रय मुहूर्त प्रातः १०:५१ से दोपहर ०३:४१ तक आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज १६:१६ तक जन्मे शिशुओ का नाम
पुष्य नक्षत्र के तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमश (हो, डा) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम आश्लेषा नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण अनुसार क्रमशः (डी, डू, डे) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
सिंह – २९:१७ से ०७:३६
कन्या – ०७:३६ से ०९:५४
तुला – ०९:५४ से १२:१५
वृश्चिक – १२:१५ से १४:३४
धनु – १४:३४ से १६:३८
मकर – १६:३८ से १८:१९
कुम्भ – १८:१९ से १९:४५
मीन – १९:४५ से २१:०८
मेष – २१:०८ से २२:४२
वृषभ – २२:४२ से २४:३७
मिथुन – २४:३७ से २६:५२
कर्क – २६:५२ से २९:१३
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
मृत्यु पञ्चक – ०५:५० से ०७:३६
अग्नि पञ्चक – ०७:३६ से ०९:५४
शुभ मुहूर्त – ०९:५४ से १०:३७
रज पञ्चक – १०:३७ से १२:१५
शुभ मुहूर्त – १२:१५ से १४:३४
चोर पञ्चक – १४:३४ से १६:१६
शुभ मुहूर्त – १६:१६ से १६:३८
रोग पञ्चक – १६:३८ से १८:१९
शुभ मुहूर्त – १८:१९ से १९:४५
मृत्यु पञ्चक – १९:४५ से २१:०८
रोग पञ्चक – २१:०८ से २२:४२
शुभ मुहूर्त – २२:४२ से २४:३७
मृत्यु पञ्चक – २४:३७ से २६:५२
अग्नि पञ्चक – २६:५२ से २९:१३
शुभ मुहूर्त – २९:१३ से २९:५०
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आपके मन में अनेक योजनाएं बनती रहेंगी लेकिन इनको समय अथवा धन अभाव के कारण साकार रूप नहीं दे पाएंगे। आर्थिक लाभ परिश्रम के बाद भी अल्प रहेगा खर्च भी आज ज्यादा नहीं रहने से एक समस्या कम रहेगी। सरकारी अथवा जमीन सम्बंधित कार्यो में आज देर ना करें अन्यथा लंबे समय के लिए टल सकते है। सामाजिक क्षेत्र से प्रसिद्धि मिलेगी। कार्य क्षेत्र पर मंदी के चलते आर्थिक समस्याओं के कारण मानसिक रूप से विचलित रहेंगे। जोखिम के कार्यो में निवेश पहले हानि परन्तु बाद में लाभदायक सिद्ध होगा। पारिवारिक वातावरण में पहले की अपेक्षा सुधार होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आप अपने महत्त्वपूर्ण कार्यो में सफलता पाने के लिये जी जान से प्रयत्न करेंगे आरम्भ में इनमे असफलता नजर आएगी परन्तु मध्यान के बाद परिश्रम का फल मध्यम ही सही लेकिन अवश्य मिलेगा। मन भटकेगा भी परन्तु एकाग्र होकर कार्यो में लगे रहें। व्यवसाय में आज जिस योजना पर कार्य करेंगे निकट भविष्य में वह धन लाभ कराएगा। घर एवं बाहर बडबोलेपन के कारण सम्मान हानि हो सकती है आवश्यकता से अधिक ना बोलें। घरेलु कार्यो के कारण अतिरिक्त श्रम करना पड़ेगा। महिला वर्ग पारिवारिक सम्बन्धो को जोड़े रखने में सहायक रहेंगी। आर्थिक कारणों से आज किसी से ना उलझें।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आप जहाँ भी रहेंगे वहीँ आलस्य प्रमाद फैलाएंगे। आर्थिक लाभ की उम्मीद न एक बराबर रहेगी परन्तु खर्चो में कमी लाने में सफल रहेंगे जिससे धन सम्बंधित समस्या नहीं बनेगी। दिनचर्या के अधिकांश कार्य परिजनों के सहयोग द्वारा पूर्ण हो जाएंगे। दोपहर के बाद किसी आवश्यक कार्य के पूर्ण होने से राहत मिलेगी। घर की महिलाओं से मामूली बात पर नोक झोंक हो सकती है फिर भी शांति बनी रहेगी। सन्तानो से मित्रवत व्यवहार रहेगा। रिश्तेदारो के विषय में कोई अप्रिय समाचार मिलने से थोड़े समय की चिंता बनेगी। संध्या का समय पूरे दिन की अपेक्षा सुख दायक रहेगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आपमें चंचलता अधिक रहेगी बेकार के विषयों में मन भटकेगा परन्तु निकट भविष्य में धन लाभ के प्रबल योग भी बन रहे है आज अपनी तरफ से व्यवहारिकता में कमी ना आने दें इससे लाभदायक संपर्क बनेंगे। परिजनों से व्यर्थ की बातों पर बहस होगी कार्य क्षेत्र पर निर्णय लेने की क्षमता कम रहेगी आर्थिक विषयो में सफलता पाने के लिए आज किसी की सहायता लेनी पड़ेगी। दोपहर तक स्वास्थ्य ठीक रहेगा इसके बाद थकान शिथिलता बनेगी। व्यापार में वर्तमान स्थिति बनाये रखें निवेश आज ना करें। दाम्पत्य जीवन में समरसता की कमी रह सकती है।