
।। 🕉 ।।
🙏🌹जय श्री राम🌹🙏
🚩🌞 सुप्रभातम् 🌞🚩
📜««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»📜
कलियुगाब्द…………………….5124
विक्रम संवत्……………………2079
शक संवत्………………………1944
मास……………………………भाद्रपद
पक्ष………………………………कृष्ण
तिथी………………………….चतुर्दशी
दोप 12.22 पर्यंत पश्चात अमावस्या
रवि…………………………दक्षिणायन
सूर्योदय………….प्रातः 06.07.17 पर
सूर्यास्त………….संध्या 06.50.00 पर
सूर्य राशि………………………….सिंह
चन्द्र राशि…………………………कर्क
गुरु राशि………………………….मीन
नक्षत्र………………………….अश्लेषा
संध्या 06.26 पर्यंत पश्चात मघा
योग……………………………..परिघ
रात्रि 02.02 पर्यंत पश्चात शिव
करण……………………………शकुन
दोप 12.22 पर्यंत पश्चात चतुष्पद
ऋतु………………………………वर्षा
दिन…………………………..शुक्रवार
🇬🇧 आंग्ल मतानुसार :-
26 अगस्त सन 2022 ईस्वी ।
☸ शुभ अंक………………….8
🔯 शुभ रंग……………आसमानी
⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 12.03 से 12.53 तक ।
👁🗨 राहुकाल (अशुभ) :-
प्रात: 10.54 से 12.28 तक ।
🚦 दिशाशूल :-
पश्चिमदिशा – यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें।
🌞 उदय लग्न मुहूर्त –
सिंह
05:31:36 07:43:25
कन्या
07:43:25 09:54:05
तुला
09:54:05 12:08:43
वृश्चिक
12:08:43 14:24:53
धनु
14:24:53 16:30:30
मकर
16:30:30 18:17:38
कुम्भ
18:17:38 19:51:11
मीन
19:51:11 21:22:23
मेष
21:22:23 23:03:07
वृषभ
23:03:07 25:01:45
मिथुन
25:01:45 27:15:27
कर्क
27:15:27 29:31:36
✡ चौघडिया :-
प्रात: 07.44 से 09.18 तक लाभ
प्रात: 09.18 से 10.53 तक अमृत
दोप. 12.27 से 02.02 तक शुभ
सायं 05.10 से 06.45 तक चंचल
रात्रि 09.36 से 11.02 तक लाभ ।
📿 आज का मंत्रः
॥ ॐ महाशक्तये नम: ॥
📢 सुभाषितानि :-
तक्षकस्य विषं दन्ते मक्षिकायाश्र्च मस्तके ।
वृश्र्चिकस्य विषं पृच्छे सर्वांगे दुर्जनस्य तत् ॥
अर्थात :-
सर्प का झहर दांत में, मक्खी का मस्तक में और बिच्छु का पूंछ में होता है । लेकिन दुर्जनका झहर तो उसके पूरे अंग में होता है ।
🍃 आरोग्यं :-
अजवाइन की पत्ती के फायदे –
1. इम्यून सिस्टम को करे मजबूत –
आजवाइन की पत्तियों को अपने आहार में शामिल करते हैं तो इससे आपके इम्यून सिस्टम को बढ़ावा मिल सकता है। विभिन्न अध्ययनों से पता चला है कि आजवाइन की पत्तियों में सेब की तुलना में 42 गुना अधिक एंटीऑक्सीडेंट गुण होता हैं, क्योंकि यह विटामिन ए और विटामिन सी में समृद्ध है। जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, आजवाइन की पत्तियां फल, जामुन, अनाज जैसे कई अन्य खाद्य पदार्थ की तुलना में एंटीऑक्सिडेंट का एक बेहतर स्रोत हो सकता है।
⚜ आज का राशिफल :-
🐐 राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। चोट व रोग से बचें। सेहत का ध्यान रखें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। झंझटों में न पड़ें। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। परिवार में प्रसन्नता रहेगी।
🐂 राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
मस्तिष्क पीड़ा हो सकती है। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है या समय पर नहीं मिलेगी। पुराना रोग उभर सकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। हल्की हंसी-मजाक करने से बचें। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। चिंता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। यश बढ़ेगा।
👫🏻 राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
शत्रुभय रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। विवाद से क्लेश होगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। ऐश्वर्य के साधनों पर सोच-समझकर खर्च करें। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे कि बाद में पछताना पड़े। दूसरे अधिक अपेक्षा करेंगे। नकारात्मकता हावी रहेगी।
🦀 राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
