
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कान्यकुब्ज समाज के अध्यक्ष श्री विष्णु प्रसाद शुक्ला जी का गुरुवार शाम साढ़े चार बजे निधन हो गया। 85 वर्षीय शुक्ला लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके पुत्र और कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला निधन का समाचार मिलते ही भोपाल से रवाना हो गए हैं। निधन के वक्त विधायक शुक्ला भोपाल में मौजूद थे। वरिष्ठ बीजेपी नेता विष्णु प्रसाद शुक्ला ने अंतिम सांसे बाणगंगा स्थित घर पर ली।

वरिष्ठ भाजपा नेता विष्णु प्रसाद शुक्ला का जन्म 1937 में जानापाव के नजदीक जामली ग्राम में हुआ था। बड़े भैया का 86 वर्ष की उम्र में देवलोक गमन हुआ। बड़े भैया के 2 पुत्र राजेंद्र शुक्ला और विधायक संजय शुक्ला है। भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बड़े भैया के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है।