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आपको विविध कष्टो का सामना करना पड़ेगा। मन समाज में वर्जित कार्यो की और अधिक आकर्षित रहेगा जिससे घर में कलह हो सकती है सामाजिक क्षेत्र पर भी आलोचना होगी। व्यवहार में कटुता एवं स्वार्थ सिद्धि की भावना अधिक रहेगी। अधिकारी वर्ग से काम निकालने के लिए चाटुकारिता का सहारा लेना पड़ेगा लेकिन फिर भी कार्य सफलता निश्चित नहीं रहेगी। दोपहर के बाद सम्मानित व्यक्ति अथवा महिला के सहयोग से धन लाभ हो सकता है। नए कार्य का आरम्भ फिलहाल निरस्त करें पुराने अधूरे कार्यो को प्राथमिकता से पूर्ण करें अन्यथा धन की आमद रूक जायेगी। घरेलु कार्यो की अनदेखी अशांति का कारण बन सकती है।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आपको आकस्मिक लाभ की सम्भावनाये बन रही है। जोखिम वाले कार्यो से डर लगेगा परन्तु शीघ्र ही इसके बेहतर परिणाम मिल सकते है। आज किसी अनजान व्यक्ति से उधार का व्यवहार ना करें डूबने की आशंका है परंतु उधारी चुकाने के लिए दिन उत्तम है। धन लाभ रुक रुक कर होगा खर्च भी विशेष रहेंगे फिर भी कई दिनों का कोटा पूर्ण कर लेंगे। संध्या तक व्यावसायिक कार्यो से निश्चिन्त हो सकेंगे। नौकरी पेशा जातको को आज कार्य क्षेत्र पर तालमेल बैठाने में संघर्ष करना पड़ेगा। अधिकारी वर्ग अकारण नाराज रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में थोड़े उतार-चढाव आ सकते है।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन प्रत्येक क्षेत्र से आनंद की प्राप्ति कराएगा। आज आपके अधिकांश कार्य पहले से निर्धारित रहेंगे जिससे दुविधा की स्थिति से बचेंगे। व्यवसायी वर्ग कार्य क्षेत्र की गतिविधियों से संतुष्ट रहेंगे लेकिन थोड़ी देर के लिए सहकर्मियो से नाराजगी के प्रसंग अव्यवस्था कर सकते है। सरकारी कार्यो में निश्चित सफलता मिलेगी परंतु पैतृक सम्बंधित मामले किसी अन्य के कारण अनिश्चित रहेंगे। महिलाये गृहस्थ की गलतफहमियों में सुधार कर वातावरण खुशहाल बनाएंगी घर में मान बढेगा। धार्मिक कार्यो में जितनी आस्था रहेगी उसके अनुरूप समय नहीं दे पाएंगे।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन भी अधिकांश समय परिस्थिति चिंता मुक्त रहेगी। लेकिन भ्रामक खबरों पर देख-भाल कर ही यकीन करें अन्यथा जल्दबाजी में गलत निर्णय हानि करा सकता है। कार्य व्यवसाय में किसी के बेवजह दखल देने से दुविधा में पड़ सकते है बुजुर्ग व्यक्ति ही इससे बाहर निकालने में मददगार बनेंगे। आज स्वयं के लिए निर्णय ज्यादा प्रभावी साबित होंगे प्रलोभनो से बच कर रहें। धन लाभ जरुरत के अनुसार अवश्य हो जाएगा। महिला वर्ग आज किसी काम के बिगड़ने से चिंतित रहेंगी परन्तु थोड़े अतिरिक्त श्रम के बाद स्थिति सामान्य बन जायेगी। संतानो के ऊपर नजर रखना आवश्यक है।