प्रतिद्वंद्विता कम होगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। बात बिगड़ सकती है। शत्रुभय रहेगा। कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। स्त्री वर्ग से सहायता प्राप्त होगी। नौकरी व निवेश में इच्छा पूरी होने की संभावना है।
🦁 राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
भूमि व भवन संबंधी खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। आर्थिक उन्नति होगी। संचित कोष में वृद्धि होगी। देनदारी कम होगी। नौकरी में मनोनुकूल स्थिति बनेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। शेयर मार्केट आदि से बड़ा फायदा हो सकता है। परिवार की चिंता बनी रहेगी।
🙎🏻♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। विवेक से कार्य करें। लाभ में वृद्धि होगी। फालतू की बातों पर ध्यान न दें। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। व्यापार-व्यवसाय की गति बढ़ेगी। चिंता रह सकती है। थकान रहेगी। प्रमाद न करें।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
शत्रुओं का पराभव होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। दु:खद समाचार मिल सकता है। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। काम पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। बेवजह किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। दूसरों के बहकावे में न आएं। फालतू बातों पर ध्यान न दें। लाभ में वृद्धि होगी।
🦂 राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें। किसी अनहोनी की आशंका रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। लेन-देन में लापरवाही न करें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। शेयर मार्केट से बड़ा लाभ हो सकता है।
🏹 राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
किसी भी तरह के विवाद में पड़ने से बचें। जल्दबाजी से हानि होगी। राजभय रहेगा। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। व्यय होगा। सही काम का भी विरोध हो सकता है। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। सट्टे व लॉटरी के चक्कर में न पड़ें।
🐊 राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। जल्दबाजी न करें। आवश्यक वस्तुएं गुम हो सकती हैं। चिंता तथा तनाव रहेंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट व उपहार देना पड़ सकता है। प्रयास सफल रहेंगे। कार्य की बाधा दूर होगी। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार में वृद्धि तथा सम्मान में वृद्धि होगी।
🏺 राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
सही काम का भी विरोध होगा। कोई पुरानी व्याधि परेशानी का कारण बनेगी। कोई बड़ी समस्या बनी रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक कार्य करने के प्रति रुझान रहेगा। मान-सम्मान मिलेगा। रुके कार्यों में गति आएगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में चैन बना रहेगा।
🐋 राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
शारीरिक कष्ट संभव है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति मार्गदर्शन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। झंझटों में न पड़ें।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो |
।। 🐚 शुभम भवतु 🐚 ।।
🇮🇳🇮🇳 भारत माता की जय 🚩🚩

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 26 अगस्त 2022 शुक्रवार संवत् 2079 मास भाद्रपद कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि दोपहर 12:25 बजे तक रहेगी बाद अमावस तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:11 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:48 बजे होगा । अश्लेषा नक्षत्र सायं 06:33 बजे तक रहा पश्चात् मघा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा कर्क राशि मे सायं 06:33 बजे तक भ्रमण करते हुए सिंह राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 10:41 से 12:16 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:53 से 12:56 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