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपका आज का दिन सामान्य रहेगा फिर भी कार्यो को अधिक बेहतर बनाने का प्रयास अवश्य करें। स्वास्थ्य सम्बंधित शिकायते रहेंगी रक्त विकार, जोड़ो अथवा सूजन सम्बंधित समस्या रह सकती है। कार्यो में भी मन कम् ही लगेगा धन की कमी के कारण मन उदास रहेगा परन्तु फिर भी आज के दिन धन से ज्यादा आपसी संबंधों को ज्यादा महत्त्व दें आगे के लिए लाभदायक एवं शांति स्थापना के लिए आवश्यक है। नौकरी व्यवसाय में लापरवाही के कारण हानि के योग भी है अधिक सावधानी बरतें। सामाजिक रिश्तों में कड़वाहट आएगी। गृहस्थ जीवन मिश्रित रहेगा। महिलाओं का नरम व्यवहार शांति स्थापित करने में मदद करेगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन व्यापारी वर्ग को लाभदायक सौदे मिलेंगे। भविष्य की योजनाओं पर भी धन का निवेश करेंगे साथ ही बचत भी कर पाएंगे। व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा रहने पर भी आपके कार्य निर्विघ्न चलते रहेंगे परन्तु बीच-बीच में सहकर्मियो के कारण थोड़ी असुविधा बन सकती है। धन लाभ आशा के अनुरूप हो जाएगा कार्य के नए क्षेत्र मिलेंगे। मित्र स्वयजनो के साथ धार्मिक यात्रा के योग भी बनेंगे। महिला वर्ग सेहत को लेकर परेशान रह सकती है थकान अधिक रहेगी स्वभाव में भी चिड़चिड़ा पन रहने से घरेलु कार्य अस्त-व्यस्त रहेंगे। सन्तान पढ़ाई पर कम ध्यान देंगी।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन आपके द्वारा लिये निर्णय प्रेमीजनों से राग द्वेष की भावना बना सकते है। स्वभाव में दिखावे की प्रवृति रहेगी। बेवजह के खर्च आर्थिक समस्या बनाएंगे। आस पड़ोसियों से भी अहम् को लेकर टकराव हो सकता है किसी भी प्रकार की गंभीर परिस्थिति से बचने के लिए बुद्धि विवेक जाग्रत रखें। व्यवसाय में बदलाव अथवा निवेश अनुभवी व्यक्ति की सलाह से ही करें। दिन की विपरीत परिस्थितियों में घर के बुजुर्ग सहायक बनेंगे। महिला वर्ग से नीरसता युक्त सम्बन्ध रहेंगे दाम्पत्य में सामंजस्य बैठाने में कठिनाई आएगी। आर्थिक विषयो के कारण यात्रा करनी पड़ेगी।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। मन की कल्पनाएं काफी हद तक साकार होने की संभावनाएं रहेंगी। आपके विचार भी लोगो को आकर्षित करेंगे। दो पक्षो के झगडे में मध्यस्थता कर सकते है निर्णय निष्पक्ष देने से सम्मान मिलेगा। कार्य व्यवसाय में प्रारंभिक अड़चनों के बाद आय के साधन सुलभ होंगे। आज कई दिनों से मन में चल रही व्यावसायिक योजना को दिशा मिलने से आय के नविन स्त्रोत्र बनेंगे। जोखिम वाले कार्यो में निवेश बेहिचक कर सकते है भविष्य के लिए लाभदायक रहेंगे। महिलाये पूजा-पाठ के कार्यो में अधिक व्यस्त रहेंगी साथ ही सेहत का ध्यान भी रखें।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️🙏राधे राधे🙏

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 25 अगस्त 2022 गुरुवार संवत् 2079 मास भाद्रपद कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि प्रातः 10:38 बजे तक रहेगी बाद चतुर्दशी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:10 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:48 बजे होगा । पुष्य नक्षत्र सायं 04:16 बजे तक रहेगा पश्चात् अश्लेषा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा कर्क राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 02:14 से 03:42 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:07 से 12:59 बजे तक रहेगा । दिशाशूल दक्षिण दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो केसर का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
~: विशेष :~
आज भद्रा प्रातः 10:38 से रात्रि 11:31 बजे तक ( प्रथ्वीलोक की ) , गुरु वक्री उत्तरा भाद्रपदा 3 मे दोपहर 01:38 बजे से , अगस्त्य उदय अगले दिन सूर्योदय पूर्व प्रातःकाल 05:24 बजे से , जैन पर्युषण प्रारंभ पंचमी पक्ष , मास शिवरात्रि , अघोरा चतुर्दशी व्रत , गन्डमूल सायं 04:16 बजे से ।।
ज्योतिषाचार्य