ज्योतिषाचार्य
डाॅ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आप का दिन शुभ फलदायक रहेगा । विचारों में अति शीघ्र परिवर्तन से महत्त्वपूर्ण कार्यों में अंतिम निर्णय लेना सरल नहीं होगा , जिस कारण महत्त्वपूर्ण निर्णय न लेने । कार्य के संदर्भ या किसी विशिष्ट कारण से यात्रा होगी । लेखनकार्य के लिए अच्छा है । बौद्धिक एवं तार्किक विचार विनिमय हो सकता है ।
वृषभ :~ आज के दिन आप अर्निणय से हाथ आए अवसर गवाँ सकते हैं । समझौते की वृत्ति से किसी से संघर्ष नहीं होगा । प्रवास टाले । लेखक , कलाकार एवं सलाहकारों के लिए अनुकूल है । नए कार्य का प्रारंभ न करेंञ।
मिथुन :~ आपका आज का दिन आर्थिक लाभदायक रहेगा । स्वादिष्ट व उत्तम भोजन , सुंदर वस्त्रालंकार एवं सज्जा तथा मित्रों एवं परिवारजनों के साथ मानसिक दृष्टि से आनंददायक रहेगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । अधिक व्यय न हों इसका ध्यान रखे । उपहार मिलने से आनंदित रहेंगे ।
कर्क :~ आज के दिन आप त्रिशंकु मनःस्थिति के कारण कोई भी महत्त्वपूर्ण निर्णय नही लें । सम्बंधिजनों से मनमुटाव हो सकता हैं । पारिवारिक कार्यों मे खर्च हो सकता है । वाणी संयमित रखे । कोई भ्रांति हो तो स्पष्टता करे । स्वास्थ्य का ध्यान रखे । मानहानि एवं धनहानि से बचे ।
सिंह :~ आपका आज का दिन लाभदायक है । मित्रों व स्त्री मित्रों से लाभ हो सकता है । किसी सुंदर स्थल की यात्रा हो सकती है । अनिर्णायक्ता के कारण हाथ आया अवसर जा सकता है , जिस कारण महत्त्वपूर्ण निर्णयों को टाले । अधिक समय विचारों में व्यस्त रहेंगे । व्यापार एवं आर्थिक लाभ होगा ।
कन्या :~ आपका आज का दिन शुभ फलदायक है । नए कार्य अच्छे से संपन्न होंगे । व्यापारी एवं नौकरी वालों के लिए भी बहुत अच्छा है । व्यापार में लाभ एवं नौकरी में पदोन्नति होगी । पिता से लाभ हो सकता है । परिवार में आनंद का माहौल रहेगा ।
तुला :~ आपको आज नौकरी व व्यापार में सहकर्मियों से पूर्ण सहयोग नहीं मिलेगा । लंबी यात्रा व किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते है । लेखनकार्य एवं बौद्धिक क्षेत्र में सक्रिय रहेंगे । विदेश से मित्रों व स्नेहीजनों के समाचार से आनंदित रहेंगे । शारीरिक अस्वस्थ रहेंगे ।
वृश्चिक :~ आजके दिन आप शांतिपूर्वक व सावधानी से बिताए । नए कार्यों में असफलता होने से , कोई नया काम प्रारंभ न करे । क्रोध संयमित रखे । सरकार विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहे । खर्च बढ़ने से आर्थिक संकट भी हो सकता है ।
धनु :~ आपका आज का दिन आनंदपूर्वक बीतेगा । मनोरंजन से मन प्रफुल्लित रहेगा । मित्रों के साथ प्रवास , पर्यटन हो सकता है । लेखनकार्य के लिए बहुत अनुकूल है । साझेदारी से लाभ होगा ।
मकर :~ आज आपके व्यापार में विकास के लिए बहुत लाभदायक होगा । व्यावसाय में योजनानुसार अनुसार कार्य कर सकेंगे । लेनदेन में सफलता मिलेगी । व्यापारिक कार्यो में बाधा आएगी । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । घर में सुख – शांति का माहौल रहेगा । साथी कर्मियों का सहयोग मिल सकता है ।
कुंभ :~ आज आप के वाणी तथा विचारो में शीध्र परिवर्तन होंगे । बौद्घिक चर्चा में जुडेंगे । लेखनकार्य तथा सर्जनात्मक प्रवृत्तियो मे रहेंगे । आकस्मिक खर्च हो सकता है । पाचन न होने व अजीर्ण जैसी बीमारियों से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है ।
मीन :~ आज आप में उत्साह तथा स्फूर्ति नही रहेगी । पपारिवारिक विवाद में न पडे । शारीरिक – मानसिक अस्वस्थता रहेगी । अप्रिय घटनाओं से मन खिन्न रह सकता है । नौकरी में चिंता रहेगी । धन तथा कीर्ति की हानि न हो इसका ध्यान रखे । ( डाॅ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।