डाॅ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आप दिन के प्रारंभ में मानसिक दुविधाओं में रहेंगे । जिद्दी व्यवहार छोड़ समाधानकारी व्यवहार अपनाएंगे । मधुरवाणी और भाषा से किसी को भी मना सकेंगे । मध्याहन के बाद उत्साह में वृद्धि होने से मन प्रफुल्लित रहेगा ।
वृषभ :~ आज आप शारीरिक – मानसिक स्फूर्ति और आनंदित रहेंगे । सर्जनात्मक तथा कलात्मक शक्तियों में वृद्धि हो सकती है । कार्य उत्साह और सतर्कता से करेंगे । लेकिन मध्याहन के बाद मानसिक दुविधा रहने से वैचारों मे खोए रहेंगे ।
मिथुन :~ आज आपका शारीरिक – मानसिक स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा । परिवारिक मतभेद रहेंगे परंतु मध्याहन के बाद सभी कार्यों में अनुकूल रहने से कार्य में उत्साह बढेगा । परिवारिक वातावरण भी बदलेगा । आर्थिक लाभ हो सकता हैं ।
कर्क :~ आप प्रातःकाल पारिवारिक तथा व्यावसाय में लाभदायक है । स्त्री से लाभ होगा । प्रियपात्र से भेंट होगी । मानसिक – शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा परंतु मध्याहन के बाद मन चिंतित रहने से पारिवारिक माहौल बिगाड़ सकती है । कार्य अधूरे रहेंगे ।
सिंह :~ आपका आज का दिन व्यवसाय मे लाभदायक है । व्यापार में वृद्धि होगी । परिवार तथा मित्रों के साथ आनंदपूर्वक पलों को मनाएँगे । स्त्री से लाभ हो सकता है । संतानों से भी लाभ होगा । छोटा प्रवास अनुकूल रहेगा ।
कन्या :~ आज आपमे कुछ अधिक धार्मिकता और भष्मिमत्ता रहेगी । कार्यालय या व्यावसाय मे अधिक कार्य भार रहेगा । विदेश जाने के इच्छुक लोगों के लिए अवसर मिल सकते है । मध्याहन के बाद नए कार्य कर सकेंगे । अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे । व्यवसाय में बढो़तरी हो सकती हैं ।
तुला :~ आज के दिन आप नए कार्य प्रारंभ नही करे । अधिक कार्य से शिथिलता और मानसिक व्यग्रता रहेगी । प्रवास टाले । परंतु मध्याहन के बाद कार्य कर सकेंगे । धार्मिक कार्य होंगे । विदेशी स्वजनों के समाचार मिलेंगे । व्यापार में लाभ होगा ।
वृश्चिक :~ आज आप परिवार के साथ सामाजिक समारोह में भाग लेंगे । छोटा प्रवास होगा । मध्याहन के बाद स्वास्थ्य बिगड़ सकता है । मानसिक व्यग्रता रहेगी । मध्याहन के बाद नए कार्य प्रारंभ न करे । प्रवास में विध्न आ सकता है । खान – पान में विशेष ध्यान दे । योग और ध्यान से मानसिक शांति मिलेगी ।
धनु :~ आज आप शारीरिक – ममानसिक अस्वस्थ रहते हुए भी अपूर्ण कार्यों को पूर्ण कर सकेंगे । आर्थिक आयोजन भी अच्छी तरह से कर सकेंगे । कार्यालय में सहकर्मचारीयों का सहयोग मिलेगा । परिजन और मित्रों से धनिष्ठता बढेगी । सामाजिक सफलता मिलेगी । व्यापारी व्यापार में वृद्धि कर सकेंगे ।
मकर :~ आज आप वैचारिक स्तर पर विशालता और मधुरवाणी से प्रभावित कर सकेंगे । आर्थिक आयोजन भी अच्छी तरह से कर सकेंगे । पूरा दिन आनंद से बितेगा । नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा । मध्याहन के बाद रोगी के स्वास्थ्य में सुधार होगा और अधूरे कार्य पूर्ण होंगे ।
कुंभ :~ आज आप प्रत्येक कार्य आत्मविश्वास से संपन्न कर सकेंगे । सरकार आर्थिक व्यवहार में सफलता मिलेगी । पैतृक संपत्ति से लाभ होगा । फिर भी वाहन , मकान आदि के पत्रो से संबंधित कार्यवाही में सावधानी रखे । वैचारिक समृद्धि में वृद्धि होगी । अधिक परिश्रम करने से प्राप्ति कम होगी , फिर भी कार्य सरलतापूर्वक कर सकने का संतोष रहेगा ।
मीन :~ आज आप आनंदित और उत्साहित रहेंगे । पारिवारिक तथा आर्थिक अधिक ध्यान देंगे । किसी भी कार्य को दृढ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ करेंगे । पिता से लाभ हो सकता है । परंतु जमीनञ, मिलकत आदि विषयो में सावधानी रखे । संतानों पर खर्च करेंगे । विद्यार्थीगण अच्छी अभिव्यक्ति कर पाएँगे । ( डाॅ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।